गर्मी की छुट्टियों के बाद अब फिर से स्कूल खुलने का समय नजदीक, किताबों पर 10% डिस्काउंट, यूनिफार्म पर 15%

ग्वालियर
गर्मी की छुट्टियों के बाद अब फिर से स्कूल खुलने का समय नजदीक आ गया है। ऐसे में बच्चों की कापी-किताबों और यूनिफार्म की खरीदारी फिर से जोर पकड़ने लगी है। इस बार अच्छी खबर ये है कि माता-पिता को जेब ढीली करने से पहले थोड़ा राहत जरूर मिलेगी, क्योंकि दुकानों पर अब भी पुस्तक मेले जैसा डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसका फायदा खासतौर पर नए एडमिशन लेने वाले बच्चों के परिवारों को मिलेगा
 
किताबों पर मिलेगी पुस्तक मेला वाली छूट
ग्वालियर सहित अंचल में स्टेशनरी, किताबों और स्कूल यूनिफार्म की दुकानों पर अभी भी वही छूट दी जा रही है जो पुस्तक मेले के दौरान मिलती थी। दुकानदारों के अनुसार किताबों पर 10 प्रतिशत तक, जबकि कापी, स्टेशनरी और यूनिफॉर्म पर 15 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिलेगा। इससे स्कूल शुरू होने से पहले की तैयारी अब कम खर्च में पूरी हो सकेगी।

स्कूल खुलने की तारीखें
सरकारी स्कूल: 16 जून से
केंद्रीय विद्यालय: 20 जून के आसपास
एमपी बोर्ड व सीबीएसई स्कूल: 1 जुलाई से
इन तारीखों के अनुसार अब स्कूलों में पढ़ाई शुरू होने से पहले बच्चों को फिर से कापी-किताबें, स्टेशनरी और यूनिफॉर्म की जरूरत होगी।

नए एडमिशन वालों को होगा ज्यादा फायदा
मार्च में लगे पुस्तक मेले के बाद अप्रैल में नया शिक्षण सत्र शुरू हुआ था, लेकिन अधिकतर छात्र अप्रैल के पहले सप्ताह में ही जरूरी चीजें खरीद चुके थे। अब जून-जुलाई में जो छात्र नए स्कूलों में एडमिशन ले रहे हैं, उन्हें एक बार फिर से ये सारी चीजें खरीदनी होंगी। ऐसे में ये डिस्काउंट उनके लिए बेहद उपयोगी साबित होगा।
शहर की प्रमुख स्टेशनरी और यूनिफार्म दुकानों पर स्टॉक सज चुका है। दुकानदारों का कहना है कि उन्होंने पुस्तक मेले के दौरान जो छूट दी थी, वही साल भर जारी रखने का निर्णय लिया गया था। इसका लाभ अब भी सभी को मिलेगा, जिससे किसी को भी महंगे दामों पर सामान नहीं खरीदना पड़ेगा।

एसोसिएशन अध्यक्ष ने क्या कहा?
एसोसिएशन अध्यक्ष धनराज सेवानी का कहना है, "हमने पुस्तक मेले में ही निर्णय लिया था कि पूरे शिक्षण सत्र में किताबों, स्टेशनरी और यूनिफॉर्म पर डिस्काउंट जारी रहेगा। यह निर्णय छात्रों और अभिभावकों के हित में है।"

admin

Related Posts

मासूम बच्चियों को डायल 112 के जवानों ने परिजनों से मिलाया

ऑटो से उतरने के बाद मां से बिछड़ गई थी एक और तीन साल की बच्चियां भोपाल सागर जिले के थाना मोतीनगर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की सतर्कता, मानवीय संवेदनशीलता…

प्रथम वर्ष के चार विद्यार्थी होंगे निष्कासित, इंदौर में आईईटी में रैगिंग के लिए उकसाया

इंदौर. इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी) ने रैगिंग को लेकर रिपोर्ट तैयार कर ली है, जिसमें प्रथम वर्ष के चार विद्यार्थियों पर सख्त कार्रवाई की गई है। इन्हें सीनियर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

महामुकाबले के मद्देनज़र कोलंबो छावनी में तब्दील, पुलिस-बल तैनात, हर गतिविधि पर नजर

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 1 views
महामुकाबले के मद्देनज़र कोलंबो छावनी में तब्दील, पुलिस-बल तैनात, हर गतिविधि पर नजर

सीमा पार तनाव अलग, मैदान पर टक्कर जबरदस्त: भारत-पाक मुकाबला हाई-वोल्टेज

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
सीमा पार तनाव अलग, मैदान पर टक्कर जबरदस्त: भारत-पाक मुकाबला हाई-वोल्टेज

सपनों से हकीकत तक का सफर, चिन्नास्वामी स्टेडियम को कुंबले ने बताया अपना गुरुकुल

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
सपनों से हकीकत तक का सफर, चिन्नास्वामी स्टेडियम को कुंबले ने बताया अपना गुरुकुल

फिल्म से मिली प्रेरणा या भटका रास्ता? उस्मान तारिक ने नौकरी छोड़ी, अब भारत के लिए चुनौती

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 3 views
फिल्म से मिली प्रेरणा या भटका रास्ता? उस्मान तारिक ने नौकरी छोड़ी, अब भारत के लिए चुनौती

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के 3 ट्रम्प कार्ड, कोलंबो में SKY की रणनीति पर नजर

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 3 views
पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के 3 ट्रम्प कार्ड, कोलंबो में SKY की रणनीति पर नजर

टीम कॉम्बिनेशन पर मंथन, भारत मुकाबले के लिए नई प्लेइंग XI ला सकता है पाकिस्तान

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 1 views
टीम कॉम्बिनेशन पर मंथन, भारत मुकाबले के लिए नई प्लेइंग XI ला सकता है पाकिस्तान