एआई को बनाना होगा तगड़ा विकल्प, आईटी और BPO की नौकरियां 4 साल में हो जाएंगी खत्म

नई दिल्ली.

मशहूर भारतीय अमेरिकी कारोबारी और इन्वेस्टर विनोद खोसला ने बड़ी भविष्यवाणी की है। उनका कहना है कि आईटी और बीपीओ सर्विसेज का भविष्य ज्यादा दिन का नहीं है। उन्होंने कहा कि यह उद्योग 2030 तक समाप्त हो जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय आईटी कंपनियों को सलाह दी है कि यदि वे भविष्य में बने रहना चाहते हैं तो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर तेजी से काम करें। भविष्य में यदि वे दुनिया भर को AI सर्विसेज मुहैया करा सकेंगी तो उनके लिए बचे रहना आसान हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि कोई भी भविष्यवाणी करना कठिन है, लेकिन हमारा अनुमान है कि 2030 से 2035 तक आईटी और बीपीओ का बिजनेस समाप्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि हम अपने पुराने बिजनेस पर ही नहीं टिके रह सकते। इसकी बजाय हमें उन्हें नई सेवाएं देनी होंगी। खोसला ने कहा कि दुनिया अभी AI के साथ तालमेल बिठाने में उतनी सक्षम नहीं है, जितना भारत है। अहम बात है कि उनके पास या तो पश्चिम से तकनीक लेने का विकल्प है, जो बहुत महंगा है। या फिर अफ्रीका और साउथ ईस्ट एशिया के देश हैं, जिनके पास जानकारी काफी कम है। खोसला वेंचर्स के संस्थापक ने कहा कि भारतीय कंपनियां पूरी दुनिया में AI सर्विसेज दे सकती हैं। यह हमारे लिए सबसे अच्छा अवसर है। मुख्य बात यही है कि जो इस समय में तेजी से आगे बढ़ेंगे या बदलाव को स्वीकार करेंगे, उनके पास ही अवसर होंगे।

विनोद खोसला ने इकनॉमिक टाइम्स से बातचीत में इस सवाल का भी जवाब दिया कि यदि AI की स्पीड बढ़ी तो नौकरियां कम होंगी और उससे बचने का रास्ता क्या है। उन्होंने कहा कि हर देश आने वाले समय में इस मामले में गति पकड़ेगा। आप देखेंगे कि एआई के चलते उत्पादकता बढ़ेगी और कम लोगों की जरूरत होगी। अगले 15 साल इस दुनिया के लिए अहम होने वाले हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में चीजें और मनोरंजन सस्ते हो जाएंगे। यदि देखें तो 2050 तक काफी बदलाव हो जाएंगे। यही नहीं उन्होंने भारत के लोगों की सुविधा को लेकर भी बात की।

'AI से हर भारतीय को मिलेगा पर्सनल डॉक्टर और किसानों को वैज्ञानिक'
खोसला ने कहा कि ऐसा भी संभव हो सकता है कि हर भारतीय के पास अपना एक पर्सनल डॉक्टर हो। यह हर वक्त उपलब्ध होगा। इससे नागरिकों के लिए हेल्थकेयर की सुविधा थोड़ी सस्ती हो जाएगी, जो फिलहाल काफी महंगी है। यह सिस्टम आधार से लिंक हो सकता है। इसके अलावा देश में 25 करोड़ बच्चे हैं, जो AI ट्यूटर का ही इस्तेमाल करते हुए पढ़ाई कर सकते हैं। देश में लाखों किसान हैं, जो बेहद छोटी जोत में काम करते हैं। उनके पास ज्यादा समझ नहीं होती। ऐसे लोगों को कृषि वैज्ञानिक जैसी सेवाएं एआई के माध्यम से मिल सकती हैं।

admin

Related Posts

जम्मू-कश्मीर और महाराष्ट्र में कांपी धरती, कई जिलों में भूकंप का असर

 डोडा जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में रविवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए.  रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.6 मापी गई.  नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप सुबह…

12 राज्यों में 6.08 करोड़ नाम हटे, SIR वोटर लिस्ट अपडेट में यूपी और बंगाल में सबसे बड़ा बदलाव

नई दिल्ली देशभर में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान के दूसरे फेज के तहत चुनाव आयोग ने 9 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों की अंतिम मतदाता सूची…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

मुंबई की लड़खड़ाती शुरुआत, RCB के खिलाफ जीत से पटरी पर लौटने का मौका

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 1 views
मुंबई की लड़खड़ाती शुरुआत, RCB के खिलाफ जीत से पटरी पर लौटने का मौका

पहली जीत के बीच CSK को नुकसान, रुतुराज गायकवाड़ पर लगा जुर्माना

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 1 views
पहली जीत के बीच CSK को नुकसान, रुतुराज गायकवाड़ पर लगा जुर्माना

CSK vs DC: संजू का तूफानी शतक, 5 साल का इंतजार खत्म; चेन्नई ने दिल्ली को दिया 213 रनों का लक्ष्य

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 2 views
CSK vs DC: संजू का तूफानी शतक, 5 साल का इंतजार खत्म; चेन्नई ने दिल्ली को दिया 213 रनों का लक्ष्य

IPL चेयरमैन का वैभव सूर्यवंशी को लेकर बयान, बोले- ‘अब टीम इंडिया में उसे मौका दो’

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 3 views
IPL चेयरमैन का वैभव सूर्यवंशी को लेकर बयान, बोले- ‘अब टीम इंडिया में उसे मौका दो’

PBKS vs SRH मैच हाइलाइट्स: अय्यर-प्रियांश-प्रभसिमरन की शानदार बल्लेबाजी, पंजाब की तीसरी जीत लगातार

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 3 views
PBKS vs SRH मैच हाइलाइट्स: अय्यर-प्रियांश-प्रभसिमरन की शानदार बल्लेबाजी, पंजाब की तीसरी जीत लगातार

वानखेड़े में हाई-वोल्टेज मैच, कोहली–रोहित पर रहेंगी सभी की नजरें

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 3 views
वानखेड़े में हाई-वोल्टेज मैच, कोहली–रोहित पर रहेंगी सभी की नजरें