शेयर बाजार में एक दिन की रेकॉर्ड तेजी के बाद आज भारी गिरावट दिख रही

मुंबई

 टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील ने कल यानी सोमवार को वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) के नतीजे जारी किए थे। चौथी तिमाही में कंपनी को बंपर मुनाफा हुआ है। यह दोगुने से भी ज्यादा रहा। इसके बावजूद आज मंगलवार को इस कंपनी के शेयर में वह तेजी दिखाई नहीं दी, जिसकी उम्मीद थी। वहीं कंपनी ने कहा है कि वह अपनी सिंगापुर स्थित इकाई, टी स्टील होल्डिंग्स में 2.5 बिलियन डॉलर का निवेश करेगी।

टाटा स्टील का शेयर सोमवार को 151.55 रुपये पर बंद हुआ था। मंगलवार को यह कुछ तेजी के साथ 152.35 रुपये पर खुला। हालांकि बाद में इसमें गिरावट आई और यह 149.65 रुपये पर आ गया। इसके बाद इसमें उतार-चढ़ाव आता रहा। सुबह 10 बजे टाटा स्टील का शेयर 0.46% की गिरावट के साथ 150.85 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

कंपनी को कितना हुआ मुनाफा?

कंपनी को चौथी तिमाही में 1,200.88 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 554.56 करोड़ रुपये था। कंपनी ने बताया कि ज्यादा बिक्री और खर्चों में कमी की वजह से मुनाफा बढ़ा है। हालांकि, इस दौरान कंपनी की कमाई थोड़ी कम हुई है। कंपनी की कुल आय 56,679.11 करोड़ रुपये रही। पिछले साल यह 58,863.22 करोड़ रुपये थी। कंपनी ने अपने खर्चों को भी कम किया है। इस तिमाही में कंपनी का खर्च 54,167.61 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल यह 56,496.33 करोड़ रुपये था।

कितना मिलेगा डिविडेंड?

पूरे वित्त वर्ष FY25 की बात करें तो टाटा स्टील को 3,173.78 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। पिछले वित्त वर्ष में कंपनी को 4,909.61 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। इस साल कंपनी ने नुकसान की भरपाई कर ली है।

कंपनी के बोर्ड ने शेयरधारकों को डिविडेंड देने का भी फैसला किया है। हर शेयर पर 3.60 रुपये का डिविडेंड मिलेगा। यह डिविडेंड 1 रुपये के फेस वैल्यू वाले शेयर पर 360% है।

सहायक कंपनी में निवेश

बोर्ड ने एक और महत्वपूर्ण फैसला लिया है। टाटा स्टील अपनी सिंगापुर स्थित इकाई, टी स्टील होल्डिंग्स में 2.5 बिलियन डॉलर का निवेश करेगी। यह निवेश यूरोप में कंपनी के कारोबार को मजबूत करने और कर्ज चुकाने के लिए किया जा रहा है। टाटा स्टील, टी स्टील होल्डिंग्स के माध्यम से यूके और नीदरलैंड में अपने कारोबार का संचालन करती है।

किसी भी विदेशी निवेश के लिए, जो एक वित्तीय वर्ष में 1 बिलियन डॉलर से अधिक है, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से पहले अनुमति लेनी होती है। टाटा स्टील के बोर्ड ने सोमवार को इस निवेश प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

admin

Related Posts

ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल के पार, अब आम आदमी पर क्या असर पड़ेगा?

मुंबई  ब्रेंट क्रूड की कीमत आज 30 मार्च 2026 को 116.4 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई. ये पिछले सेशन से 3.41% बढ़ गई है. WTI क्रूड भी 103.1 डॉलर पर…

Apple की तैयारी, इस साल 11 नए प्रोडक्ट होंगे लॉन्च, iPhone 18 Pro समेत कई और डिवाइस

नई दिल्ली  अमेरिकी कंपनी ऐपल ने साल 2026 के लिए बड़ी तैयारी करके रखी है. कंपनी इस साल 11 डिवाइस को लॉन्च करने जा रही है, जिसकी जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

LSG vs DC, लखनऊ में ऑफलाइन टिकटों की बिक्री शुरू, स्टेडियम हाउसफुल होने के आसार

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 0 views
LSG vs DC, लखनऊ में ऑफलाइन टिकटों की बिक्री शुरू, स्टेडियम हाउसफुल होने के आसार

इकाना स्टेडियम ट्रैफिक अपडेट, मैच के दौरान शहीद पथ पर ई-रिक्शा और ऑटो रहेंगे प्रतिबंधित

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 0 views
इकाना स्टेडियम ट्रैफिक अपडेट, मैच के दौरान शहीद पथ पर ई-रिक्शा और ऑटो रहेंगे प्रतिबंधित

श्रेयस बनाम शुभमन, पंजाब और गुजरात के बीच कांटे की टक्कर

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 1 views
श्रेयस बनाम शुभमन, पंजाब और गुजरात के बीच कांटे की टक्कर

टेनिस का नया सुल्तान, सिनर ने फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी की, मियामी ओपन फाइनल में लेहेका को दी मात

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 1 views
टेनिस का नया सुल्तान, सिनर ने फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी की, मियामी ओपन फाइनल में लेहेका को दी मात

आईपीएल 2026 का बड़ा मुकाबला, पिछले सीजन की उपविजेता पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत आज

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 1 views
आईपीएल 2026 का बड़ा मुकाबला, पिछले सीजन की उपविजेता पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत आज

सानिया मिर्जा ने बेटे को तलाक के बारे में बताया, किया भावुक खुलासा

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 1 views
सानिया मिर्जा ने बेटे को तलाक के बारे में बताया, किया भावुक खुलासा