बस्सी विधानसभा क्षेत्र में गारण्टी अवधि की सभी 111 सड़कों की मरम्मत संवेदकों द्वारा करवाई गई है: सार्वजनिक निर्माण मंत्री

जयपुर
सार्वजनिक निर्माण मंत्री दिया कुमारी ने गुरूवार को विधानसभा में कहा कि विधानसभा क्षेत्र बस्सी में गारण्टी अवधि की 111 सड़कों की मरम्मत संवेदकों द्वारा करवाई जा चुकी है। उन्होंने आश्वस्त किया कि सड़कों की मरम्मत संबंधित कोई शिकायत आने पर पुनःपरीक्षण कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

सार्वजनिक निर्माण मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्यों द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थीं। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र बस्सी में 111 सड़कें गारण्टी अवधि में हैं। इनमें से 63 सड़कों की मरम्मत संवेदक द्वारा बिना नोटिस दिये ही कर दी गई है। शेष 126.92 किलोमीटर की 48 सड़कों की मरम्मत के लिए संवेदकों को नोटिस जारी करने के बाद उनके द्वारा सड़कों को ठीक करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि संवेदकों द्वारा सड़कों की मरम्मत का कार्य करवा करवा दिये जाने के कारण उनपर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा सड़कों के ऑनलाइन निरीक्षण एवं शिकायत प्रबंधन के लिए 'सेवा' एप शुरू किया गया है। एप के माध्यम से अधिकारियों द्वारा समय-समय पर दोष दायित्व अवधि (डीएलपी) की सड़कों की फोटो डाली जाती है और समयबद्ध रिपेयरिंग सुनिश्चित की जाती है।

इससे पहले विधायक श्री लक्ष्मण के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में सार्वजनिक निर्माण मंत्री ने विधानसभा क्षेत्र बस्सी में गारण्टी अवधि की सड़कों एवं वर्तमान स्थिति का विवरण सदन के पटल पर रखा। उन्होंने जानकारी दी कि संवेदकों की गारण्टी अवधि में क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की मरम्मत करवाने हेतु समय-समय पर कार्यालय द्वारा नोटिस जारी किये गये हैं। उन्होंने इनका विवरण भी सदन के पटल पर रखा। दिया कुमारी ने कहा कि गारण्टी अवधि में सड़क मरम्मत कार्य संवेदक द्वारा स्वयं के खर्चे पर पूर्ण करवाये जाते हैं।

  • admin

    Related Posts

    12वीं रिजल्ट: राजस्थान बोर्ड में बेटियों ने किया कमाल, दीपिका की 99.8% और नव्या मीणा की 99.6%

    जयपुर   राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 की घोषणा कर दी गई है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) 12वीं आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट Link आज 31 मार्च को सुबह…

    तीन दिन में दूसरी बार बिगड़ी सेहत, मंत्री हेमंत मीणा अस्पताल में भर्ती

    प्रतापगढ़ राजस्थान सरकार के राजस्व मंत्री और प्रतापगढ़ से विधायक हेमंत मीणा की तबीयत एक बार फिर अचानक बिगड़ गई है। रविवार रात हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत के बाद…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    राजस्थान रॉयल्स की जोरदार जीत: वैभव सूर्यवंशी की फिफ्टी से CSK को 8 विकेट से हराया

    • By admin
    • March 31, 2026
    • 0 views
    राजस्थान रॉयल्स की जोरदार जीत: वैभव सूर्यवंशी की फिफ्टी से CSK को 8 विकेट से हराया

    पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 1 views
    पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

    IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 1 views
    IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

    एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 1 views
    एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

    मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 2 views
    मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

    लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 2 views
    लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज