पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के गृह गांव डूंडा में अब शराब पर प्रतिबंध लगा दिया गया

टीकमगढ

पूरे प्रदेश में शराब बंदी को लेकर अपनी ही सरकार को घेरने वाली पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के गृह गांव डूंडा में अब शराब पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। अब गांव में शराब बेचने और पीने वाले पर न केवल जुर्माना लगाया जाएगा, बल्कि उसका बहिष्कार भी किया जाएगा। शराब बंदी को लेकर हुई बैठक में लिए गए इस सख्त फैसले के बाद सबसे ज्यादा खुश वह महिलाएं है, जो अपने परिजनों की शराब की लत से परेशान थी।

ग्राम पंचायत डूडा के मंदिर में शाम गांव की बैठक का आयोजन किया गया। यहां पर गांव में शराब बंद करने का फैसला लिया है। इसमें तय किया गया है कि गांव में शराब बेचने पर 21 हजार और पीने पर 11 हजार रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही शराब बेचनेए उसका निर्माण निर्माण करने की सबूत सहित सूचना देने वाले को 5100 रुपए का नकद ईनाम दिया जाएगा। यह जुर्माना धार्मिक स्थल पर जमा कराया जाएगा।

 विदित हो कि अखिल भारती लोधी समाज द्वारा शराब मुक्त के लिए पूरे प्रदेश में अभियान चलाया जाना है। इसकी शुरूवात टीकमगढ़ जिले से की गई है। कुछ दिन पूर्व इस संबंध में समाज के लोगों ने कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर पूरे प्रदेश में शराब बंदी की मांग की है। अब इसकी शुरूवात पूर्व मुख्यमंत्री के गांव से की गई है। बैठक में शामिल उमा भारती के भाई एवं बड़ागांव नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष अमृत लोधी ने बताया कि शराब से कई परिवार तबाह हो गए है। यह बुराई लगातार समाज में फैलती जा रही है और लोग परेशान है। ऐसे में सभी की सहमति से यह निर्णय लिया गया है। बैठक में घनेंद्र प्रताप सिंह, राम किशोर तिवारी, देशराज लोधी, जगदीश यादव, जानकी प्रसाद नापित सहित अन्य लोग शामिल रहे।

राजाओं के समय से बसा था डूडा गांव
डूंडा ग्राम टीकमगढ़ जनपद क्षेत्र का हिस्सा है। इस गांव की बसाहट राजशाही दौर में हुई थी। यह गांव की मुख्य पहचान यहां पर जन्मी पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के गृह ग्राम के कारण बनी है। वर्तमान में गांव में 900 के लगभग परिवार है और 3900 आबादी है। कृषि यहां का मुख्य रोजगार का जरिया है।

admin

Related Posts

युवाओं के लिये बनेगा खेल स्टेडियम, बरही में बनेगा वॉलीबॉल का इंडोर स्टेडियम: CM यादव

कटनी में शीघ्र खुलेगा मेडिकल कॉलेज : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों को सिंचाई के लिए दिन में भी मिलेगी बिजली युवाओं के लिये बनेगा खेल स्टेडियम बरही में बनेगा वॉलीबॉल…

एमपी में 23 मार्च तक रिजल्ट घोषित होगा, 1 अप्रैल से स्कूल खुलेंगे, ड्रॉप-आउट रोकने के लिए शिक्षक करेंगे घर-घर संपर्क

भोपाल मध्य प्रदेश में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की तैयारियां तेज हो गई हैं. लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) से मिली जानकारी के अनुसार 8वीं, 9वीं और 11वीं कक्षा के परीक्षा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 0 views
ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 0 views
बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा

राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल, स्मृति मंधाना तक; BCCI ने अवॉर्ड्स का किया ऐलान

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 2 views
राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल, स्मृति मंधाना तक; BCCI ने अवॉर्ड्स का किया ऐलान

क्रिकेट का महाकुंभ फिर ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड में, अगले टी20 विश्वकप की मेजबानी तय

  • By admin
  • March 14, 2026
  • 2 views
क्रिकेट का महाकुंभ फिर ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड में, अगले टी20 विश्वकप की मेजबानी तय

KKR को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण हर्षित राणा का IPL से बाहर होना तय

  • By admin
  • March 14, 2026
  • 2 views
KKR को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण हर्षित राणा का IPL से बाहर होना तय

जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर का कोई जवाब नहीं, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का बड़ा बयान

  • By admin
  • March 14, 2026
  • 2 views
जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर का कोई जवाब नहीं, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का बड़ा बयान