अजित पवार की मौत रहस्य बनी, ममता की बड़ी मांग — SC सुपरविजन में हो पूरी जांच

कोलकाता
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता अजित पवार का बुधवार सुबह एक दुखद विमान दुर्घटना में निधन हो गया। यह हादसा पुणे जिले के बारामती में हुआ, जब उनका विमान लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना ने पूरे देश के राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ दी है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस विमान हादसे को लेकर सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग की है। उन्होंने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए संभावित साजिश की आशंका जताई और देश में राजनीतिक नेताओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए।
 
मीडिया से बातचीत में ममता बनर्जी ने कहा कि वह इस खबर से स्तब्ध हैं और इसे राष्ट्र के लिए बड़ी क्षति बताया। उन्होंने दावा किया कि राजनीतिक नेतृत्व के लिए भी कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं बची है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर प्रसारित उन बयानों का भी जिक्र किया जिनमें कहा जा रहा था कि अजित पवार भाजपा छोड़ने पर विचार कर रहे थे।

ममता ने संकेत दिया कि अजित पवार महायुति गठबंधन से दूरी बनाने की कोशिश कर रहे थे, इसलिए इस हादसे के पीछे कोई साजिश हो सकती है। उन्होंने कहा- 'आज जो हुआ, वह गंभीर सवाल खड़े करता है। सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच ही विश्वसनीय होगी। हमें सिर्फ सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा है, किसी अन्य एजेंसी पर नहीं।' उन्होंने आरोप लगाया कि जांच एजेंसियों की स्वतंत्रता प्रभावित हुई है।

इससे पहले उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और हादसे की उचित जांच की मांग की। बनर्जी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा- अजित पवार के अकास्मिक निधन से स्तब्ध हूं। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री तथा उनके साथ सवार अन्य लोगों की आज सुबह बारामती में हुए भीषण विमान हादसे में मृत्यु हो गई। इस घटना से गहरे शोक में हूं। उनके परिवार, उनके चाचा शरद पवार जी सहित, तथा दिवंगत अजित के सभी मित्रों और समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।

हादसे की गहन जांच की मांग अन्य दलों के नेताओं ने भी की है। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई, राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव और वंचित बहुजन आघाड़ी के नेता प्रकाश आंबेडकर ने भी स्वतंत्र और पारदर्शी जांच पर जोर दिया।

अजित पवार मुंबई से बारामती के लिए जिला परिषद चुनावों से पहले चार जनसभाओं को संबोधित करने जा रहे थे। सुबह 8:10 बजे मुंबई से उड़ान भरने वाला 16 वर्षीय बॉम्बार्डियर लियरजेट 45 (पंजीकरण VT-SSK) सुबह करीब 8:50 बजे बारामती में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

इस ट्विन-इंजन हल्के जेट विमान को वीआईपी और कॉरपोरेट यात्राओं में आमतौर पर इस्तेमाल किया जाता है। यह VSR वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित था। टक्कर के बाद विमान पूरी तरह नष्ट हो गया, मलबा दूर-दूर तक फैल गया और घटनास्थल से धुएं के गुबार उठते देखे गए। किसी के बचने की सूचना नहीं है।

प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, विमान को लैंडिंग के दौरान कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। उड़ान ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक, विमान ने सुबह 8:30 बजे पहली लैंडिंग का प्रयास किया, जो खराब दृश्यता के कारण विफल रहा। इसके बाद 8:42 बजे दूसरी अप्रोच की गई, लेकिन 8:45 बजे के आसपास रडार से संपर्क टूट गया और रनवे 11 के थ्रेशोल्ड के पास विमान क्रैश हो गया।

बारामती में दृश्यता कम थी और हवाईअड्डे पर नाइट-लैंडिंग सुविधा भी उपलब्ध नहीं है, जिससे ऐसे हालात में सुरक्षित लैंडिंग सीमित हो जाती है। हादसे के बाद शवों की पहचान कठिन थी; अजित पवार की पहचान उनकी कलाई घड़ी से की गई।

 

admin

Related Posts

राज्यसभा चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल, कांग्रेस की बढ़त मामूली; BJP ने तेज की जोड़तोड़ राजनीति

भोपाल कांग्रेस मध्यप्रदेश से राज्यसभा की अपनी एक सीट बचाने की जद्दोजहद में लगी हुई है। वर्तमान सांसद दिग्विजय सिंह के दोबारा राज्यसभा जाने से इंकार करने के बाद से…

BJP में राज्यसभा उम्मीदवारों को लेकर हलचल तेज, गोपनीय तरीके से भेजे जाएंगे नाम दिल्ली

भोपाल  केंद्रीय चुनाव आयोग ने राज्यसभा चुनाव का कार्यक्रम जारी कर मध्यप्रदेश की तीन सीटों में होने वाले चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ा दी है। प्रदेश में तीन सदस्यों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 1 views
CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन