अक्षय ओबेरॉय अपनी साउथ डेब्यू फिल्म टॉक्सिक के लिए सीख रहे हैं कन्नड़ भाषा

मुंबई,

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय ओबेरॉय अपनी साउथ डेब्यू फिल्म टॉक्सिक के लिए कन्नड़ भाषा सीख रहे हैं। अपने दमदार अभिनय के लिए मशहूर अक्षय ओबेरॉय अब कन्नड़ फिल्म टॉक्सिक से साउथ इंडस्ट्री में कदम रखने जा रहे हैं। इस बहुप्रतीक्षित एक्शन-थ्रिलर में वह सुपरस्टार यश के साथ नज़र आएंगे। अपने किरदार को पूरी तरह से वास्तविक और प्रभावी बनाने के लिए अक्षय इस समय कन्नड़ भाषा पर गहन प्रशिक्षण ले रहे हैं।

फिल्म के प्रोडक्शन टीम ने अक्षय के लिए भाषा प्रशिक्षकों की व्यवस्था की है, जिससे वह न सिर्फ कन्नड़ उच्चारण को सही तरीके से सीख सकें, बल्कि अपने किरदार की भावनाओं को भी पूरी गहराई और सटीकता के साथ व्यक्त कर सकें। उनकी यह मेहनत न सिर्फ उनके अभिनय के प्रति समर्पण को दर्शाती है, बल्कि कन्नड़ सिनेमा के प्रति उनके सम्मान को भी दिखाती है।

अपने इस नए सफर के बारे में अक्षय ने कहा, "नई इंडस्ट्री और भाषा में कदम रखना मेरे लिए रोमांचक और चुनौतीपूर्ण दोनों है। मेरे लिए यह सिर्फ कन्नड़ संवाद याद करने का नहीं, बल्कि इस भाषा और संस्कृति को गहराई से समझने का अवसर है, जिससे मैं अपने किरदार को वास्तविकता से निभा सकूं। प्रोडक्शन टीम ने मुझे बेहतरीन भाषा प्रशिक्षक दिए हैं, जो मेरे उच्चारण, शब्दों की ध्वनि और भावनाओं को संवारने में मदद कर रहे हैं। यश जैसे प्रेरणादायक सह-कलाकार के साथ काम करना भी एक शानदार अनुभव है। मैं इस फिल्म में अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहता हूं और कन्नड़ दर्शकों से एक गहरा जुड़ाव बनाना चाहता हूं।"
टॉक्सिक के साथ अक्षय ओबेरॉय अपने करियर के एक नए रोमांचक अध्याय की शुरुआत कर रहे हैं। वह पूरी शिद्दत के साथ इस नई सिनेमाई दुनिया को अपना रहे हैं, और उनके प्रशंसक बेसब्री से उनके कन्नड़ डेब्यू का इंतेज़ार कर रहे हैं।

 

  • admin

    Related Posts

    बाफ्टा अवॉर्ड्स के रेड कार्पेट पर छाईं आलिया भट्ट

    मुंबई,  बाफ्टा अवॉर्ड्स 2026 के रेड कार्पेट पर इस बार भारतीय सिनेमा की चमक साफ नजर आई, जब अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपनी मौजूदगी से अंतरराष्ट्रीय मंच पर खास पहचान…

    ‘द ब्लफ’ की झलक: प्रियंका चोपड़ा की नई तस्वीरों ने मचाया इंटरनेट पर तहलका

    प्रियंका चोपड़ा अब केवल भारत की शान नहीं बल्कि दुनिया भर में वो नाम बन चुकी हैं जिनका काम उनके लोगों की तरफ खींचता है। इन दिनों प्रियंका अपनी अपकमिंग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    हाई-वोल्टेज मुकाबला तय! वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप में भारत बनाम पाकिस्तान, जानें पूरा शेड्यूल और टाइमिंग

    • By admin
    • February 24, 2026
    • 1 views
    हाई-वोल्टेज मुकाबला तय! वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप में भारत बनाम पाकिस्तान, जानें पूरा शेड्यूल और टाइमिंग

    साउथ अफ्रीका से मिली हार ने टीम इंडिया के सेमीफाइनल सपने को झटका, बदलाव की ओर रुख

    • By admin
    • February 24, 2026
    • 0 views
    साउथ अफ्रीका से मिली हार ने टीम इंडिया के सेमीफाइनल सपने को झटका, बदलाव की ओर रुख

    क्या फिर दौड़ेगी F1 कारें? बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर अडानी ग्रुप की नजर

    • By admin
    • February 24, 2026
    • 1 views
    क्या फिर दौड़ेगी F1 कारें? बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर अडानी ग्रुप की नजर

    107 रन से जीता वेस्टइंडीज, सुपर-8 मुकाबले में जिम्बाब्वे पूरी तरह पस्त

    • By admin
    • February 24, 2026
    • 2 views
    107 रन से जीता वेस्टइंडीज, सुपर-8 मुकाबले में जिम्बाब्वे पूरी तरह पस्त

    राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में प्रतिदिन सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का संकल्प : साक्षी राणा

    • By admin
    • February 23, 2026
    • 2 views
    राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में प्रतिदिन सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का संकल्प : साक्षी राणा

    गुलमर्ग में खेलो इंडिया शीतकालीन खेल का उद्घाटन

    • By admin
    • February 23, 2026
    • 2 views
    गुलमर्ग में खेलो इंडिया शीतकालीन खेल का उद्घाटन