आकाश दीप बोले – मेहनत और अनुशासन से ही मिलता है असली मुकाम

रोहतास
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी आकाश दीप ने हाल ही में भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में बेहतर प्रदर्शन किया था। सीरीज खत्म होने के बाद वे अपने गृहराज्य बिहार पहुंचे। रोहतास में सोमवार को उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए युवाओं को सफलता का मंत्र दिया। तेज गेंदबाज आकाश दीप ने बताया, “पहले जब मैं गांव में क्रिकेट खेलता था, तो काफी मजा आता था, फिर मेरी इसमें रुचि बढ़ी। जब मेरी समझ हुई, तो इसके बारे में मैंने सोचना शुरू किया।”

भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के पांचवें टेस्ट की बात करते हुए उन्होंने कहा, “इंग्लैंड सीरीज का आखिरी मैच काफी रोचक था, क्योंकि पांचों दिन कभी ऐसा नहीं लगा कि खेल किसी एक टीम के कंट्रोल में है; हर सेशन में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कभी मेजबान तो कभी मेहमान टीम के पाले में खेल जा रहा था। टेस्ट मैच का असली मजा यही है कि आखिरी दिन तक यह नहीं पता चले कि कौन जीतेगा।” युवाओं को संदेश देते हुए उन्होंने कहा, “सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं है। नतीजे हमारे हाथ में नहीं होते, हमारे हाथ में जो चीजें हैं, हम सिर्फ वही कर सकते हैं। हमें खुद पर भरोसा रखने और मेहनत करने की जरूरत है। अनुशासित जीवन जीना चाहिए। अगर यह सभी रहेगा, तो सफलता कभी न कभी मिलेगी ही।”

दाएं हाथ के मीडियम पेसर आकाश दीप ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए ‘एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी’ में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने बर्मिघम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच की दोनों पारियों को मिलाकर 10 विकेट चटकाए थे। इस मैच में टीम इंडिया ने 336 रनों से जीत दर्ज की थी। 0-1 से सीरीज में पिछड़ने के बाद टीम इंडिया की वापसी में आकाश दीप ने बेहतरीन भूमिका निभाई थी।

तीसरे टेस्ट में उन्होंने एक विकेट चटकाया। वहीं, ओवल में खेले गए पांचवें टेस्ट की दूसरी पारी में 66 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली थी। साथ ही, दोनों पारी में एक-एक विकेट चटकाए थे। भारत ने इस मैच में भी जीत दर्ज कर सीरीज को 2-2 से बराबर किया था।

admin

Related Posts

हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

मुंबई  भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर और आईपीएल में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को एक बेहद लग्जरी तोहफा दिया है. हार्दिक ने…

प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण (IPL 2026) का आगाज शनिवार से हो गया है. पहले मैच में विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 69 रन बनाए, देवदत्त…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 0 views
हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 0 views
प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 0 views
बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद

बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 0 views
बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा

वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हाईवोल्टेज मुकाबला, प्लेइंग 11 पर एक नजर

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 1 views
वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हाईवोल्टेज मुकाबला, प्लेइंग 11 पर एक नजर

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा करेंगे धमाका केकेआर के खिलाफ फिर बन सकते हैं काल

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 1 views
आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा करेंगे धमाका केकेआर के खिलाफ फिर बन सकते हैं काल