ऐतिहासिक भोजशाला के ASI सर्वेक्षण के बाद इसे हिंदुओं को सौंपने की मांग को लेकर सत्याग्रह और आंदोलन की तैयारी

धार
धार की ऐतिहासिक भोजशाला के पुरातात्विक सर्वेक्षण के बाद इसे हिंदुओं को सौंपने की मांग को लेकर सत्याग्रह और आंदोलन खड़ा करने तैयारी है। अब पूरे जिले के हिंदू समाज से हर मंगलवार भोजशाला आने का आह्वान किया जाएगा।

लगातार एक वर्ष यानी 52 सप्ताह तक धार जिले के शहरी- ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को यहां लाया जाएगा। भोजशाला की मुक्ति और उसके गौरव की पुनर्स्थापना के लिए प्रति मंगलवार को सत्याग्रह किया जाता है।

बड़ा आंदोलन करने की तैयारी

इसमें हनुमान चालीसा का पाठ और मां वाग्देवी (सरस्वती) की आराधना की जाती है। अब इसमें ग्रामीण और शहरी लोगों की सहभागिता बढ़ाने यह कदम उठाया जा रहा है। इस तरह बड़ा आंदोलन खड़ा करने की तैयारी है। इसका नेतृत्व महाराजा भोज स्मृति वसंत उत्सव समिति कर रही है।

एएसआई करता है संरक्षण

उद्देश्य यही है कि भोजशाला की मुक्ति के लिए जनजागरण व्यापक स्तर पर हो सके। बता दें, भोजशाला पर मुस्लिम पक्ष भी दावा करता है। यहां कमाल मौला मस्जिद है और परिसर में हर शुक्रवार को नमाज पढ़ी जाती है। इसका संरक्षण भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) करता है।

महाराजा भोज स्मृति वसंत उत्सव समिति की गुरुवार को बैठक हुई। समिति के महामंत्री सुमित चौधरी ने बताया कि यह तय किया गया कि एक वर्ष तक भोजशाला से हिंदू समाज के अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाए।

सत्याग्रह में बढ़ेगी संख्या

इसके लिए 20 जनवरी तक बैठक कर तहसील स्तर पर टोलियां बनाई जाएगी। टोलियां गांव-गांव जाकर लोगों को भोजशाला आने के लिए प्रेरित करेंगी। इससे हर मंगलवार को होने वाले सत्याग्रह में लोगों की संख्या बढ़ेगी।

साथ ही, 19 जनवरी से इंटरनेट के विभिन्न प्लेटफार्म खासकर 'एक्स' पर इस मांग को ट्रेंड करवाने का प्रयास किया जाएगा। इंटरनेट मीडिया पर सक्रिय स्थानीय लोगों की एक बैठक की जाएगी। उनके माध्यम से इंटरनेट मीडिया की ताकत का उपयोग भोजशाला मुक्ति के जनजागरण के लिए किया जाएगा। तीन फरवरी को मनाई जाने वाली वसंत पंचमी के लिए भी विशेष तैयारी की जा रही है।

हिंदू फ्रंट फार जस्टिस ने दायर की है याचिका

बता दें, हिंदू फ्रंट फार जस्टिस के माध्यम से हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ में याचिका दायर कर भोजशाला पर हिंदू समाज का पूरा अधिकार देने की मांग की गई है। हाई कोर्ट के आदेश पर पिछले साल एएसआइ ने करीब 90 दिन तक पुरातात्विक और वैज्ञानिक सर्वेक्षण किया।

एएसआई ने सर्वेक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी है

इसके बाद एएसआई ने सर्वेक्षण रिपोर्ट हाई कोर्ट में प्रस्तुत कर दी है। इस रिपोर्ट पर अगली कोई कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा रखी है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा भोजशाला सहित अन्य धार्मिक स्थानों की याचिका को एक साथ सुना जाना है।

सिक्के और शिलालेख भी मिले

एएसआई के सर्वे में मूर्तियां, उनके टुकड़े, सिक्के और शिलालेख मिले थे। खंभों पर देवी-देवताओं की मूर्तियों के साथ ही मानव और पशु आकृतियां मिली थीं। निष्कर्ष निकला कि कमाल मौलाना मस्जिद के निर्माण में पहले से मौजूद मंदिर के अवशेषों का उपयोग किया गया था।

admin

Related Posts

एमपी के कई हिस्सों में मौसम ने मारी करवट, 48 घंटे में भारी बारिश की संभावना

भोपाल   मध्य प्रदेश में जैसे-जैसे कोहरा छट रहा है ठंड के तीखे तेवर नजर आने लगे हैं। यानी आसमान साफ होते ही उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं…

शादी हुई सिर्फ 1 रुपये में, लेकिन पिता की शर्त पर लौटाए करोड़ों के तोहफे

भिंड मध्यप्रदेश के भिंड में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां शादी का मंडप सजा चुका था, मेहमान मौजूद थे और रस्में चल रही थीं। तभी एक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 2 views
चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 3 views
टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 2 views
भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक

टूर्नामेंट के एंबेसडर और स्थानीय हीरो रोहित शर्मा का वानखेड़े में होना अच्छा था: जय शाह

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 3 views
टूर्नामेंट के एंबेसडर और स्थानीय हीरो रोहित शर्मा का वानखेड़े में होना अच्छा था: जय शाह

गोल्डन गर्ल लवलीना बरगोहाईं: स्पेन की अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 2 views
गोल्डन गर्ल लवलीना बरगोहाईं: स्पेन की अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक

U19 वर्ल्ड कप की बेस्ट XI का ऐलान, कप्तान आयुष नहीं चुने गए, वैभव सूर्यवंशी समेत 3 भारतीय शामिल

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 2 views
U19 वर्ल्ड कप की बेस्ट XI का ऐलान, कप्तान आयुष नहीं चुने गए, वैभव सूर्यवंशी समेत 3 भारतीय शामिल