‘हैवान’ में नेगेटिव किरदार निभायेंगे अक्षय कुमार

मुंबई,

 बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म हैवान में नेगेटिव किरदार निभाते नजर आयेंगे। बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार और सैफ अली खान की सुपरहिट जोड़ी फिल्म हैवान में साथ नजर आयेगी।अक्षय और सैफ ने ये दिल्लगी, मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी, तू चोर मैं सिपाही, कीमत, आरजू और टशन जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। अब यह जोड़ी एक बार फिर साथ आ रही है। फिल्मकार प्रियदर्शन, अक्षय और सैफ की जोड़ी को फिर से साथ में ला रहे हैं।अक्षय और सैफ फिल्म हैवान में साथ दिखने वाले हैं। हैवान एक हाई-ऑक्टेन थ्रिलर फिल्म है। इसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है।

अक्षय कुमार ने फिल्म हैवान में अपने किरदार का खुलासा किया है। हाल ही में एक कार्यक्रम में अक्षय कुमार ने बताया है कि वह फिल्म हैवान में नेगेटिव रोल में नजर आएंगे। अक्षय कुमार ने कार्यक्रम में कहा, ‘मैं एक ऐसी फिल्म कर रहा हूं, जिसमें नेगेटिव रोल निभा रहा हूं। मैं सोच रहा था कि मुझे यह करना चाहिए या नहीं। फिल्म का नाम ‘हैवान’ है। लेकिन अंत में मैं हार जाता हूं। ‘हैवान’ हार जाता है।’ अक्षय कुमार ने कहा, ‘मुझे एक नेगेटिव रोल निभाने का मन था, इसलिए मैं ‘हैवान’ कर रहा हूं। ज्यादातर मैं फिल्म में हीरो के रोल ही निभाता हूं।’ फिल्म हैवान को केवीएन प्रोडक्शंस और थेस्पियन फिल्म्स साथ मिलकर बना रहे हैं और इसे वेंकट के नारायण और शैलजा देसाई फेन ने साथ में प्रोड्यूस किया है। कहा जा रहा है कि फिल्म अगले साल रिलीज हो सकती है।

admin

Related Posts

ब्रेकअप के बाद तारा सुतारिया का भावुक पल, वीर पहाड़िया से रिश्ता खत्म

मुंबई  एक्ट्रेस तारा सुतारिया अपने कथित ब्रेकअप की वजह से सुर्खियों में हैं. कुछ वक्त पहले ही तारा ने एक्टर वीर पहाड़िया संग अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था. हालांकि…

हार्दिक पंड्या की एक्स वाइफ नताशा ने बिकिनी में पूल में दिखाए हॉट पोज़

मुंबई  क्रिकेटर हार्दिक पंड्या की एक्स वाइफ और बॉलीवुड एक्ट्रेस-मॉडल नताशा स्टेनकोविक इन दिनों गोवा में हॉलीडे पर हैं. उन्होंने अपने वेकेशन से कुछ बेहद ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की हैं.नताशा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 0 views
भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 1 views
क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी

U-19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की जीत, लेकिन ICC ने नहीं दी प्राइज मनी, वैभव सूर्यवंशी को क्या मिला?

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
U-19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की जीत, लेकिन ICC ने नहीं दी प्राइज मनी, वैभव सूर्यवंशी को क्या मिला?

भारत बनाम अमेरिका: बुमराह की अनुपस्थिति में ईशान किशन करेंगे ओपन, 13 फिट खिलाड़ियों के साथ टीम इंडिया उतरेगी

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 1 views
भारत बनाम अमेरिका: बुमराह की अनुपस्थिति में ईशान किशन करेंगे ओपन, 13 फिट खिलाड़ियों के साथ टीम इंडिया उतरेगी