महागठबंधन के बाद NDA की तैयारी पूरी, तय हुई PM मोदी और CM नीतीश की गयाजी से महारैली की तारीख

पटना 
जदयू महानगर कार्यालय जीबी रोड में आगामी 22 अगस्त को होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महारैली की तैयारी को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता जदयू महानगर अध्यक्ष राजकुमार प्रसाद उर्फ राजू बरनवाल ने की। बैठक में जदयू नेताओं ने महारैली को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया गया।

बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव जदयू चंदन सिंह, जिलाध्यक्ष द्वारिका प्रसाद, जिला प्रभारी अरुण कुशवाहा, नगर प्रभारी अरमान उर्फ गुड्डू, बाल श्रमिक सदस्य शौकत अली समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।

प्रदेश महासचिव चंदन सिंह ने बताया कि सोमवार की सुबह हरिदास सेमिनरी स्कूल गयाजी में राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष संजय झा और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में तैयारियों की समीक्षा बैठक होगी। इस बैठक में महारैली की सफलता के लिए रणनीति तय की जाएगी।

राजू बरनवाल ने कहा कि पीएम मोदी की यात्रा गयाजी के विकास को नई गति देगी। जदयू कार्यकर्ता स्वागत और सभा की सफलता की तैयारियों में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि गयाजी का धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व है और इसके विकास को एनडीए सरकार की ‘विरासत और विकास’ योजना में विशेष स्थान दिया गया है।

उन्होंने बताया कि हरिदास सेमिनरी स्कूल में होने वाली समीक्षा बैठक में जदयू महानगर गया से 53 वार्ड अध्यक्ष, सचिव और कार्यकारिणी सदस्य शामिल होंगे।

बैठक में सुनील कुमार, राजीव नारायण, अर्जुन राम, गोपाल प्रसाद, पुष्पेंदु पुष्प, बृजराज पांडे, मिंता देवी, संजू देवी, रामाश्रय प्रसाद शर्मा, अवध बिहारी, नीरज कुमार वर्मा, अरुण राव, नंदलाल पासवान, नरेश दांगी, लक्ष्मण बरनवाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • admin

    Related Posts

    कांग्रेस ने तय किया, बंगाल में ममता के खिलाफ अकेले चुनाव लड़ेगी, लेकिन एजेंडा क्या रहेगा?

    कलकत्ता  पश्चिम बंगाल में विधानसभा के चुनाव अप्रैल-मई में होने वाले हैं. लेकिन, अभी से ही संकेत मिलने लगे हैं कि बंगाल की लड़ाई भी लगभग दिल्ली और बिहार जैसी…

    दिल्ली में एमपी बीजेपी के नेताओं की बैठक, पार्टी में बदलाव के संकेत, हेमंत खंडेलवाल होंगे केंद्र में

    भोपाल  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल इन दिनों दिल्ली दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने डिनर डिप्लोमेसी का फॉर्मूला अपनाते हुए प्रदेश के सभी सांसदों को सहभोज पर बुलाया। यहां…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    अंडर-19 विश्वकप फाइनल: भारत की बादशाहत बरकरार, छठा खिताब अपने नाम

    • By admin
    • February 6, 2026
    • 2 views
    अंडर-19 विश्वकप फाइनल: भारत की बादशाहत बरकरार, छठा खिताब अपने नाम

    T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, हर्षित राणा OUT, मोहम्मद सिराज की एंट्री तय

    • By admin
    • February 6, 2026
    • 3 views
    T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, हर्षित राणा OUT, मोहम्मद सिराज की एंट्री तय

    जॉश हेजलवुड का टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होना, ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बड़ा झटका

    • By admin
    • February 6, 2026
    • 2 views
    जॉश हेजलवुड का टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होना, ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बड़ा झटका

    WPL चैंपियन RCB को मिली भारी पुरस्कार राशि, दिल्ली कैपिटल्स के लिए क्या था इनाम? देखें अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट

    • By admin
    • February 6, 2026
    • 1 views
    WPL चैंपियन RCB को मिली भारी पुरस्कार राशि, दिल्ली कैपिटल्स के लिए क्या था इनाम? देखें अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट

    फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने खेली 175 रनों की शानदार पारी, तोड़ दी अंग्रेजों की कमर

    • By admin
    • February 6, 2026
    • 1 views
    फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने खेली 175 रनों की शानदार पारी, तोड़ दी अंग्रेजों की कमर

    अड़ीबाजी और मारपीट के मामले में फरार आरोपी कट्टे के साथ गिरफ्तार

    • By admin
    • February 6, 2026
    • 2 views
    अड़ीबाजी और मारपीट के मामले में फरार आरोपी कट्टे के साथ गिरफ्तार