मुंबई में एयर इंडिया के पायलट के की खुदकुशी, 25 साल थी उम्र, आरोपी ब्वॉयफ्रेंड गिरफ्तार

नई दिल्ली
एयर इंडिया के पायलट के खुदकुशी करने की खबर है। पायलट की लाश उसके फ्लैट से बरामद की गई है। इस घटना के बाद मुंबई के इलाके में हड़कंप मच गया है। पायलट की उम्र सिर्फ 25 साल थी। पुलिस ने छानबीन करते हुए उसके ब्वॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी में पता चला है कि मामला अंधेरी इलाके का है। मृतका का नाम सृष्टि तुली (25) था, जबकि उसका ब्वॉयफ्रेंड आदित्य पंडित (27) है। आदित्य को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसे 29 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है।

ब्वॉयफ्रेंड पर परिजनों के गंभीर आरोप
रिपोर्ट के मुताबिक, आदित्य दिल्ली के रहने वाला है, जबकि सृष्टि यूपी के गोरखपुर जिले की थी। मृतका के परिजनों ने आदित्य पर कई आरोप लगाए हैं। सृष्टि के रिश्तेदार ने बताया कि आदित्य उसके साथ दुर्व्यवहार करता था और बहस करता था। एक रिश्तेदार ने तो ये भी कहा कि आदित्य ने पहले उसकी हत्या की और फिर खुदकुशी का रूप दे रहा है। उन्होंने आगे ये भी बताया कि आरोपी ने सृष्टि को नॉनवेज खाने से रोका था। परिवारवालों ने दोषी को सख्त सजा देने की मांग की है।

क्या बोली पुलिस?
पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि उत्पीड़न के कारण वह मानसिक रूप से परेशान थी। उन्होंने बताया कि आदित्य पायलट की परीक्षा की तैयारी कर रही थी, लेकिन वह पास नहीं हो पाया।

FIR में क्या है?
पुलिस ने अपनी FIR में कहा कि सृष्टि और आदित्य की मुलाकात करीब दो साल पहले दिल्ली में कमर्शियल पायलट लाइसेंस की ट्रेनिंग के दौरान हुई थी। उस वक्त सृष्टि दिल्ली में ही रहती थी। एयर इंडिया में नौकरी लगने के बाद वह मुंबई में रहने लगी।

  • admin

    Related Posts

    गाजा पर इजरायल का कदम, ट्रंप की मीटिंग में पाकिस्तान समेत 8 मुस्लिम देश रहेंगे मौजूद

    गाजा  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चौंकाने वाले फैसले लेने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने गाजा के मसले पर बोर्ड ऑफ पीस का गठन किया है और इसकी पहली मीटिंग…

    CJI सूर्यकांत ने कहा: “चुनाव आते ही परेशानी होती है…” हिमंत सरमा पर याचिका पर टिप्पणी

    नई दिल्ली असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के भाषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका पर मंगलवार को सुनवाई हुई। इसपर भारत के प्रधान न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने कहा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 0 views
    BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

    टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 1 views
    टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

    पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 2 views
    पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

    अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 2 views
    अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

    BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 2 views
    BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह

    वर्ल्ड कप से बाहर बांग्लादेश को लाहौर का न्योता, जानिए 5 घंटे की मीटिंग का राज

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 2 views
    वर्ल्ड कप से बाहर बांग्लादेश को लाहौर का न्योता, जानिए 5 घंटे की मीटिंग का राज