डंपर स्टेयरिंग फेल होने के बाद अनियंत्रित होकर एक मकान में घुसा और पलट गया, हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं

खंडवा
स्टेयरिंग फेल होने से एक डंपर अनियंत्रित होकर एक मकान में जा घुसा। जिससे यहां बंधी दो बकरियों की मौत हो गई। वहीं मकान का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। मामला धनगांव थाना क्षेत्र के ग्राम सुलगांव का है। हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे राखड़ से भरा डंपर स्टेयरिंग फेल होने के बाद अनियंत्रित होकर एक मकान में घुसा और पलट गया। घटना सुलगांव के नंदानगर में पुनासा-सनावद बायपास की है। डंपर की चपेट में आने से पक्के मकान का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। वहीं दो बकरियों की मौत भी हुई है।

गनीमत रही कि जहां डंपर घुसकर पलटा, वहां कोई नहीं था, नहीं तो बड़ा हादसा भी हो सकता था। काफी देर तक डंपर चालक लखीमपुर हरियाणा निवासी जोगासिंह डंपर में फंसा रहा। जिसे स्थानीय लोगों ने मशक्कत कर बाहर निकाला। ओंकारेश्वर की 108 एंबुलेंस टीम ने डंपर के घायल ड्राइवर को लोगों की मदद से तत्काल निकालकर सनावद के अस्पताल में भर्ती कराया।

गहने ठीक करवाने मायके आई थी बेटी, चार तोला सोने के जेवर ले गए चोर
नईदुनिया प्रतिनिधि, खंडवा। घर में चोरी का मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के सलूजा कॉलोनी में हुआ। यहां एक बेटी ससुराल से गहने लेकर मायके आई थी। रात में परिवार घर में सोता रह गया और चोर करीब चार तोले सोने के जेवर चुराकर फरार हो गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरु की। शंका पर पुलिस ने परिवार के ही एक लड़के को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की। पीड़िता गुलबासा निवासी गोगांवा ने बताया कि मेरी शादी गोगांवा में हुई है। मैं छुट्टी मनाने के लिए खंडवा अपने मायके आई थी, मुझे अपने हार की रिपेयरिंग भी करवानी थी, शनिवार की रात में सोनार की दुकान से अपना हार ठीक करवाकर लेकर आई थी। रात करीब दो बजे हमने सभी सामान पेटी में रखा था। सुबह जब मैं वापस गोगांवा जाने के लिए तैयार हुई तो देखा पेटी खाली थी। हार का डिब्बा गायब था, जिसमें पेंडल, सोने की झूमकी, एक तोले का पेंडिल करीब चार तोला सोना गायब था।

नागपुर गया था परिवार, सोने-चांदी के जेवर ले गए बदमाश
कोतवाली थाना क्षेत्र में फिर चोरी की वारदात हुई।फरियादिया निता सिंह पति रोनाल्ड सिंह निवासी मिशन कंपाउंड गणेश तलाई की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरु की है। फरियादिया ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वो और उनके पति 28 दिसंबर की रात करीब आठ बजे घर में ताला लगाकर नागपुर रिश्तेदारी में चले गए थे। चार दिसंबर की शाम पांच बजे घर आए। यहां देखा तो घर के लोहे के चद्दर का दरवाजा नीचे से टूटा हुआ था। घर में रखे पुराने इस्तेमाली लैपटाप व सोने की पांच जोड़ कान के टाप्स, एक सोने की चेन, एक जोड़ चांदी की पायल कुल किमती 65000 रुपये की कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया।

15 दुकानों के ताले टूटे थे, नहीं मिले चोर
कुछ दिन पूर्व कोतवाली थाना क्षेत्र के शहीद सीताराम होकर्स जोन में करीब 5 दुकानों के ताले टूटे थे। यहां से बदमाश चिल्लर चोरी कर सामान नाले में फेंक गए थे। दुकानदारों ने शिकायत कोतवाली थाने में की थी। लेकिन अब तक बदमाशों का कोई पता नहीं चल पाया है। इससे दुकानदारों और शहरवासियों में खौफ है।

  • admin

    Related Posts

    ब्लू लाइन मेट्रो का बड़ा कदम, सैकड़ों मकान-दुकान हटाकर ली जाएगी जमीन

    भोपाल  मेट्रो ट्रेन की ब्लू लाइन के लिए जिला प्रशासन ने  भदभदा डिपो चौराहा से रत्नागिरी करोंद तक 9 हेक्टेयर जमीन को अधिसूचित कर दिया है। इसमें बाधक निर्माण पहले…

    कूनो ने स्वागत किया नए मेहमानों का, गामिनी ने जन्म दिए 3 शावक, कुल चीतों की संख्या हुई 38

    श्योपुर मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से वन्यजीव प्रेमियों के लिए एक बार फिर सुखद खबर सामने आई है। दक्षिण अफ्रीका से लाई गई मादा चीता गामिनी ने तीन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी भारत में? पाकिस्तान विवाद ने बढ़ाई अनिश्चितता

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 0 views
    वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी भारत में? पाकिस्तान विवाद ने बढ़ाई अनिश्चितता

    जम्मू-कश्मीर ने 67 साल बाद फाइनल में बनाई जगह, बंगाल को 6 विकेट से हराकर किया धमाका

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 0 views
    जम्मू-कश्मीर ने 67 साल बाद फाइनल में बनाई जगह, बंगाल को 6 विकेट से हराकर किया धमाका

    टीम इंडिया में फेरबदल के संकेत! अर्शदीप को मौका, कुलदीप बाहर — प्लेइंग XI पर सस्पेंस खत्म?

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 1 views
    टीम इंडिया में फेरबदल के संकेत! अर्शदीप को मौका, कुलदीप बाहर — प्लेइंग XI पर सस्पेंस खत्म?

    FIH प्रो लीग होबार्ट लेग: हार्दिक के नेतृत्व में भारत उतरेगा, टीम की घोषणा हुई

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 2 views
    FIH प्रो लीग होबार्ट लेग: हार्दिक के नेतृत्व में भारत उतरेगा, टीम की घोषणा हुई

    नेपाल A को हराकर भारत का विजयी अभियान जारी, सेमीफाइनल में पाकिस्तान से भिड़ंत के आसार

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 3 views
    नेपाल A को हराकर भारत का विजयी अभियान जारी, सेमीफाइनल में पाकिस्तान से भिड़ंत के आसार

    इमरान खान को तुरंत मेडिकल सुविधा देने की अपील, कपिल देव और सुनील गावस्कर समेत 14 हस्तियों का खत

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 3 views
    इमरान खान को तुरंत मेडिकल सुविधा देने की अपील, कपिल देव और सुनील गावस्कर समेत 14 हस्तियों का खत