रामलला के दर्शन कर केंद्रीय मंत्री खट्टर ने कहा- मेरा सौभाग्य है कि किसी न किसी रूप से 1980 से ही अयोध्या से जुड़ा रहा हूं

अयोध्या
केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर सोमवार को अयोध्या पहुंचे। इस दौरान उन्होंने रामलला के दर्शन किए और कहा कि 1980 से ही अयोध्या से जुड़ा रहा हूं। उन्होंने कहा कि शायद ही इतने बड़े पत्थरों की नक्काशी का कोई मंदिर हो। केंद्रीय मंत्री सोमवार को महाकुंभ से लौटने पर रामलला के दर्शन करने अयोध्या पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से कहा कि मेरा सौभाग्य है कि किसी न किसी रूप से 1980 से ही अयोध्या से जुड़ा रहा हूं। उन्होंने कहा कि अशोक सिंघल कल्पना की थी अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर बनना चाहिए, वह उनके सहयोगी के रूप में लगातार काम करते रहे। 2021 में जब यह मंदिर निर्माणाधीन था। पत्थरों की तराशी हो रही थी, उस समय भी मैंने मंदिर को देखा था। मंदिर निर्माण के बाद प्रभु रामलला के दर्शन किए मन बहुत प्रसन्न हुआ।

उन्होंने कहा कि भगवान रामजी के दर्शन करके ऊर्जा और उत्साह मिलता है। वह बहुत सराहनीय है। भगवान रामलला के मंदिर की जो कल्पना है, वो वर्षों पुरानी है। 400 वर्षों के विवाद के बाद अंत में मंदिर का सपना साकार हुआ। समाज ने भव्य मंदिर का निर्माण कराया है यह बहुत ही सराहनीय कार्य है। केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि इतने बड़े पत्थर पर नक्काशी का मंदिर दुनिया में शायद ही हो। मंदिर का विस्तार दिया जा रहा है। विशालकाय मंदिर बन रहा है। उस समय के पात्र, जो उनके साथ थे। उन सबके भी मंदिर वहां बन रहा है। सुंदर कल्पना की गई है। उत्तर प्रदेश शासन के लोगों का भी धन्यवाद करता हूं।

महाकुंभ को लेकर खट्टर ने कहा कि मेले में रविवार को मैं पूरे दिन रहा, संगम में डुबकी भी लगाई। प्रयागराज आस्था का बड़ा स्थान है। यहां देश दुनिया से लोग आते हैं। समाज में एकता का प्रतीक है। समरसता, एकता में अनेकता जो वहां दर्शन होते हैं, वह अकल्पनीय है। इससे देश को बड़ा बल मिलता है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राम मंदिर के निर्माण कार्यों का अवलोकन किया। इस दौरान ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से मुलाकात किया। उन्होंने मंदिर परिसर में स्थित कुवेर टीला का निरीक्षण किया, इसके अलावा परिसर में बन रहे परकोटे और मंदिरों का निरीक्षण किया।

  • admin

    Related Posts

    नोएडा में प्रदर्शन ने पकड़ी उग्रता, पुलिस वाहन सहित कई वाहनों को किया गया नुकसान

    नोएडा नोएडा में वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर मजदूरों का प्रदर्शन तेज हो गया है. सैकड़ों मजदूर सड़कों पर उतर आए हैं और गाडि़यों में तोड़फोड़ शुरू कर दी…

    स्कूलों की ‘कमाई’ पर रोक की तैयारी: अभिभावकों से लूट पर प्रशासन का बड़ा एक्शन

     लखनऊ  नए शिक्षण सत्र के साथ ही निजी स्कूलों में फीस वृद्धि, ड्रेस व महंगी पाठ्य पुस्तकों के नाम पर आर्थिक शोषण शुरू हो गया है। प्रदेश भर में निजी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    राजस्थान की जीत की लय बरकरार या SRH की वापसी? आज का हाई-वोल्टेज मैच

    • By admin
    • April 13, 2026
    • 1 views
    राजस्थान की जीत की लय बरकरार या SRH की वापसी? आज का हाई-वोल्टेज मैच

    वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में हाईस्कोरिंग मुकाबला, लेकिन चर्चा में रहा पंड्या भाइयों का बदला रवैया

    • By admin
    • April 13, 2026
    • 1 views
    वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में हाईस्कोरिंग मुकाबला, लेकिन चर्चा में रहा पंड्या भाइयों का बदला रवैया

    आरसीबी की 18 रन की जीत, रजत की तूफानी फिफ्टी ने बदली खेल की धारा

    • By admin
    • April 13, 2026
    • 2 views
    आरसीबी की 18 रन की जीत, रजत की तूफानी फिफ्टी ने बदली खेल की धारा

    RCB का तूफान! MI के सामने 241 रन का टारगेट, क्या रोहित-हार्दिक दिखाएंगे दम?

    • By admin
    • April 12, 2026
    • 3 views
    RCB का तूफान! MI के सामने 241 रन का टारगेट, क्या रोहित-हार्दिक दिखाएंगे दम?

    घर में घुसकर लखनऊ पर भारी पड़ा गुजरात टाइटन्स, 7 विकेट से दर्ज की दमदार जीत

    • By admin
    • April 12, 2026
    • 3 views
    घर में घुसकर लखनऊ पर भारी पड़ा गुजरात टाइटन्स, 7 विकेट से दर्ज की दमदार जीत

    लखनऊ का 165 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर, प्रसिद्ध कृष्णा की घातक गेंदबाज़ी से गुजरात पर दबाव

    • By admin
    • April 12, 2026
    • 3 views
    लखनऊ का 165 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर, प्रसिद्ध कृष्णा की घातक गेंदबाज़ी से गुजरात पर दबाव