किशमिश खाने वालों के लिए अलर्ट! इस ब्रांड को तुरंत करें वापिस

नई दिल्ली
अगर आप स्वास्थ्य के प्रति सजग हैं और अमेरिकी गोल्डन किशमिश का सेवन करते हैं तो सावधान हो जाइए। अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने हाल ही में इसके बारे में एक नोटिस जारी किया है, जिसके तहत बाजार से गोल्डन किशमिश के पैक को वापस करने का आदेश दिया गया है। FDA ने अपने नोटिस में कहा है कि गोल्डन किशमिश के पैक में एक एक ऐसा केमिकल पाया गया है, जिससे किशमिश का सेवन करने वालों को जान का खतरा है। इस आदेश के बाद न्यू जर्सी के निरवाना फुड्स ने अपने 28 औंस के गोल्डन किशमिश के पैकेट्स को बाजार से वापस मंगवा लिया है।

FDA के मुताबिक इस किशमिश के पैकेट्स में सल्फाइट्स पाए गए हैं, जो इंसानों में गंभीर एलर्जी पैदा करते हैं। नोटिस में कहा गया है कि इस केमिकल के सेवन से जान को भी खतरा पहुंच सकता है और मरीजों को जानलेवा एनाफिलेक्टिक का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, किशमिश की रिफाइनिंग के दौरान उसके कालेपन और गंदगी को दूर करने के लिए सल्फाइट का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन अमेरिकी सरकार के नियमों के अनुसार गोल्डन किशमिश के पैकेट्स पर इसका स्पष्ट उल्लेख करना अनिवार्य है।
अस्थमा के मरीजों के लिए काल

अमेरिकी रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (CDC) के अनुसार, यह केमिकल इसलिए भी चिंता का विषय बना हुआ है क्योंकि अमेरिका में लगभग 6 फीसदी वयस्क और 8 फीसदी बच्चे एलर्जी रोगों से प्रभावित हैं। निरवाना फुड्स के जिस लॉट्स को बाजार से वापस बुलाया गया है, वह न्यूयॉर्क के महाराजा सुपर मार्केट और न्यू जर्सी एवं न्यूयॉर्क के विलेजर फार्मर्स मार्केट स्टोर्स में बेचे गए थे। CDC के मुताबिक, सल्फाइट के सेवन से किसी बीमार या संवेदनशील व्यक्ति की जान जा सकती है। इसके अलावा आम जन को इससे गले में सूजन, सांस लेने में परेशानी, ब्लड प्रेशर में अचानक गिरावट या बेहोशी जैसी परेशानियां हो सकती हैं, जिसमें तुरंत इलाज की जरूरत है। अस्थमा और दमा के मरीजों के लिए यह काल है। देर करने पर जान जाने का जोखिम होता है।

क्यों होता है इस केमिकल का इस्तेमाल?
बता दें कि गोल्डन किशमिश के सप्लायर्स किशमिश को सुनहरा रंग देने और उसकी सफाई करने के लिए सल्फरडाइऑक्साइड और सल्फाइट का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, गहरे रंग की गोल्डन किशमिश को इस तरह के केमिकल से सफाई की जरूरत नहीं होती। बड़ी बात यह भी है कि सल्फाइट प्राकृतिक रूप से टमाटर, प्याज और वाइन जैसे पदार्थों में भी पाया जाता है।गोल्डन किशमिश को भारत में सुल्ताना किशमिश भी कहा जाता है। यह बीज रहित किस्म के सूखे सफेद अंगूर होते हैं। ये सुनहरे रंग के होते हैं और अन्य किशमिशों की तुलना में ज़्यादा गाढ़े, मीठे और रसीले होते हैं। यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जिसमें प्रोटीन, आयरन और आवश्यक विटामिन भी होते हैं।

 

  • admin

    Related Posts

    भाजपा ने राहुल गांधी से मांगा जवाब, एपस्टीन फाइल्स को लेकर कपिल सिब्बल को घेरा

    नई दिल्ली. अमेरिका के बदनाम फाइनेंशर और यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन से जुड़ी फाइल्स ने भारत में भी राजनैतिक बवाल मचाया हुआ है। कांग्रेस की तरफ से पहले केंद्रीय मंत्री…

    6 दिन बाद मिला शव, अमेरिका में लापता भारतीय छात्र श्रीनिवासैया की मौत

    वाशिंगटन. अमेरिका के बर्कली में लापता हुए भारतीय छात्र का 6 दिन बाद शव पाया गया है। 22 साल के साकेत श्रीनिवासैया यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफॉर्निया में पोस्ट ग्रैजुएशन के छात्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    महामुकाबले के मद्देनज़र कोलंबो छावनी में तब्दील, पुलिस-बल तैनात, हर गतिविधि पर नजर

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 1 views
    महामुकाबले के मद्देनज़र कोलंबो छावनी में तब्दील, पुलिस-बल तैनात, हर गतिविधि पर नजर

    सीमा पार तनाव अलग, मैदान पर टक्कर जबरदस्त: भारत-पाक मुकाबला हाई-वोल्टेज

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 2 views
    सीमा पार तनाव अलग, मैदान पर टक्कर जबरदस्त: भारत-पाक मुकाबला हाई-वोल्टेज

    सपनों से हकीकत तक का सफर, चिन्नास्वामी स्टेडियम को कुंबले ने बताया अपना गुरुकुल

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 2 views
    सपनों से हकीकत तक का सफर, चिन्नास्वामी स्टेडियम को कुंबले ने बताया अपना गुरुकुल

    फिल्म से मिली प्रेरणा या भटका रास्ता? उस्मान तारिक ने नौकरी छोड़ी, अब भारत के लिए चुनौती

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 3 views
    फिल्म से मिली प्रेरणा या भटका रास्ता? उस्मान तारिक ने नौकरी छोड़ी, अब भारत के लिए चुनौती

    पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के 3 ट्रम्प कार्ड, कोलंबो में SKY की रणनीति पर नजर

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 3 views
    पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के 3 ट्रम्प कार्ड, कोलंबो में SKY की रणनीति पर नजर

    टीम कॉम्बिनेशन पर मंथन, भारत मुकाबले के लिए नई प्लेइंग XI ला सकता है पाकिस्तान

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 1 views
    टीम कॉम्बिनेशन पर मंथन, भारत मुकाबले के लिए नई प्लेइंग XI ला सकता है पाकिस्तान