CBSE में AI का प्रवेश, क्लास 3 से ट्रेंड होंगे टीचर्स, वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट ने गुरुजी की चिंता बढ़ाई

 नई दिल्ली
क्लासरूम में अब सिर्फ चॉक और बोर्ड का जमाना लद गया है. AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस दौर में दुनिया की सबसे बड़ी चुनौती अब छात्रों को पढ़ाना नहीं, बल्कि टीचर्स को नए एजुकेशन सिस्टम के लिए तैयार करना है। 

वर्ल्ड बैंक की हालिया रिपोर्ट 'From Prospective to Prepared Teacher' ने साफ चेतावनी दी है कि सरकारें भले ही नए इंफ्रास्ट्रक्चर पर करोड़ों खर्च कर दें, लेकिन अगर टीचर तैयार नहीं हैं, तो पूरी शिक्षा व्यवस्था फेल हो जाएगी। 

भारत का बड़ा कदम: क्लास 3 से ही 'AI का मंत्र'

वहीं भारत भी इस ग्लोबल चुनौती का सामना कर रहा है. कुछ ही द‍िन पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सीबीएसई (CBSE) का नया करिकुलम लॉन्च किया है, जिसके तहत अब क्लास 3 से 8 तक के बच्चे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और 'कंप्यूटेशनल थिंकिंग' पढ़ेंगे। 

सीबीएसई का विजन है कि यह सिर्फ एक नया विषय नहीं है, बल्कि बच्चों को 'फ्यूचर रेडी' बनाने की तैयारी है. 2026-27 के सत्र से शुरू होने वाले इस पाठ्यक्रम में रट्टा मारने के बजाय गेम, पजल और एक्टिविटी के जरिए पढ़ाई होगी. लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है, क्या हमारे टीचर्स इस 'मशीनी दिमाग' को पढ़ाने के लिए खुद तैयार हैं?

फेल हो रहे हैं पुराने सुधार, वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट क्या कहती है?
वर्ल्ड बैंक की हाल‍िया र‍िपोर्ट के अनुसार, टीचर एजुकेशन सिस्टम अक्सर 'अविकसित' रह जाता है. इसके पीछ‍े कुछ चुनौतियां आज भी हैं. अभी तक हर देश में सिर्फ थ्योरी पर जोर द‍िया जाता है. वहीं ट्रेनिंग अक्सर यूनिवर्सिटी तक सीमित रहती है, जहां प्रैक्टिकल अनुभव की कमी होती है। 

रिपोर्ट के अनुसार टीचर्स की कमी भी बड़ा मुद्दा है. कमी पूरी करने के लिए ट्रेनिंग का समय छोटा करना या मानकों में ढील देना लंबे समय में नुकसानदेह साबित हो रहा है. रिपोर्ट का संदेश साफ है कि एजुकेशन सिस्टम उतना ही अच्छा परफॉर्म करेगा, जितने अच्छे उसके टीचर्स होंगे। 

एक्सपर्ट ने माना, वक्त की जरूरत है ट्रेनिंंग 
डीएवी स्कूल दिल्ली की प्र‍िंस‍िपल डॉ ज्योति अरोड़ा कहती हैं कि अब आने वाले दौर में टीचर का रोल सिर्फ एक 'सूचना देने वाला' या क‍िताबों की थ्योरी पढ़ाने वाला एकदम नहीं होने वाला है.  वजह साफ है, जानकारी तो गूगल पर भी उपलब्ध है. अब टीचर की भूमिका एक 'फैसिलिटेटर' (मार्गदर्शक) की है. सीबीएसई द्वारा क्लास 3 से AI शुरू करना एक क्रांतिकारी कदम है, लेकिन इसके लिए हमें टीचर्स को 'क्रिटिकल थिंकिंग' और 'टेक-सैवी' बनाने पर सबसे ज्यादा निवेश करना होगा. इतना ही नहीं टीचर्स को ट्रेन‍िंग देने वालों को भी बहुत अपडेट होना होगा। 

