अजय देवगन स्टारर ‘रेड 2’ का टीजर आउट, ‘दादा भाई’ के घर में ‘अमय पटनायक’ ने मारा 75वां छापा

मुंबई,

अजय देवगन की बहुप्रतिक्षीत फिल्म ‘रेड 2’ का टीजर जारी हो चुका है। ‘अमय पटनायक’ के किरदार में अभिनेता 75वां छापा ‘दादा भाई’ (रितेश देशमुख) के घर में मारने पहुंचे, जहां वह दमदार डायलॉग “मैंने कहां कहा कि मैं पांडव हूं, मैं तो पूरी महाभारत हूं” के साथ रोमांच के लेवल को बढ़ाते दिखे।

अजय देवगन नया छापा मारने के लिए दमदार अंदाज में नजर आए। इंस्टाग्राम पर टीजर को शेयर करते हुए देवगन ने लिखा, “रेड, 4,200 करोड़। इस बार बाजी होगी सबसे बड़ी! ‘रेड 2’ का टीजर जारी हो चुका है। फिल्म 1 मई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।”

फिल्म में अजय देवगन एक निडर आईआरएस अधिकारी अमय पटनायक के किरदार में वापस आ चुके हैं, जो दादा भाई के घर छापा मारने के लिए तैयार हैं। इस बार वह 4,200 करोड़ रुपये के घोटाले के मामले को सुलझाते नजर आएंगे। वहीं, एक्शन और सस्पेंस से भरपूर फिल्म में रितेश देशमुख एक दमदार राजनेता के रूप में नजर आएंगे। ‘रेड 2’ के निर्माताओं ने रिलीज डेट की हाल ही में घोषणा की और बताया कि फिल्म सिनेमाघरों में इसी साल मई में रिलीज होगी।

राज कुमार गुप्ता के निर्देशन में तैयार ‘रेड 2’ में अजय देवगन, रितेश देशमुख के अलावा वाणी कपूर भी अहम भूमिका में हैं। साल 2018 में आए ‘रेड’ के सीक्वल ‘रेड 2’ की कहानी आईआरएस अधिकारी अमय पटनायक की वापसी पर आधारित है। ‘रेड’ का सीक्वल आयकर विभाग के अधिकारियों के वास्तविक जीवन के आयकर रेड्स पर आधारित है। फिल्म की आधिकारिक घोषणा निर्माताओं ने अप्रैल 2020 में की थी, जिसका प्री-प्रोडक्शन अगस्त 2022 में शुरू हुआ था।

अजय देवगन फिल्म में अमय के रूप में अपनी भूमिका को दोहराते नजर आएंगे। रितेश फिल्म में खलनायक के किरदार में नजर आएंगे। वहीं, वाणी कपूर फिल्म में इलियाना डिक्रूज की जगह लेंगी। वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता ‘सन ऑफ सरदार’ के सीक्वल में भी दिखेंगे। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ मृणाल ठाकुर और संजय दत्त भी हैं। ‘सन ऑफ सरदार’ साल 2012 में रिलीज हुई थी। इसमें अजय देवगन, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा और जूही चावला ने अभिनय किया था।

 

  • admin

    Related Posts

    बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर, फरहान अख्तर पहली विदेशी फिल्म में संगीत के जादूगर के रोल में

    मुंबई बॉलीवुड के सबसे टैलेंटिड आर्टिस्ट के तौर पर जानें जाने वाले फरहान अख्तर इंडस्ट्री के सबसे बड़े नामों में से एक के तौर पर मशहूर हैं. फरहान एक एक्टर,…

    जब अभिरा कोमा में थी, तब मायरा के लिए अरमान अकेले लड़ा

    मुंबई  ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के 13 फरवरी के एपिसोड की शुरुआत अरमान से होती है। अरमान को गुस्से में देख मायरा गैरेज वालों को कॉल करती है। अभिरा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    पाकिस्तान मैच के लिए टीम इंडिया में बदलाव की मांग, गावस्कर ने कुलदीप पर जताया भरोसा

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 1 views
    पाकिस्तान मैच के लिए टीम इंडिया में बदलाव की मांग, गावस्कर ने कुलदीप पर जताया भरोसा

    हॉकी प्रो लीग: अर्जेंटीना के सामने बेबस भारत, 8-0 से मिली बड़ी हार

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 0 views
    हॉकी प्रो लीग: अर्जेंटीना के सामने बेबस भारत, 8-0 से मिली बड़ी हार

    भारत की झोली में गोल्ड, ऐश्वर्य की शानदार शूटिंग से एशियन चैंपियनशिप में चमक

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 1 views
    भारत की झोली में गोल्ड, ऐश्वर्य की शानदार शूटिंग से एशियन चैंपियनशिप में चमक

    स्टार कंटेंडर 2026: मानुष-दीया ने मिक्स्ड डबल्स क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 0 views
    स्टार कंटेंडर 2026: मानुष-दीया ने मिक्स्ड डबल्स क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

    कोपा डेल रे सेमीफाइनल: एटलेटिको मैड्रिड ने बार्सिलोना को 4-0 से रौंदा

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 1 views
    कोपा डेल रे सेमीफाइनल: एटलेटिको मैड्रिड ने बार्सिलोना को 4-0 से रौंदा

    कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एमपी के पैरा स्विमर बने सतेंद्र लोहिया, सीएम ने सराहा

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 2 views
    कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एमपी के पैरा स्विमर बने सतेंद्र लोहिया, सीएम ने सराहा