भाजपा में एंट्री के बाद पूजा पाल को दी जा सकती है बड़ी जिम्मेदारी

लखनऊ
विधानसभा में सीएम योगी की तारीफ करने के बाद सपा ने पूजा पाल को पार्टी से निष्कासित कर दिया था, जिसको लेकर पूरे प्रदेश में सियासत होने लगा। रविवार को पूजा पाल मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी, जिसके बाद इतना साफ हो गया कि वह भाजपा में शामिल होने वाली है। अब खबर है कि पूजा पाल को भाजपा में एक अहम पद देने की तैयारी की जा रही है।

बताया जा रहा है कि भाजपा पूजा को पंचायत चुनाव में पिछड़ा चेहरा बना सकती है। सपा से निष्कासित होने के बाद उनका भी पहला विकल्प भाजपा ही है। अब ये भी कह सकते हैं कि यूपी की राजनीति में पूजा पाल एक नई भूमिका निभाने की तैयारी कर रही हैं।

विधानसभा में की थी योगी आदित्यनाथ की तारीफ
गौरतलब है कि पूजा पाल के पति राजू पाल की हत्या 2005 में माफिया अतीक अहमद ने करवाई थी। जिसके बाद पूजा पाल सियासत में सक्रिय हुईं। हाल ही में उन्होंने विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कानून-व्यवस्था की नीतियों की तारीफ की थी और अतीक अहमद को माफिया कहा था। जिससे नाराज होकर सपा ने उनको पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। जिसके बाद उनका योगी से मिलना भविष्य की संभावनाओं का संकेत माना जा रहा है।

भाजपा उठा सकती है मौके का फायदा
राजनीति नजर से देखें तो पूजा पाल भी पिछड़ी जाति से आती हैं और समाजवादी पार्टी PDA के दम पर सियासत कर रही है। पूजा पाल भाजपा में जाती हैं तो बीजेपी इस बात को लेकर सियासी फायदा उठाने की कोशिश कर सकती है। दूसरा, भाजपा को यह राजनीतिक संदेश देने का मौका मिलेगा कि वह अपराध और माफियाओं के खिलाफ खड़ी है। वहीं, जानकारों का मानना है कि पूजा पाल का भाजपा में शामिल होना केवल संगठनात्मक मजबूती ही नहीं ,बल्कि भावनात्मक और सामाजिक तौर पर भी बड़ा असर डालेगा।

 

  • admin

    Related Posts

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट: यूपी आने वाले विदेशी पर्यटकों के लिए विशेष सुविधाएं

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्टः यूपी आने वाले विदेशी पर्यटकों को होगी सुविधा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर से सीधे यूपी हार्टलैंड में प्रवेश कर सकेंगे विदेशी पर्यटक, बढ़ेगा ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक…

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आधारित गीत की धुन से गूंजे जेवर की गलियां

    योगी जी लायो जेवर में एयरपोर्ट जेवर की गलियों में गूंजा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर लिखा गया गीत  लोकार्पण समारोह में संगीत, जनसमर्थन और राजनीतिक तालमेल का अनोखा संगम दिखा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 2 views
    इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

    हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 3 views
    हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

    प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 2 views
    प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

    बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 2 views
    बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद

    बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 0 views
    बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा

    वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हाईवोल्टेज मुकाबला, प्लेइंग 11 पर एक नजर

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 1 views
    वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हाईवोल्टेज मुकाबला, प्लेइंग 11 पर एक नजर