एल्कॉन इंटरनेशनल स्कूल मयूर व‍िहार में गण‍ित के वर‍िष्ठ श‍िक्षक राजीव झा कहते हैं कि टीचर्स को अब 'एडप्टिव लर्निंग' सीखना होगा. AI टूल्स का इस्तेमाल करके कैसे हर बच्चे की जरूरत के हिसाब से पढ़ाई को कस्टमाइज किया जाए, यही भविष्य की सबसे बड़ी स्किल है. वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट सही कहती है कि फाउंडेशन मजबूत होनी चाहिए. जब तक हमारी टीचर ट्रेनिंग में प्रैक्टिकल और टेक्नोलॉजी का मेल नहीं होगा, तब तक हम 'विकसित भारत' के सपने को क्लासरूम में नहीं उतार पाएंगे। 

admin

Related Posts

एसईसीएल भर्ती अलर्ट: 1055 पदों पर बंपर वैकेंसी, आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू

नई दिल्ली  साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक खास मौका सामने आया है। एसईसीएल ने असिस्टेंट फोरमैन सहित विभिन्न 1,055…

कम खर्च में सीखें AI, कोडिंग और मार्केटिंग; रिज्यूमे को दमदार बनाने के लिए ये ऑनलाइन कोर्सेज हैं बेहतरीन विकल्प

कोसेंरा, उडेमी और फ्यूचरलर्न जैसे प्लेटफॉर्म छात्रों और पेशेवरों को घर बैठे नई-नई चीजें सीखने का अवसर देते हैं। यहां उपलब्ध सर्टिफिकेट कोर्स खास तौर पर उन लोगों के लिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

बुमराह के बाद अब कोहली की बारी, वैभव सूर्यवंशी के ‘किंग साइज’ टेस्ट पर टिकीं गुवाहाटी की नजरें

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 2 views
बुमराह के बाद अब कोहली की बारी, वैभव सूर्यवंशी के ‘किंग साइज’ टेस्ट पर टिकीं गुवाहाटी की नजरें

सांस रोक देने वाले मुकाबले में हारी कोलकाता: मुकुल चौधरी ने आखिरी गेंद पर दिलाई लखनऊ को जीत, केकेआर नौवें स्थान पर खिसकी

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 1 views
सांस रोक देने वाले मुकाबले में हारी कोलकाता: मुकुल चौधरी ने आखिरी गेंद पर दिलाई लखनऊ को जीत, केकेआर नौवें स्थान पर खिसकी

रोमांच की पराकाष्ठा! मुकुल चौधरी के ‘हेलीकॉप्टर शॉट’ और छक्कों की झड़ी ने LSG को दिलाई ऐतिहासिक जीत।

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 1 views
रोमांच की पराकाष्ठा! मुकुल चौधरी के ‘हेलीकॉप्टर शॉट’ और छक्कों की झड़ी ने LSG को दिलाई ऐतिहासिक जीत।

विराट कोहली vs राजस्थान रॉयल्स: 896 रन और एक यादगार शतक, क्या शुक्रवार को फिर चलेगा ‘किंग’ का बल्ला?

  • By admin
  • April 9, 2026
  • 2 views
विराट कोहली vs राजस्थान रॉयल्स: 896 रन और एक यादगार शतक, क्या शुक्रवार को फिर चलेगा ‘किंग’ का बल्ला?

BCB का ऐतिहासिक फैसला, अब घरेलू क्रिकेटरों को मिलेगी 65 हजार तक सैलरी और मैच फीस में भी बंपर बढ़ोत्तरी

  • By admin
  • April 9, 2026
  • 3 views
BCB का ऐतिहासिक फैसला, अब घरेलू क्रिकेटरों को मिलेगी 65 हजार तक सैलरी और मैच फीस में भी बंपर बढ़ोत्तरी

ऑगस्टा नेशनल की दिलचस्प बातें, क्यों विजेताओं के लिए खास है सफेद जंपसूट और मर्सिडीज कार की यह परंपरा

  • By admin
  • April 9, 2026
  • 1 views
ऑगस्टा नेशनल की दिलचस्प बातें, क्यों विजेताओं के लिए खास है सफेद जंपसूट और मर्सिडीज कार की यह परंपरा