अखिलेश यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- भाजपा सिर्फ एक ट्रिलियन झूठ का रिकॉर्ड बना सकती है और कुछ नहीं

लखनऊ
एक बार फिर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पर ट्वीट करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाली भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा कि भाजपा सिर्फ एक ट्रिलियन झूठ का रिकॉर्ड बना सकती है और कुछ नहीं। उप्र भाजपा सरकार की तरफ़ से फिर से ये जुमला उछाला जा रहा है कि अगले 4 सालों में उप्र की अर्थव्यवस्था 1 ट्रिलियन डॉलर हो जाएगी।

अखिलेश यादव ने एक्स पर किया पोस्ट
सपा प्रमुख ने शनिवार को अपने पोस्ट में कुछ बातें अंकित करते हुए लिखा कि आज की ‘विकास दर’ के हिसाब से ये असंभव है, इसीलिए ये एक ‘महाझूठ’ है। सरकार के ख़ज़ाने में भ्रष्टाचार की सेंध लगी है। निवेश ज़मीन पर नहीं उतरा है। किसान-व्यापारी-कारोबारी-उद्योगपति सब अपने काम को लेकर त्रस्त हैं। बेरोज़गारी-बेकारी उप्र में ग़रीबी के नये अध्याय लिख रही है। लोगों के हाथ में पैसा नहीं है तो क्रयशक्ति कहां से आएगी। श्रमिक-मज़दूर पलायन कर रहे हैं तो श्रम संसाधन कहां से आयेगा।

अखिलेश यादव ने पोस्ट कर भाजपा पर उठाए सवाल
अखिलेश ने भाजपा सरकार से सवाल पूछते हुए कहा, 'जनता कह रही है कि हमें तो ये बताएं कि महँगाई कितनी कम होगी। हमारी आमदनी कितनी बढ़ेगी। युवाओं को नौकरी कैसे मिलेगी। दवाई-पढ़ाई के खर्चे कैसे कम होंगे। दुकानदारी-कारोबार कैसे बंद होने से बचेगा।' वहीं अंत में अखिलेश यादव ने भाजपा को हटाने के लिए आहवाहन किया कि जन-जन कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा!

admin

Related Posts

सरकार की ओर से अब तक 1,31,000 कारीगरों को निःशुल्क प्रशिक्षण एवं टूल किट प्रदान की गई

ओडीओपी योजना से बदली कारीगरों की तकदीर, 3.16 लाख लोगों को मिला रोजगार ओडीओपी योजना से निर्यात दोगुना, पारंपरिक उत्पादों को मिला वैश्विक मंच, बजट में आवंटन बढ़ा सरकार की…

अंतरधार्मिक विवाह मामले में सुरक्षा कड़ी, पुलिस ने सभा पर लगाई पाबंदी

मेरठ  मेरठ में बकायदा कार्ड छपवाकर मुस्लिम युवक से शादी का ऐलान करने वाली हिंदू लड़की का मामला बहुत ज्यादा गरमा गया है। हिंदूवादी नेताओं ने शादी नहीं होने देने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सीजन से पहले बड़ा अपडेट: क्या इंटर मियामी के पहले मुकाबले से बाहर रहेंगे मेस्सी?

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 0 views
सीजन से पहले बड़ा अपडेट: क्या इंटर मियामी के पहले मुकाबले से बाहर रहेंगे मेस्सी?

मेडल की तैयारी पुख्ता: एशियन गेम्स 2026 से पहले खिलाड़ियों को विदेश में ट्रेनिंग देगा मिशन ओलंपिक सेल

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 0 views
मेडल की तैयारी पुख्ता: एशियन गेम्स 2026 से पहले खिलाड़ियों को विदेश में ट्रेनिंग देगा मिशन ओलंपिक सेल

IND vs PAK क्लैश से पहले बड़ा बयान, अभिषेक शर्मा की चर्चा के बाद वरुण चक्रवर्ती ने दी अहम जानकारी

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 0 views
IND vs PAK क्लैश से पहले बड़ा बयान, अभिषेक शर्मा की चर्चा के बाद वरुण चक्रवर्ती ने दी अहम जानकारी

ऑस्ट्रेलिया को जिम्बाब्वे का झटका, वर्ल्ड कप में दूसरी बार आया अप्रत्याशित उलटफेर

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 0 views
ऑस्ट्रेलिया को जिम्बाब्वे का झटका, वर्ल्ड कप में दूसरी बार आया अप्रत्याशित उलटफेर

कोलंबो में सजेगा क्रिकेट का महासंग्राम, भारत-पाक मैच देखने जाएंगे बीसीबी प्रमुख

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 1 views
कोलंबो में सजेगा क्रिकेट का महासंग्राम, भारत-पाक मैच देखने जाएंगे बीसीबी प्रमुख

ऑस्ट्रेलिया सावधान! जिम्बाब्वे कर सकता है बड़ा उलटफेर

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 2 views
ऑस्ट्रेलिया सावधान! जिम्बाब्वे कर सकता है बड़ा उलटफेर