अलीमा, उजमा और नौरीन ने सुनाया अपना दर्द, PAK पुलिस पर किया बदसलूकी का आरोप

रावलपिंडी

किस्तान के रावलपिंडी स्थित अदियाला जेल के बाहर पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहनों अलीमा, उजमा और नौरीन खान के साथ पुलिस ने बदसलूकी की है. रिपोर्ट के मुताबिक इमरान की बहन नौरीन को हिरासत में लेने से पहले सड़क पर घसीटा गया. एक वीडियो में इमरान खान की बहनें कांपती, डरती और सहमी नजर आ रही हैं. 

इमरान खान की तीनों बहनें पूर्व पीएम से मिलने अदियाला जेल पहुंचीं थी. इमरान खान अदियाला जेल में एकांत कारावास काट रहे हैं.  लेकिन पाकिस्तान प्रशासन ने इन्हें उनसे नहीं मिलने दिया. 

नौरीन खान ने कहा कि, 'मैं वहां पर खड़ी थी. पुलिसवाली आई और मुझे पकड़कर जमीन पर फेंका, मुझे तो समझ में नहीं आया, एक बहुत मोटी सी पुलिसवाली थी, मुझे लगा कि वो इसी काम के लिए आई थी. बाजू पकड़कर टांगों से घसीटा. ये बहुत अफसोसनाक है कि वे इस हद तक गिर सकते हैं. पंजाब पुलिस दरिंदा पुलिस है.'

इस घटना के बाद इमरान की एक दूसरी बहन ने कहा कि इन्हें सड़क पर घसीट रही थी वो औरतें. उन्हें गैरत भी नहीं. इस दौरान इमरान की बहन काफी परेशान, डरी हुई थी और कांप रही थी. 

इमरान से मिलने गईं थी उनकी बहनें

इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने मंगलवार देर रात कहा कि पुलिस ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहनों के साथ रावलपिंडी की अदियाला जेल के बाहर दुर्व्यवहार किया और उन्हें "हिंसक तरीके से हिरासत में" लिया.

इमरान से मिलने की इजाजत न मिलने के बाद उसकी बहनें जेल के बाहर ही धरना दे रही थीं. 

जेल प्रशासन ने पार्टी नेताओं और पीटीआई संस्थापक के परिवार को उनसे मिलने की अनुमति नहीं दी. 

आधी रात के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में पार्टी ने कहा कि जब पुलिस कार्रवाई हुई तब अलीमा खान, नोरीन नियाज़ी और डॉ. उज़मा खान जेल के बाहर "शांति से बैठी" थीं.

आगे कहा गया है कि खैबर पख्तूनख्वा की स्थानीय सरकार मंत्री मीना खान अफरीदी, एमएनए शाहिद खट्टक और कई महिलाओं सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं को "हिंसा का शिकार होना पड़ा और पुलिस ने उन्हें उठा लिया".

पीटीआई ने कहा, "एक कैदी के रूप में इमरान खान के अधिकारों के अनुसार उन्हें अपने परिवार से मिलने का हक है. लेकिन इसका इस्तेमाल उनके परिवार के सदस्यों और समर्थकों के खिलाफ उत्पीड़न और हिंसा के एक हथियार के रूप में किया जा रहा है."

पार्टी द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किए गए वीडियो में पार्टी कार्यकर्ता के अलावा अलीमा और उजमा नौरीन के चारों ओर जमा दिखाई दे रहे थे. नौरीन इस दौरान कांपती हुई दिखाई रही हैं. 

पार्टी द्वारा बाद में शेयर किए गए एक वीडियो में नौरीन ने कहा कि महिला पुलिस अधिकारियों ने उसके बाल पकड़कर उसे ज़मीन पर गिरा दिया. उन्होंने कहा, "मुझे कुछ समझ नहीं आया. मुझे अब भी समझ नहीं आ रहा कि क्या हुआ." उन्होंने जोर देकर कहा कि पीटीआई कार्यकर्ता जेल के बाहर शांतिपूर्वक बैठे थे. 

पीटीआई ने कहा कि "बारह घंटे गंभीर संकट में बिताने के बावजूद रात 10 बजे तक पंजाब सरकार ने एक भयावह कार्रवाई का आदेश दे दिया, जिसे कोई भी सभ्य या लोकतांत्रिक समाज कभी उचित नहीं ठहरा सकता."

इसमें आरोप लगाया गया है कि जिस जगह इमरान की बहनें बैठी थीं वहां "जानबूझकर पानी भर दिया गया था."

पार्टी ने आगे कहा कि, "पूरी जगह को अंधेरे में डुबोने के लिए लाइटें बंद कर दी गईं और इसके बाद हुई अफरा-तफरी में पुलिस ने इमरान खान की बहनों अलीमा खान, नोरीन खान और उज़मा खान के साथ मारपीट की."

पीटीआई नेता और पूर्व राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने कहा कि ये आज का पाकिस्तान है, जहां ख्वातिनों की मर्यादा को भंग किया जाता है. इन बहनों की एक मात्र गलती ये थी कि वे अपने भाइयों से मिलने आई थीं.

admin

Related Posts

होर्मुज को पार कर, भारत में पहुंचने वाले हैं दो LPG जहाज, जानें मिशन ‘शिवालिक’ और ‘नंदा देवी’ की सफलता की पूरी कहानी

 नई दिल्ली मिडिल-ईस्ट में चल रहे युद्ध के बीच ईरान ने स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज बंद कर दिया है. यहां से होकर दुनिया के कई देशों में तेल और गैस पहुंचती…

ईरान युद्ध के दौरान दुबई एयरपोर्ट पर धुंआ, भारत से जा रहा विमान लौटा, 19 भारतीय गिरफ्तार

दुबई कोच्चि से दुबई जाने वाली एमिरेट्स की एक उड़ान हवाई अड्डे से मिली सुरक्षा संबंधी सूचना के बाद सोमवार को यहां लौट आई। कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (CIAL)…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 0 views
RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

ICC ट्रॉफी के मामले में अर्शदीप का बड़ा कारनामा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी; रोहित-कोहली सबसे सफल खिलाड़ी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
ICC ट्रॉफी के मामले में अर्शदीप का बड़ा कारनामा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी; रोहित-कोहली सबसे सफल खिलाड़ी

ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 2 views
ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी