आलिया भट्ट ने किया कबूल, सोशल मीडिया से दूरी बनाने का करती हैं रोज विचार

मुंबई 
   बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी बेहतरीन एक्टिंग के साथ-साथ सोशल मीडिया पर एक्टिव होने के लिए भी जानी जाती हैं. हाल में एक्ट्रेस ने इसे लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है. जिसके मुताबिक साल 2022 में मां बनने के बाद आलिया की जिंदगी में काफी कुछ बदल गया है.

'एस्क्वायर इंडिया' को दिए एक इंटरव्यू में आलिया ने अपने फेम, निजी जिंदगी और सोशल मीडिया के दबाव के बारे में दिल खोलकर बात की. उन्होंने बताया कि कई बार उनका मन करता है कि वे अपना सोशल मीडिया अकाउंट पूरी तरह डिलीट कर दें और दुनिया की इस चकाचौंध से दूर सिर्फ अपने काम पर ध्यान दें. 

सोशल मीडिया डिलीट करने का मन
आलिया ने यह भी कहा कि सोशल मीडिया डिलीट करने से वह उन लोगों से कट जाएंगी जिन्होंने लंबे समय से उन्हें सपोर्ट किया है. उन्होंने कहा, 'कई बार मैं सुबह उठती हूं और सोचती हूं, ठीक है, मैं बस अपना सोशल मीडिया डिलीट करना चाहती हूं और एक ऐसी एक्ट्रेस बनना चाहती हूं जो सिर्फ एक्टिंग करे. मैं बार-बार इस बातचीत में शामिल नहीं होना चाहती. मुझे पता है कि इससे उन बहुत से लोगों से मेरा कॉन्टैक्ट खत्म हो जाएगा, जिन्होंने शुरुआत से मुझे सपोर्ट किया है, और मैं ऐसा नहीं करना चाहती.'

एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'जब अपनी पर्सनल लाइफ को सच में शेयर करने की बात आती है. अब मेरी पर्सनल लाइफ इतनी पर्सनल है कि मुझे थोड़ी मुश्किल होती है. मेरा फोटो एल्बम राहा की तस्वीरों से भरा है. मुझे सच में अपनी तस्वीरें लेने के लिए मेहनत करनी पड़ती है.' एक्ट्रेस ने मां बनने को एक बहुत बड़ा बदलाव बताया, जो किसी इंसान के शरीर और सोच को बदल देता है.

आलिया के परिवार के बारे में
आलिया ने कई सालों तक एक्टर रणबीर कपूर को डेट किया. उन्होंने अप्रैल 2022 में शादी की. उनकी पहली बच्ची राहा का जन्म उसी साल नवंबर में हुआ था. रणबीर और आलिया ने क्रिसमस 2023 पर राहा के साथ पहली बार पब्लिक में आकर अपने फैंस को सरप्राइज दिया.

 

admin

Related Posts

AI ने ‘बैटमैन’ Val Kilmer को फिर किया जिंदा, मौत के 1 साल बाद नई फिल्म में वापसी!

लॉस एंजिल्स 'बैटमैन फॉरएवर' और 'टॉप गन' जैसी फिल्‍मों के लिए पहचाने जाने वाले दिवंगत एक्‍टर वैल किल्‍मर की बीते साल अप्रैल में मौत हो गई थी। 65 साल की…

पाकिस्तान में ‘धुरंधर 2’ का क्रेज, पाइरेसी के जरिए देख रहे लोग, भारत में जमकर ट्रोलिंग

मुंबई धुरंधर पार्ट वन की तरह इसका दूसर पार्ट द रिवेंज पाकिस्तान में बैन है। मूवी को लेकर पड़ोसी देश में इतना जबरदस्त क्रेज है कि वहां इसका पाइरेटेड वर्जन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार

खेलों में नया इतिहास रचेगा भारत, 2028 इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी तय

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 3 views
खेलों में नया इतिहास रचेगा भारत, 2028 इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी तय