सपा की हार पर अखिलेश का आया बयान, ‘मिल्कीपुर की जीत पर कई गुना भारी रहेगी लोकसभा में अयोध्या में मिली जीत’

लखनऊ
उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में बीजेपी ने 60 हजार वोटों से प्रचंड जीच दर्ज की है। भाजपा प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान ने सपा उम्मीदवार अजीत प्रसाद को करारी शिकस्त दी है। उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की हार पर अखिलेश यादव ने बीजेपी पर तंज कसा है। उन्होंने सरकार पर धांधली का आरोप लगाते हुए कहा है कि सभी 403 विधानसभाओं में ये ‘चार सौ बीसी’ नहीं चलेगी।

'403 विधानसभाओं में ये ‘चार सौ बीसी’ नहीं चलेगी'
अखिलेश यादव ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल 'एक्स' पर लिखा- "पीडीए की बढ़ती शक्ति का सामना भाजपा वोट के बल पर नहीं कर सकती है, इसीलिए वो चुनावी तंत्र का दुरुपयोग करके जीतने की कोशिश करती है। ऐसी चुनावी धांधली करने के लिए जिस स्तर पर अधिकारियों की हेराफेरी करनी होती है, वो 1 विधानसभा में तो भले किसी तरह संभव है, लेकिन 403 विधानसभाओं में ये ‘चार सौ बीसी’ नहीं चलेगी। इस बात को भाजपा वाले भी जानते हैं, इसीलिए भाजपाइयों ने मिल्कीपुर का उपचुनाव टाला था।"

ये झूठी जीत है – अखिलेश यादव
सपा प्रमुश ने आगे लिखा,'पीडीए मतलब 90% जनता ने ख़ुद अपनी आंखों से ये धांधली देखी है। ये झूठी जीत है, जिसका जश्न भाजपाई कभी भी आईने में अपनी आंखों-में-आंखों डालकर नहीं मना पाएंगे। उनका अपराधबोध और भविष्य में हार का डर उनकी नींद उड़ा देगा।

अखिलेश ने पुलिस अधिकारियों पर कसा तंज
अखिलेश यादव ने पुलिस अधिकारियों पर तंज कसते हुए 'एक्स' पर आगे लिखा,"जिन अधिकारियों ने चुनावी घपलेबाजी का अपराध किया है वो आज नहीं तो कल अपने लोकतांत्रिक-अपराध की सज़ा पाएंगे। एक-एक करके सबका सच सामने आएगा। न कुदरत उन्हें बख़्शेगी, न कानून. भाजपाई उनका इस्तेमाल करके छोड़ देंगे, उनकी ढाल नहीं बनेंगे। जब उनकी नौकरी और पेंशन जाएगी तो वो अपने बच्चों, परिवार और समाज के बीच अपमान की ज़िंदगी की सज़ा अकेले भुगतेंगे। लोकसभा चुनावों में अयोध्या में हुई पीडीए की सच्ची जीत, उनके मिल्कीपुर के विधानसभा की झूठी जीत पर कई गुना भारी है और हमेशा रहेगी।"

admin

Related Posts

सत्य छिपेगा नहीं: कालनेमि पर वार, गिरफ्तारी के बाद अविमुक्तेश्वरानंद का तीखा बयान

वाराणसी पॉक्सो मामले में फंसे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्यों पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। अदालत ने खुद इस मामले में एफआईआर दर्ज करने का निर्देश…

मॉल में शर्मनाक हरकत, मेडिकल स्टूडेंट से बदसलूकी और नस्लीय टिप्पणी पर हंगामा

गोरखपुर साउथ दिल्ली के मालवीय नगर में किराए के फ्लैट में एसी लगवाने के दौरान अरुणाचल प्रदेश की एक प्रतियोगी छात्रा और उसकी दो सहेलियों द्वारा लगाए गए नस्लीय टिप्पणी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में प्रतिदिन सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का संकल्प : साक्षी राणा

  • By admin
  • February 23, 2026
  • 2 views
राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में प्रतिदिन सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का संकल्प : साक्षी राणा

गुलमर्ग में खेलो इंडिया शीतकालीन खेल का उद्घाटन

  • By admin
  • February 23, 2026
  • 2 views
गुलमर्ग में खेलो इंडिया शीतकालीन खेल का उद्घाटन

विश्व कप के बाद पहले वनडे में भारतीय महिला टीम की नजरें आस्ट्रेलिया को फिर हराने पर

  • By admin
  • February 23, 2026
  • 2 views
विश्व कप के बाद पहले वनडे में भारतीय महिला टीम की नजरें आस्ट्रेलिया को फिर हराने पर

हम अगले मैच में मजबूत वापसी करेंगे: सूर्यकुमार यादव

  • By admin
  • February 23, 2026
  • 2 views
हम अगले मैच में मजबूत वापसी करेंगे: सूर्यकुमार यादव

गोल्फ में ऐतिहासिक निवेश: IGPL की 830 करोड़ की घोषणा से बदलेगी तस्वीर

  • By admin
  • February 23, 2026
  • 2 views
गोल्फ में ऐतिहासिक निवेश: IGPL की 830 करोड़ की घोषणा से बदलेगी तस्वीर

भारत का ‘ब्रह्मास्त्र’ क्यों नहीं चला? David Miller ने बताई जीत की पूरी प्लानिंग

  • By admin
  • February 23, 2026
  • 2 views
भारत का ‘ब्रह्मास्त्र’ क्यों नहीं चला? David Miller ने बताई जीत की पूरी प्लानिंग