Air India सर्वर डाउन: फ्लाइट में देरी और लंबी कतारों से पैसेंजर्स परेशान

नई दिल्ली 
बुधवार को देशभर में एयर इंडिया के सर्वर में अचानक आई तकनीकी खराबी ने हवाई यात्रा को बुरी तरह प्रभावित किया। दिल्ली एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की कि देश के सभी हवाई अड्डों पर एयर इंडिया का सर्वर डाउन हो गया है, जिसे जल्द ही ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-2 पर यात्रियों ने दोपहर 3 बजे से ही सर्वर में समस्या की शिकायत की। सर्वर काम न करने के कारण यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी सामान ड्रॉप करने में हुई। टी-2 से यात्रा करने वाले यात्री अपनी फ्लाइट्स के लिए परेशान होकर इधर-उधर भटकते नजर आए।

यात्रियों को नया टिकट बुक करना पड़ा
दीप्ति मिश्रा ने एयरपोर्ट पर कई यात्रियों से बातचीत की। यात्री संध्या ने बताया कि सर्वर में दिक्कत और फ्लाइट में देरी के कारण उनकी देहरादून से दिल्ली होते हुए विशाखापट्टनम की कनेक्टिंग फ्लाइट छूट गई। उन्हें मजबूरी में नया टिकट बुक करना पड़ा। कुछ यात्रियों ने यह भी दावा किया कि एयर इंडिया के सर्वर में समस्या बुधवार से पहले, यानी कल भी आ रही थी।

तकनीकी समस्या के कारण, एयरलाइन को यात्रियों की परेशानी कम करने के लिए तुरंत मैनुअल चेक-इन की प्रक्रिया शुरू करनी पड़ी। तिरुवनंतपुरम और पटना के लिए बोर्डिंग मैनुअल तरीके से की गई। हालांकि, मैनुअल चेक-इन प्रक्रिया काफी धीमी होती है, जिसके कारण कतारें और प्रतीक्षा का समय काफी बढ़ गया। हैरानी की बात यह रही कि सर्वर में लगातार आ रही इस समस्या के बावजूद, एयरलाइन की ओर से यात्रियों को कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई। यात्रियों का दावा है कि उन्हें न तो कोई मैसेज मिला और न ही कोई ईमेल। अचानक कई विमानों के समय में परिवर्तन किए जाने से यात्रियों को अतिरिक्त समय तक इंतजार करना पड़ा।

इंडिगो ने जारी की एडवाइजरी
इस बीच, दिल्ली हवाई अड्डे पर हवाई यातायात की भीड़ के कारण अन्य एयरलाइन के संचालन पर भी असर पड़ा। इंडिगो (Indigo) एयरलाइन ने बुधवार को एक एडवाइजरी जारी करते हुए यात्रियों को सूचित किया कि दिल्ली से उड़ान संचालन प्रभावित हो सकता है, जिससे देरी हो सकती है। इंडिगो ने यात्रियों से असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया और उन्हें वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर अपनी फ्लाइट के रियल-टाइम अपडेट की जांच करने का आग्रह किया।

admin

Related Posts

Ahmedabad के शैक्षणिक संस्थानों को बम धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई, इलाके में हड़कंप

अहमदाबाद  अहमदाबाद के तीन स्कूलों को एक धमकी भरा ईमेल मिला है, जिसमें परिसर को बम से उड़ाने की बात कही गई है. स्कूल को प्राप्त हुए ईमेल में स्कूल…

भारत की कूटनीतिक जीत! पासपोर्ट रैंकिंग में बड़ा सुधार, 75वें पायदान पर एंट्री के साथ दो देशों से तनाव बढ़ा

 नई दिल्ली अंतरराष्ट्रीय यात्रा के शौकीनों के लिए एक अच्छी और एक थोड़ी चौंकाने वाली खबर है। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2026 की ताजा रिपोर्ट के अनुसार भारतीय पासपोर्ट पहले से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

ना ड्रामा काम आया, ना दांव… करारी हार के बाद आफरीदी का गुस्सा फूटा, टीम PAK की खुलकर लगाई क्लास

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 1 views
ना ड्रामा काम आया, ना दांव… करारी हार के बाद आफरीदी का गुस्सा फूटा, टीम PAK की खुलकर लगाई क्लास

भारत की धमाकेदार जीत, पाकिस्तान के खिलाफ 8-1 का रिकॉर्ड, सुपर-8 में दबंग कदम

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 1 views
भारत की धमाकेदार जीत, पाकिस्तान के खिलाफ 8-1 का रिकॉर्ड, सुपर-8 में दबंग कदम

भारत का जलवा बरकरार, ईशान किशन बने हीरो; पाकिस्तान पर जीत की हैट्रिक

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 1 views
भारत का जलवा बरकरार, ईशान किशन बने हीरो; पाकिस्तान पर जीत की हैट्रिक

कोलंबो में हाई-वोल्टेज मुकाबला, भारत ने पाकिस्तान को दिया 176 का टारगेट

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
कोलंबो में हाई-वोल्टेज मुकाबला, भारत ने पाकिस्तान को दिया 176 का टारगेट

वर्ल्ड कप क्लैश में टॉस पाकिस्तान के नाम, पहले बैटिंग कर भारत करेगा शुरुआत

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
वर्ल्ड कप क्लैश में टॉस पाकिस्तान के नाम, पहले बैटिंग कर भारत करेगा शुरुआत

भारत-पाक मैच के बीच मोहसिन नकवी का बड़ा कदम, ICC से करेंगे चर्चा

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
भारत-पाक मैच के बीच मोहसिन नकवी का बड़ा कदम, ICC से करेंगे चर्चा