एयर ट्रैवल अपडेट: 29 मार्च से राजा भोज एयरपोर्ट से मुंबई की सीधी फ्लाइट नहीं मिलेगी

भोपाल
राजा भोज इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 29 मार्च से शुरू हो रहे समर शेड्यूल में इस बार फ्लाइट बढ़ाने की बजाए कम होने जा रही हैं। एयर इंडिया एवं इंडिगो एयरलाइंस ने मुंबई के लिए एक उड़ान बंद करने की घोषणा की है। इसके अलावा इंडिगो एयरलाइंस ने गोवा और अहमदाबाद के डायरेक्ट फ्लाइट की जल्द समीक्षा कर इसे भी बंद करने के संकेत दिए हैं। इंडिगो एयरलाइंस एकमात्र नई उड़ान नवी मुंबई के लिए शुरू करने जा रही है।

गर्मियों की छुट्टी में जब लोग टूरिस्ट डेस्टिनेशन जाने के लिए अपना प्रोग्राम बना रहे हैं, उसी वक्त विमानन कंपनियों द्वारा भोपाल से फ्लाइट कनेक्टिविटी कम किए जाने से निराशा का माहौल है। एयरपोर्ट प्रबंधन के मुताबिक युद्ध की आशंका के चलते और कमजोर यात्री संख्या के कारण फिलहाल विमानन कंपनियां किसी भी फ्लाइट एक्सटेंशन पर विचार नहीं कर रही हैं।

इंडिगो ने नवी मुंबई के लिए स्लॉट, किराया 5 हजार
इंडिगो ने नवी मुंबई के लिए स्लॉट भी ले लिया है और फ्लाइट का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। यात्रियों के लिए इस उड़ान की बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। इस नई उड़ान का शुरुआती किराया लगभग चार से पांच हजार रुपए के बीच रखा गया है। नवीं मुंबई के लिए नई उड़ान शुरू करने के साथ ही इंडिगो ने भोपाल से मुंबई जाने वाली अपनी एक उड़ान बंद करने का निर्णय लिया है। इसके बाद 29 मार्च से भोपाल और मुंबई के बीच इंडिगो की केवल एक ही उड़ान संचालित होगी।
 
पर्याप्त यात्रियों के बावजूद कटौती
भोपाल से गोवा और अहमदाबाद की उड़ानों को बंद करने का प्रस्ताव भी सामने आया है। गोवा की उड़ान करीब छह महीने पहले ही शुरू की गई थी, इसलिए इसे बंद किए जाने के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। ट्रेवल एजेंटों के अनुसार गोवा की इस उड़ान को लगभग 80 प्रतिशत यात्रियों का लोड मिल रहा था।

admin

Related Posts

राजनीतिक बदलाव: कांग्रेस विधायक बाहर, रामनिवास रावत होंगे नए प्रतिनिधि

ग्वालियर मध्य प्रदेश की विजयपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का चुनाव ग्वालियर हाईकोर्ट ने शून्य (रद्द) घोषित कर दिया है। हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच के जस्टिस जीएस…

उज्जैन जश्न विवाद: क्रिकेट जीत के नाम पर दो समुदाय भिड़े

उज्जैन चिमनगंज थाना क्षेत्र की राजरायल कॉलोनी में रविवार रात को जमकर बवाल हो गया। भारतीय क्रिकेट टीम के टी-20 वर्ल्डकप जीतने से उत्साहित कुछ लोग पटाखे फोड़ रहे थे।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

हर विश्व कप जीत में छुपा केरल का जादू: भारत के 5 खिताबों का विश्लेषण

  • By admin
  • March 9, 2026
  • 1 views
हर विश्व कप जीत में छुपा केरल का जादू: भारत के 5 खिताबों का विश्लेषण

सीजन का नौवां ट्रॉफी फतह कर जयपुर पोलो टीम बनी चैंपियन

  • By admin
  • March 9, 2026
  • 1 views
सीजन का नौवां ट्रॉफी फतह कर जयपुर पोलो टीम बनी चैंपियन

भारत के T20 खिताब पर पाकिस्तानी क्रिकेटर का बयान वायरल, कहा– हम तो जिम्बाब्वे और यूगांडा से जीतते हैं

  • By admin
  • March 9, 2026
  • 1 views
भारत के T20 खिताब पर पाकिस्तानी क्रिकेटर का बयान वायरल, कहा– हम तो जिम्बाब्वे और यूगांडा से जीतते हैं

बार-बार मौका छिना, फिर भी नहीं हारे Sanju Samson – आज कहलाते हैं टीम इंडिया के कंबैक किंग

  • By admin
  • March 9, 2026
  • 2 views
बार-बार मौका छिना, फिर भी नहीं हारे Sanju Samson – आज कहलाते हैं टीम इंडिया के कंबैक किंग

गंभीर का गोल्डन टच: कोच बनते ही भारत को दिलाईं दो ICC ट्रॉफी, रिकॉर्ड किया अपने नाम

  • By admin
  • March 9, 2026
  • 2 views
गंभीर का गोल्डन टच: कोच बनते ही भारत को दिलाईं दो ICC ट्रॉफी, रिकॉर्ड किया अपने नाम

भारत बना टी20 चैंपियन तो शोएब अख्तर करने लगे ‘अब्बा डब्बा जब्बा’, अमीर-गरीब वाले बयान से चर्चा तेज

  • By admin
  • March 9, 2026
  • 2 views
भारत बना टी20 चैंपियन तो शोएब अख्तर करने लगे ‘अब्बा डब्बा जब्बा’, अमीर-गरीब वाले बयान से चर्चा तेज