दिल्ली के सभी इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स खतरनाक श्रेणी में पहुंच चुका, स्कूल चल रहे है ऑनलाइन

नई दिल्ली
दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में अभी भी हवा जहरीली बनी हुई है और लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। दिल्ली के सभी इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स खतरनाक श्रेणी में पहुंच चुका है। वहीं अगर बात करें तो दिल्ली से सटे गाजियाबाद के लोनी में भी हवा काफी ज्यादा जहरीली है। खराब वायु गुणवत्ता को देखते हुए नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली में अभी भी स्कूल ऑनलाइन चल रहे हैं।

एनसीआर में हवा अभी भी साफ नहीं हुई है। अभी भी कक्षा 12 तक के स्कूल बंद हैं। कभी दिन में मौसम साफ रहता है तो शाम को धुंध जैसा मौसम बना रहता है। तो कभी दिन निकलते ही धुंध है। धूप खिलने पर धुंध छंट जा रही है, लेकिन दिन में अलग अलग क्षेत्रों में मौसम खराब बना हुआ है। दिल्ली में अगर वायु गुणवत्ता की बात करें तो एवरेज 392 एक्यूआई बना हुआ है। वही आनंद विहार में एक्यूआई 440, रोहिणी में 421 और विवेक विहार में एक्यूआई 419 बना हुआ है। इसी तरह दिल्ली के लगभग सभी इलाके में हाल बेहाल है।

ऐसे में अगर गाजियाबाद की बात करें तो दिल्ली से गाजियाबाद के लोनी का इलाका बिल्कुल सटा हुआ होने की वजह से यहां पर भी हवा काफी ज्यादा जहरीली हो चुकी है। जबकि गाजियाबाद के अन्य इलाकों में कुछ राहत जरूर दिखाई दे रही है। गाजियाबाद में एवरेज वायु गुणवत्ता एक तरफ जहां 285 है तो वहीं लोनी में एक्यूआई 331 पर पहुंचा हुआ है। लगातार कंस्ट्रक्शन पर रोक के साथ-साथ अन्य उपाय किए जा रहे हैं लेकिन फिर भी बढ़ते प्रदूषण से निजात मिलती नहीं दिखाई दे रही है। दिल्ली से सटे नोएडा में भी औसत वायु गुणवत्ता 285 है और नोएडा के सेक्टर 116 में एक्यूआई 326 पर बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल अभी स्थिति में सुधार आने के हालात नज़र नहीं आ रहे हैं। अगर बारिश होती है और तेज हवा चलती है तभी वातावरण से ये स्मॉग की चादर हटने के आसार हैं।

 

  • admin

    Related Posts

    दिल्ली की राजनीति गरमाई: AAP का आरोप– 200 रुपये की पुड़िया बांटकर कराए जा रहे अपराध, CM रेखा गुप्ता पर निशाना

    नई दिल्ली आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बड़ा आरोप लगा दिया है। पार्टी का कहना है कि दिल्ली में सीएम रेखा गुप्ता…

    केजरीवाल की मांग पर हाई कोर्ट सख्त, जज स्वर्ण कांता शर्मा को हटाने से किया इनकार

    नई दिल्ली दिल्ली हाई कोर्ट ने शराब घोटाला मामले में जज बदलने वाली अरविंद केजरीवाल की मांग ठुकरा दी। केजरीवाल ने मामले में सुनवाई कर रहीं जज स्वर्ण कांता शर्मा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

    • By admin
    • March 15, 2026
    • 3 views
    सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

    FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

    • By admin
    • March 15, 2026
    • 3 views
    FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

    ICC ट्रॉफी के मामले में अर्शदीप का बड़ा कारनामा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी; रोहित-कोहली सबसे सफल खिलाड़ी

    • By admin
    • March 15, 2026
    • 3 views
    ICC ट्रॉफी के मामले में अर्शदीप का बड़ा कारनामा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी; रोहित-कोहली सबसे सफल खिलाड़ी

    ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

    • By admin
    • March 15, 2026
    • 2 views
    ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

    बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा

    • By admin
    • March 15, 2026
    • 0 views
    बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा

    राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल, स्मृति मंधाना तक; BCCI ने अवॉर्ड्स का किया ऐलान

    • By admin
    • March 15, 2026
    • 2 views
    राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल, स्मृति मंधाना तक; BCCI ने अवॉर्ड्स का किया ऐलान