ED की छापेमारी के बाद जयश्री गायत्री फूड्स की मालकिन ने खाया जहर, मंत्री चिराग पासवान समेत 5 लोगों को बताया जिम्मेदार

भोपाल
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में जयश्री गायत्री फूड्स की पायल मोदी ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। उन्होंने चूहे मारने की दवा खा ली। उन्हें बंसल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। पायल ने एक नोट भी छोड़ा है। इसमें केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का नाम शामिल है। साथ ही पांच अन्य लोगों पर कई एजेंसियों से छापेमारी करवाने का आरोप लगाया है। यह घटना ईडी द्वारा उनकी कंपनी पर छापेमारी के एक दिन बाद हुई है। ईडी को छापेमारी में 66 करोड़ की संपत्ति, 25 लाख नकद और लग्जरी गाड़ियां मिलीं। कंपनी पर फर्जी लैब सर्टिफिकेट का इस्तेमाल करके मिलावटी दूध उत्पाद बेचने का आरोप है।

जयश्री गायत्री फूड्स प्राइवेट लिमिटेड के मालिक किशन मोदी की पत्नी पायल मोदी ने गुरुवार शाम इस घटना को अंजाम दिया। पर समय पर उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस अभी तक इस कोशिश की वजह का पता नहीं लगा पाई है। लेकिन एक नोट मिला है, जिसमें केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और पांच अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
मंत्री चिराग पासवान सहित इनके नाम

पायल मोदी जयश्री कंपनी की डायरेक्टर भी हैं। उन्होंने अपने नोट में चिराग पासवान के अलावा सुनील त्रिपाठी, वेद प्रकाश पांडे, भगवान सिंह मेवाड़ा, चंद्र प्रकाश पांडे और हितेश पंजाबी का नाम लिखा है। नोट में दावा किया गया है कि ये सभी लोग चिराग पासवान के राजनीतिक रसूख का इस्तेमाल करके उनकी कंपनियों पर सीजीएसटी, एफएसएसएआई, ईओडब्ल्यू और ईडी से छापेमारी करवा रहे हैं। नोट में यह भी बताया गया है कि चंद्र प्रकाश पांडे और चिराग पासवान रिश्ते में जीजा-साले हैं, जबकि वेद प्रकाश पांडे और चंद्र प्रकाश पांडे सगे भाई हैं।
पति ने की नोट की पुष्टि

पुलिस ने नोट मिलने की पुष्टि की है, लेकिन अभी उसे जब्त नहीं किया गया है। थाना प्रभारी भूपेंद्र कोल संधू ने बताया कि नोट को जांच में शामिल किया जाएगा। किशन मोदी ने भी पुष्टि की है कि सुसाइड नोट उनकी पत्नी ने ही लिखा है।
कई ठिकानों पर मारा छापा

ईडी की छापेमारी की बात करें तो बुधवार को भोपाल, सीहोर और मुरैना में कंपनी के ठिकानों पर छापेमारी की गई। ईडी को छापेमारी में 66 करोड़ रुपये की संपत्ति के दस्तावेज, 25 लाख रुपये नकद और बीएमडब्ल्यू और फॉर्च्यूनर जैसी लग्जरी गाड़ियां मिली हैं। ईडी ने कंपनी की 6.26 करोड़ रुपये की एफडी भी फ्रीज कर दी है। ईडी की कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट, 2002 के तहत की गई है।
जांच में मिली अनियमितता

ईडी की जांच में पता चला है कि कंपनी फर्जी लैब सर्टिफिकेट का इस्तेमाल करके मिलावटी दूध उत्पाद बेच रही थी। यह मिलावटी उत्पाद देश और विदेश दोनों जगह सप्लाई किए जा रहे थे। कंपनी के निदेशक इस धोखाधड़ी में शामिल थे। उत्पादन और वितरण दोनों में ही गड़बड़ी पाई गई है।

 

admin

Related Posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा-अद्भुत धाम है नवग्रह शक्तिपीठ

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को ग्वालियर जिले के डबरा में नवग्रह शक्तिपीठ के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सहभागिता की। महाशिवरात्रि के अवसर पर नवग्रह शक्तिपीठ परिसर ओम…

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 में मध्यप्रदेश करेगा एआई-सक्षम शासन और डीप-टेक नवाचारों का प्रदर्शन

नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा ‘मध्यप्रदेश पैवेलियन’ स्वास्थ्य, कृषि, ग्रामीण और शहरी प्रबंधन में एआई समाधान होंगे प्रस्तुत भोपाल इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 का आयोजन 16 से 20…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

भारत की धमाकेदार जीत, पाकिस्तान के खिलाफ 8-1 का रिकॉर्ड, सुपर-8 में दबंग कदम

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 1 views
भारत की धमाकेदार जीत, पाकिस्तान के खिलाफ 8-1 का रिकॉर्ड, सुपर-8 में दबंग कदम

भारत का जलवा बरकरार, ईशान किशन बने हीरो; पाकिस्तान पर जीत की हैट्रिक

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 1 views
भारत का जलवा बरकरार, ईशान किशन बने हीरो; पाकिस्तान पर जीत की हैट्रिक

कोलंबो में हाई-वोल्टेज मुकाबला, भारत ने पाकिस्तान को दिया 176 का टारगेट

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
कोलंबो में हाई-वोल्टेज मुकाबला, भारत ने पाकिस्तान को दिया 176 का टारगेट

वर्ल्ड कप क्लैश में टॉस पाकिस्तान के नाम, पहले बैटिंग कर भारत करेगा शुरुआत

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
वर्ल्ड कप क्लैश में टॉस पाकिस्तान के नाम, पहले बैटिंग कर भारत करेगा शुरुआत

भारत-पाक मैच के बीच मोहसिन नकवी का बड़ा कदम, ICC से करेंगे चर्चा

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
भारत-पाक मैच के बीच मोहसिन नकवी का बड़ा कदम, ICC से करेंगे चर्चा

मार्करम की तूफानी पारी, कप्तानी में सबसे तेज फिफ्टी जड़ रचा इतिहास; रोहित शर्मा के क्लब में जगह

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
मार्करम की तूफानी पारी, कप्तानी में सबसे तेज फिफ्टी जड़ रचा इतिहास; रोहित शर्मा के क्लब में जगह