गिल के बाद डबल झटका! दो और क्रिकेटर अचानक बीमार, अस्पताल में एडमिट

नई दिल्ली 
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी टेस्ट सीरीज का पहला मैच शानदार क्रिकेट, रोमांच और अब चोटों की वजह से सुर्खियों में है। कोलकाता टेस्ट में भारतीय कप्तान शुभमन गिल गंभीर चोट के कारण रिटायर्ड हर्ट हुए थे। वहीं अब गुवाहाटी टेस्ट से ठीक पहले एक और बड़ी खबर सामने आई है- दक्षिण अफ्रीका के दो स्टार खिलाड़ी अस्पताल पहुंच गए हैं।

दोनों SA खिलाड़ी क्यों पहुंचे अस्पताल?
मीडिया रिपोर्ट्स और RevSportz Global के मुताबिक, कोलकाता के एक निजी अस्पताल में दक्षिण अफ्रीका के मार्को यानसन और साइमन हार्मर को जांच के लिए ले जाया गया है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि दोनों को क्या हुआ, लेकिन शुरुआती अटकलें फूड पॉइजनिंग की लगाई जा रही हैं। चोट की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन अगर ये खिलाड़ी फिट नहीं होते, तो यह साउथ अफ्रीका के लिए बड़ा झटका साबित होगा।

हार्मर का कोलकाता टेस्ट में धमाका
कोलकाता टेस्ट में साइमन हार्मर का जलवा देखने को मिला था। उन्होंने दोनों पारियों में 4-4 विकेट झटके और कुल 8 विकेट लेकर ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बने। हालांकि हार्मर ने कहा था कि यह अवॉर्ड टेंबा बावुमा को मिलना चाहिए था, जिन्होंने टीम की जीत की नींव रखने वाला अहम अर्धशतक जड़ा था।

यानसन भी रहे थे घातक
मार्को यानसन ने भी जबरदस्त गेंदबाजी की और मैच में कुल पांच विकेट चटकाए। दूसरी पारी में उन्होंने केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल जैसे प्रमुख भारतीय बल्लेबाजों को आउट किया, जिससे भारत पर दबाव बढ़ा।
 
गिल का खेलना अब भी सस्पेंस
भारतीय कप्तान शुभमन गिल की उपलब्धता पर भी संशय बना हुआ है। कोलकाता टेस्ट में उन्हें नेक इंजरी हुई थी, जिसके बाद उन्हें फ्लाइट में न बैठने की सलाह दी गई है। ऐसे में उनका गुवाहाटी टेस्ट खेलना मुश्किल दिख रहा है। वनडे सीरीज तक फिट हो पाएंगे या नहीं- इस पर फैसला अगले 24 घंटों में होने की उम्मीद है।

admin

Related Posts

टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

नई दिल्ली विराट कोहली, रोहित शर्मा और रविचंद्रन अश्विन जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के रिटायरमेंट के चलते भारतीय टीम टेस्ट क्रिकेट में ट्रांजिशन के दौर से गुजर रही है. इधर भारतीय…

थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

हैदराबाद IPL10वां लीग मैच सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। आखिरी ओवर तक चले इस मैच में लखनऊ की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 0 views
टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 0 views
थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 0 views
केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 2 views
आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?

विराट बनाम चेन्नई, बेंगलुरु में आज दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कौन मारेगा बाजी?

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 2 views
विराट बनाम चेन्नई, बेंगलुरु में आज दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कौन मारेगा बाजी?

IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 1 views
IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?