शिक्षा निदेशालय आगजनी पर अखिलेश ने उठाए सवाल, बोले – आग तकनीकी कारणों से लगी, या जानबूझकर लगाई गई?

लखनऊ

अखिलेश यादव ने प्रयागराज स्थित शिक्षा निदेशालय में आगजनी की घटना को लेकर सवाल उठाए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया X पर पोस्ट करते हुए पूछा है कि “क्या यह आग तकनीकी कारणों से लगी, या जानबूझकर लगाई गई? अखिलेश यादव ने इस घटना की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच की मांग की है ताकि इस मामले की असली वजह सामने आ सके.

अखिलेश ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ‘प्रयागराज में शिक्षा निदेशालय में आग लगी है या लगाई गई है, ये तकनीकी कारणों से घटित हादसा है या वजह कुछ और है, शंका समाधान के लिए उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच हो’. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि प्रयागराज शिक्षा निदेशालय में लगी आग अब महज हादसा नहीं लग रही. क्या एडेड स्कूल की भर्तियों के रिकॉर्ड को जलाने की साजिश हुई ? अब तक विभाग ने स्थिति साफ नहीं की. अखिलेश ने बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल उठाए हैं.

बता दें कि रविवार सुबह शिक्षा निदेशालय में आग लग गई. फायर ब्रिगेड टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर जैसे तैसे काबू पाया. लेकिन इससे पहले ही यहां के दो कमरों में रखी महत्वपूर्ण फाइलें जलकर राख हो चुकी थी. इसके अलावा डिग्री कॉलेज से संबंधित आने वाले चिट्ठी-पत्र के जलने की बात सामने आई है.

  • admin

    Related Posts

    वंदे मातरम विवाद पर गरजे सीएम योगी, कहा- राष्ट्रगान का अपमान बर्दाश्त नहीं

    लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान कहा कि 6 करोड़ से अधिक की आबादी को पिछले आठ वर्षों के…

    अयोध्या कचहरी में बम की सूचना से अफरा-तफरी, जांच में जुटी पुलिस

    अयोध्या   राम नगरी अयोध्या में कचहरी को बम से उड़ाए जाने की धमकी से शुक्रवार की दोपहर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में दोपहर पौने एक बजे सूचना पर मौके…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    शुरुआत में ही नीदरलैंड बैकफुट पर, लेविट सस्ते में पवेलियन लौटे

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 1 views
    शुरुआत में ही नीदरलैंड बैकफुट पर, लेविट सस्ते में पवेलियन लौटे

    पाकिस्तान मैच के लिए टीम इंडिया में बदलाव की मांग, गावस्कर ने कुलदीप पर जताया भरोसा

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 2 views
    पाकिस्तान मैच के लिए टीम इंडिया में बदलाव की मांग, गावस्कर ने कुलदीप पर जताया भरोसा

    हॉकी प्रो लीग: अर्जेंटीना के सामने बेबस भारत, 8-0 से मिली बड़ी हार

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 2 views
    हॉकी प्रो लीग: अर्जेंटीना के सामने बेबस भारत, 8-0 से मिली बड़ी हार

    भारत की झोली में गोल्ड, ऐश्वर्य की शानदार शूटिंग से एशियन चैंपियनशिप में चमक

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 2 views
    भारत की झोली में गोल्ड, ऐश्वर्य की शानदार शूटिंग से एशियन चैंपियनशिप में चमक

    स्टार कंटेंडर 2026: मानुष-दीया ने मिक्स्ड डबल्स क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 1 views
    स्टार कंटेंडर 2026: मानुष-दीया ने मिक्स्ड डबल्स क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

    कोपा डेल रे सेमीफाइनल: एटलेटिको मैड्रिड ने बार्सिलोना को 4-0 से रौंदा

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 1 views
    कोपा डेल रे सेमीफाइनल: एटलेटिको मैड्रिड ने बार्सिलोना को 4-0 से रौंदा