PBKS की पहली जीत के बाद कप्‍तान Shreyas Iyer ने किया बड़ा खुलासा; दो गेंदबाजों की खूब की तारीफ

अहमदाबाद

यह हाई-स्कोरिंग मैच आखिरी ओवर तक बेहद संघर्षपूर्ण रहा, जहां हर गेंद पर खेल का रुख बदलता नजर आया, लेकिन पंजाब के गेंदबाजों ने अंतिम क्षणों में शानदार प्रदर्शन कर गुजरात टाइटंस के जबड़े से जीत छीन ली।

पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी पारी (97 रन) की बदौलत 243 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। उनकी इस धमाकेदार पारी में शानदार स्ट्रोकप्ले देखने को मिला, जिससे टीम को मजबूत आधार मिला।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम ने शानदार शुरुआत की और ऐसा लग रहा था कि वे आसानी से लक्ष्य तक पहुंच जाएंगे, लेकिन मैच के अंतिम ओवरों में विजय कुमार वय्शक ने कसी हुई गेंदबाजी कर खेल का पूरा समीकरण बदल दिया। उनके सटीक यॉर्कर और बेहतरीन लाइन-लेंथ के आगे गुजरात के बल्लेबाज दबाव में आ गए और अंततः पूरी टीम 232 रन ही बना सकी, जिससे पंजाब ने 11 रन से मुकाबला जीत लिया।

इससे पहले गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 243 रन बनाए और गुजरात को 244 रन का विशाल लक्ष्य दिया। श्रेयस अय्यर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 97 रन बनाए, लेकिन वह अपने पहले आईपीएल शतक से चूक गए। श्रेयस अय्यर ने 42 गेंदों पर 97 रन की तूफानी पारी खेली। उन्होंने अपनी इस शानदार पारी में पांच चौके और नौ छक्के जड़े।

वहीं, शशांक सिंह ने नाबाद 44 रन की तेजतर्रार पारी खेली। शशांक सिंह ने मात्र 16 गेंदों में 44 रन ठोकते हुए छह चौके और दो छक्के लगाए। प्रियांश आर्य ने 47 रन की उपयोगी पारी खेली, जिससे पंजाब किंग्स ने विशाल स्कोर खड़ा किया।

गुजरात टाइटंस के लिए साई सुदर्शन (74) और जोस बटलर (54) ने शानदार पारियां खेलीं, जिससे एक समय ऐसा लग रहा था कि गुजरात आसानी से लक्ष्य हासिल कर लेगा। दोनों बल्लेबाजों की मौजूदगी में गुजरात की जीत लगभग तय मानी जा रही थी, लेकिन पंजाब किंग्स ने आखिरी ओवरों में जबरदस्त वापसी करते हुए मैच का रुख पलट दिया।

साई सुदर्शन ने 41 गेंदों में 74 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें उन्होंने पांच चौके और छह गगनचुंबी छक्के लगाए। वहीं, जोस बटलर ने 33 गेंदों में 54 रन बनाए, जिसमें चार चौके और चार छक्के शामिल थे।

पंजाब किंग्‍स के कप्‍तान श्रेयस अय्यर को उम्‍दा पारी खेलने के लिए प्‍लेयर ऑफ द मैच चुना गया। अय्यर ने केवल 42 गेंदों में 5 चौके और 9 छक्‍के की मदद से नाबाद 97 रन बनाए। उन्‍हें शशांक सिंह का अच्‍छा साथ मिला, जिन्‍होंने केवल 16 गेंदों में 6 चौके और दो छक्‍के की मदद से नाबाद 44 रन बनाए। इन दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 81 रन की अविजित साझेदारी हुई।

अपनी पारी से खुश
श्रेयस अय्यर ने प्‍लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड लेने के बाद प्रसारणकर्ता से बातचीत में कहा, 'उत्‍साहित हूं। पहले ही मैच में नाबाद 97 रन बनाने से अच्‍छा महसूस हो रहा है। ईमानदारी से कहूं तो इससे बेहतर एहसास नहीं कुछ। मेरे लिए जरूरी था कि आगे आकर परिस्थितियों में खुद को ढालना। मैंने पहली गेंद पर चौका जमाया, जिससे काफी विश्‍वास बढ़ा।'

एक शॉट ने सब बदल दिया

कगिसो रबाडा की गेंद पर फ्ल‍िक के जरिये जो छक्‍का जमाया, मेरे ख्‍याल से वहां से पूरी तरह लय बदल गई। पिच में थोड़ा अतिरिक्‍त उछाल भी था। हमने परिस्थितियों में जल्‍द खुद को ढाल लिया। आपने देखा कि शशांक ने केवल 16 या 17 गेंदों में 44 रन ठोक दिए। हमने देखा कि ओस आ गई है तो हम जानते थे कि दृश्‍य बदलेंगे। अच्‍छी बात है कि हम अपनी रणनीति में कामयाब रहे।

नए नियम से मिली मदद
श्रेयस अय्यर ने अपने दो गेंदबाजों विजयकुमार वैशाक और अर्शदीप सिंह की जमकर तारीफ की। उन्‍होंने कहा, 'वैशाक मजेदार किरदार हैं। उनके पास कई मिश्रण हैं, जिसके कारण उनका एटीट्यूड शानदार है। उनकी सोच बहुत अच्‍छी है। उन्‍हें बाहर से देखकर बहुत खुशी हुई।'

पंजाब किंग्‍स के कप्‍तान ने कहा, 'मेरे ख्‍याल से अर्शदीप ने महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई। उसने कहा कि गेंद थोड़ी रिवर्स स्विंग हो रही है तो लार लगाने से मदद मिलेगी। हम सफल रहे। सीजन शुरू होने से पहले हमने कोई कमी नहीं छोड़ी। सभी अपनी मानसिकता के साथ आए। मैदान में सभी ने हिस्‍सा लिया और फैसले लेने में अपनी दिलचस्‍पी दिखाई।

admin

Related Posts

चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2026) का शुरुआती शेड्यूल बीसीसीआई ने हाल ही में जारी किया था. 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए बीसीसीआई ने…

सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

इस्लामाबाद पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद ने रविवार को इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटारयरमेंट का ऐलान कर दिया। 38 वर्षीय विकेटकीपर-बल्लेबाज सरफराज ने पाकिस्तान की ओर से 200 से ज्यादा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

ICC ट्रॉफी के मामले में अर्शदीप का बड़ा कारनामा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी; रोहित-कोहली सबसे सफल खिलाड़ी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
ICC ट्रॉफी के मामले में अर्शदीप का बड़ा कारनामा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी; रोहित-कोहली सबसे सफल खिलाड़ी

ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 2 views
ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 0 views
बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा