अमेरिका में ट्रक से कुचलने की घटना के बाद अब राजधानी वाशिंगटन डीसी में गोलीबारी हुई, 4 लोग अस्पताल में भर्ती

वाशिंगटन
अमेरिका में ट्रक से कुचलने की घटना के बाद अब राजधानी वाशिंगटन डीसी में गोलीबारी हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, फायरिंग के बाद 4 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में तीन पुरुष और एक महिला शामिल है। यह घटना रात करीब 9 बजे हुई। ताजा अपडेट यह है कि हमले की चपेट में आए सभी पीड़ित होश में हैं और सांस ले रहे हैं। मालूम हो कि गोलीबारी की यह घटना हैरी थॉमस वे नॉर्थईस्ट के 1500 ब्लॉक में हुई, जो नोमा-गैलाउडेट यू न्यूयॉर्क एवेन्यू मेट्रो स्टेशन से सिर्फ 500 फीट दूर है।

रिपोर्ट के मुताबिक, हमले के बाद 2 पीड़ितों को इमरजेंसी मेडिकल सर्विस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया। खबर यह है कि गोलीबारी के दौरान भगदड़ मचने से कई लोग घायल भी हुए हैं। जिस जगह पर गोलीबारी हुई, वहां अक्सर काफी भीड़ देखी जाती है। फिलहाल, पुलिस टीम मौके पर तैनात है और घटनास्थल की घेराबंदी कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि हमलावर के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। घटनास्थल से सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं। आसपास जो लोग मौजूद थे उनसे भी पूछताछ का सिलसिला जारी है।

नए साल का जश्न मना रहे लोगों पर चढ़ा दिया ट्रक
यूएस में गोलीबारी की यह घटना ऐसे समय हुई जब न्यू ऑरलियंस में ट्रक से कुचलने वाले मामले को लेकर लोग सहमे हुए हैं। नए साल का जश्न मना रहे लोगों पर एक हमलावर ने ट्रक से हमला कर दिया जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस अधिकारियों ने हमलावर को मार गिराया था। एफबीआई की ओर से बताया गया कि शम्सुद्दीन जब्बार ने इस हमले को अकेले अंजाम दिया था। स्थानीय मीडिया ने अदालती दस्तावेजों का हवाला देते हुए बताया कि ह्यूस्टन में रहने वाले 42 वर्षीय अमेरिकी नागरिक जब्बार ने पहले अमेरिकी सेना में काम किया था और हाल के वर्षों में वित्तीय परेशानियों से जूझ रहा था। उन्होंने कहा कि यह हमला आतंकवादियों की तरफ से एक सुनियोजित हमला था। लुइसियाना के गवर्नर जेफ लैंड्री ने कहा कि बॉर्बन स्ट्रीट जैसा हमला कहीं भी हो सकता है। अमेरिकियों की रक्षा के लिए आतंकवाद का खात्मा करना बेहद जरूरी है।
 

  • admin

    Related Posts

    लूला ने India AI Impact Summit को बताया ऐतिहासिक, कहा- डिजिटल युग में भारत की भूमिका अहम

    नई दिल्ली ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा ने भारत के बाइनरी ज्ञान को सलाम करते हुए इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट की प्रशंसा की। गुरुवार को उन्होंने कहा कि…

    AI क्रांति में भारत की बड़ी भूमिका, सैम ऑल्टमैन ने जताया भरोसा

    नई दिल्ली ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने गुरुवार को कहा कि भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को अपनाने में असाधारण वृद्धि देखी जा रही है, और उन्होंने भारत को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    शिखर धवन दूसरी शादी कर रहे, आयरलैंड की सोफी को बनाएंगे दुल्हन, संगीत नाइट में हुए रोमांटिक

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 1 views
    शिखर धवन दूसरी शादी कर रहे, आयरलैंड की सोफी को बनाएंगे दुल्हन, संगीत नाइट में हुए रोमांटिक

    भारत के खिलाफ हार पर पाकिस्तान में घमासान, एक्स क्रिकेटर का दावा—‘अब बदल गया दौर’

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 2 views
    भारत के खिलाफ हार पर पाकिस्तान में घमासान, एक्स क्रिकेटर का दावा—‘अब बदल गया दौर’

    जैस्मीन कौर का जलवा बरकरार, शॉट पुट में शानदार जीत हासिल

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 2 views
    जैस्मीन कौर का जलवा बरकरार, शॉट पुट में शानदार जीत हासिल

    जायंट किलर बना जिम्बाब्वे, ऑस्ट्रेलिया के बाद श्रीलंका पर भी दर्ज की शानदार जीत

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 2 views
    जायंट किलर बना जिम्बाब्वे, ऑस्ट्रेलिया के बाद श्रीलंका पर भी दर्ज की शानदार जीत

    निशानेबाजी का महाकुंभ: 16वां लक्ष्य कप में जुटेंगे देश के सर्वश्रेष्ठ एयर राइफल खिलाड़ी

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 3 views
    निशानेबाजी का महाकुंभ: 16वां लक्ष्य कप में जुटेंगे देश के सर्वश्रेष्ठ एयर राइफल खिलाड़ी

    उम्र सिर्फ नंबर! 41 साल के वैन डेर का सुपर कैच देख दंग रह गए तिलक वर्मा

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 2 views
    उम्र सिर्फ नंबर! 41 साल के वैन डेर का सुपर कैच देख दंग रह गए तिलक वर्मा