पुलिस द्वारा खोजे जा रहे अजय गुप्ता, गोवा अग्निकांड का आरोपी, दिल्ली के अस्पताल में मिला

 नई दिल्ली
गोवा के बर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब में 7 दिसंबर को हुए भीषण आग हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई थी. गोवा पुलिस ने इस मामले में कई आरोपियों को पकड़ा है. इसी केस में आरोपी अजय गुप्ता को दिल्ली से पकड़ा गया है. अजय यहां लाजपत नगर के एक प्राइवेट अस्पताल में स्पाइन की बीमारी बताकर भर्ती हो गया था. पुलिस उसे अस्पताल से लेकर सन लाइट कॉलोनी स्थित क्राइम ब्रांच के दफ्तर पहुंची.

इस दौरान अजय गुप्ता से जब सवाल किया गया तो उसने 'आजतक' से कहा कि वो स्लीपिंग पार्टनर था, उसे कुछ नहीं पता. इसके अलावा किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया. पुलिस आरोपी अजय गुप्ता को टैक्सी से लेकर सन लाइट कॉलोनी क्राइम ब्रांच ऑफिस पहुंची थी. अजय ने मास्क लगा रखा था. हाथ में ड्रिप की बैंडेज लगी थी. बीते साल जारी किए गए GST सर्टिफिकेट से सामने आया है कि अजय गुप्ता क्लब में लूथरा बंधुओं के साथ पार्टनर था.

अजय गुप्ता नार्थ दिल्ली के मशहूर बिल्डर अमित गुप्ता का भाई है, जिसकी 2 साल पहले गोगी गैंग ने बुराड़ी में हत्या कर दी थी. बिल्डर अमित गुप्ता की मौत के बाद खुलासा हुआ था कि अमित गुप्ता के पास कई नामी लोगों का पैसा था, जिन पैसों को मार्केट में लगाता था. अमित की हत्या के बाद उसका भाई अजय गुप्ता का पैसा मार्केट में लगाने लगा. लूथरा बंधुओं के क्लब्स में भी अमित और अजय गुप्ता ने बड़ी रकम लगा रखी थी. गोवा पुलिस अब अजय गुप्ता को गिरफ्तार कर लूथरा बंधुओं के साथ हुई उसकी ट्रांजेक्शंस के बारे में पता लगाएगी.

हादसे के बाद देश छोड़कर भाग गए क्लब के मालिक

गोवा क्लब में आग लगने की घटना में 25 लोगों की मौत हो गई. इस हादसे के बाद क्लब के मालिक गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा देश छोड़कर थाईलैंड भाग गए. दोनों के पासपोर्ट रद्द कराने के लिए गोवा पुलिस ने रीजनल पासपोर्ट ऑफिस को पत्र भेजा. इसके अलावा क्लब के अन्य साझेदार गुरुग्राम के अजय गुप्ता और ब्रिटिश नागरिक सुरिंदर कुमार खोसला के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी किया गया था.

हादसे के दिन क्लब के मालिक लूथरा भाइयों ने दिल्ली एयरपोर्ट से विदेश जाने की तैयारी कर ली थी और दोनों विदेश निकल गए थे. वहीं इस घटना के बाद अजय गुप्ता की तलाश गोवा पुलिस के लिए अहम हो गई थी. 

अजय गुप्ता दिल्ली के लाजपत नगर के एक प्राइवेट अस्पताल में स्पाइन की बीमारी का हवाला देकर भर्ती हो गया था. गोवा पुलिस और दिल्ली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ा है. पुलिस ने कहा कि अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद अजय गुप्ता को क्राइम ब्रांच ऑफिस में लाया गया. अब उसे ट्रांजिट रिमांड पर गोवा लेकर जाने की तैयारी है. गोवा पुलिस आज उसे कोर्ट में पेश कर सकती है.

admin

Related Posts

12 हजार नौकरियों की छंटनी, AI की बढ़ती भूमिका पर परप्लेक्सिटी CEO का बयान हुआ वायरल, Oracle में छंटनी जारी

 नई दिल्ली ओरैकल (Oracle) ने भारत में करीब 12 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है. यहां नौकरी से निकालने की पीछे की वजह AI को बताया गया है.…

7.4 तीव्रता का भूकंप और सुनामी से इंडोनेशिया में मची तबाही, दर्जनों की मौत

जकार्ता इंडोनेशिया में भयंकर भूकंप आया है. इंडोनेशिया में भूकंप के बाद एक और खतरा मंडरा रहा है. वह खतरा है सुनामी का. जी हां इंडोनेशिया में जलजले के बाद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 0 views
कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 0 views
घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

लो स्कोरिंग मैच में समीर रिजवी के दम पर दिल्ली ने लखनऊ को हराया

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 4 views
लो स्कोरिंग मैच में समीर रिजवी के दम पर दिल्ली ने लखनऊ को हराया

MPL Auction 2026: मालवा स्टेलियंस ने 15 लाख में खरीदी आशुतोष शर्मा, बने सबसे महंगे खिलाड़ी

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
MPL Auction 2026: मालवा स्टेलियंस ने 15 लाख में खरीदी आशुतोष शर्मा, बने सबसे महंगे खिलाड़ी

कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 0 views
कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI