IPS पति की मौत के बाद IAS मधु रानी तेवतिया ने बदलवाया था अपना कैडर, अब बनी सीएम रेखा गुप्ता की सचिव

भोपाल/नई दिल्ली

दिल्ली में नई बीजेपी सरकार के तहत नौकरशाही में पहला बड़ा फेरबदल किया गया है। 2008 बैच की आईएएस अधिकारी मधु रानी तेवतिया को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का सचिव नियुक्त किया गया है। यह फेरबदल उपराज्यपाल वीके सक्सेना के अधीन सेवा विभाग की ओर से किया गया। मधु रानी तेवतिया 2008 बैच की आईएएस हैं। उन्होंने पूर्व में केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में कार्य किया है।

कौन हैं मधु रानी तेवतिया

2008 कैडर की आईएएस मधु तेवतिया के पति आईपीएस नरेंद्र कुमार सिंह थे, जिनकी मध्य प्रदेश के मुरैना में खनन माफिया ने ट्रैक्टर से कुचल कर हत्या कर दी थी। पहले ये भी अपने पति के साथ मध्य प्रदेश कैडर में ही तैनात थीं। पति का निधन होने के बाद उन्होंने कैडर बदलाव की अपील की थी। स्पेशल केस मानते हुए केंद्र सरकार ने मधु रानी तेवतिया के अनुरोध को स्वीकार करते हुए कैडर चेंज करने की अनुमति दे दी थी। इसके बाद इन्हें एमपी कैडर से AGMUT कैडर में शिफ्ट कर दिया गया था।

मुरैना में IPS पति की ट्रैक्टर से कुचलकर हुई थी मौत

मुरैना जिले में 8 मार्च 2012 को आईपीएस अफसर नरेंद्र कुमार सिंह की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई थी। आरोप है कि खनन माफिया ने जानबूझकर उन्हें कुचलकर मार दिया। इस सनसनीखेज वारदात की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी। केंद्रीय एजेंसी ने जांच में पूरी घटना को हादसा बताया। हालांकि, जिस ट्रैक्टर ड्राइवर ने आईपीएस नरेंद्र कुमार सिंह को कुचला था, उसे दस वर्ष की सजा सुनाई गई थी। खनन माफिया या राजनीतिक बिरादरी की संदिग्ध साजिश का कोई सबूत नहीं मिला था।

जनवरी 2013 में बदला गया था मधु रानी तेवतिया कैडर

जनवरी 2013 में 2008 बैच के आईएएस अधिकारी मधु रानी तेवतिया का कैडर बदल दिया गया। तेवतिया को पहले मध्य प्रदेश कैडर आवंटित किया गया था। कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग की अधिसूचना के अनुसार, 'मध्य प्रदेश सरकार और गृह मंत्रालय की सहमति से, केंद्र सरकार ने एक विशेष मामले के रूप में आईएएस डॉ. मधु रानी तेवतिया को मध्य प्रदेश कैडर से एजीएमयूटी कैडर में अंतर-कैडर स्थानांतरण को मंजूरी दी।

 

admin

Related Posts

मरीजों को मिलेगा आधुनिक इलाज, एमजीएम इंदौर में बनेगा अत्याधुनिक चिकित्सालय भवन: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

 अधोसंरचना विकास कार्यों की वृहद समीक्षा की भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधोसंरचनात्मक विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में…

उपभोक्ता गैस बुकिंग के लिये करें डिजिटल माध्यम का प्रयोग : अपर मुख्य सचिव खाद्य श्रीमती शमी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत ने पश्चिम एशिया में चल रहे घटनाक्रम के मद्देनजर अधिकारियों को प्रतिदिन समीक्षा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 2 views
सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 3 views
5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 2 views
RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव