दिल्ली हाई कोर्ट के बाद अब ताज पैलेस होटल निशाने पर, बम धमकी से अफरा-तफरी

नई दिल्ली 
दिल्ली में स्कूलों और हाई कोर्ट में बम धमाके की धमकी के बाद अब दिल्ली के ताज पैलेस को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ताज पैलेस को धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है। जांच शुरू कर दी। जांच के बाद बम निरोधक दस्ते को ताज पैलेस परिसर में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिलने पर इसे अफवाह घोषित कर दिया गया। हालांकि, इस मामले की जांच की जा रही है और ईमेल भेजने वाले की तलाश की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली में स्थित ताज पैलेस को धमकी भरा मेल मिला है, जिसमें बम धमाके की बात कही गई है। इससे पहले शुक्रवार को दिल्ली हाई कोर्ट परिसर में बम की धमकी दी गई थी, जिसके बाद हड़कंप मच गया था। मामले की सूचना मिलने के बाद परिसर को खाली करवाया गया था और जांच के बाद को संदिग्ध चीज नहीं मिली थी। इसके बाद दिल्ली हाई कोर्ट परिसर के लोगों ने राहत की सांस ली।

दिल्ली हाई कोर्ट को मिली बम की धमकी के बाद हड़कंप मच गया था। इस दौरान वकीलों और कर्मचारियों में भय का माहौल दिखा था। धमकी मिलने के बाद बम निरोधक दस्ता ऐक्शन में आया और पूरे हाई कोर्ट परिसर की तलाशी ली गई थीी। इस दौरान किसी तरह की संदिग्ध चीज ना मिलने पर उसे फर्जी करार दिया गया था।

इस मामले में पुलिस का कहना है कि अब तक किसी की तरह की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है, लेकिन मामले की गहराई से जांच की जा रही है। पुलिस ने कहा कि ईमेल भेजने वाले की पहचान भी की जा रही है। पहचान हो जाने बाद ईमेल भेजने वाले पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, इस धमकी के बाद पुलिस ने हाई कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है।

admin

Related Posts

डराने की हद पार: रुचि तिवारी को रेप और नग्न परेड की धमकी, जातिगत हमले का आरोप

नई दिल्ली दिल्ली यूनिवर्सिटी में यूजीसी के सपोर्ट में हुए प्रोटेस्ट के दौरान एक यूट्यूब चैनल की महिला पत्रकार को भीड़ द्वारा घेरकर कथित तौर पर मारपीट और बदसलूकी करने…

प्यार का खौफनाक अंत: नोएडा में कार के अंदर कपल मृत, गोलीकांड से मची दहशत

नई दिल्ली नोएडा के सेक्टर 39 छात्रा क्षेत्र से खौफनाक घटना सामने आई है। वैलेंटाइन डे पर यहां एक कार से एक लड़का और लड़की के शव बरामद हुए हैं।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

रोमांचक मुकाबले में स्नेहित ने ओइकावा को चौंकाया, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर बढ़ाया भारत का मान

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 2 views
रोमांचक मुकाबले में स्नेहित ने ओइकावा को चौंकाया, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर बढ़ाया भारत का मान

कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाक मैच: टीम इंडिया के रिकॉर्ड और रोचक आंकड़े

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 2 views
कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाक मैच: टीम इंडिया के रिकॉर्ड और रोचक आंकड़े

IND vs PAK: 8 मैचों में किसका पलड़ा भारी? कल फिर पाकिस्तान की बढ़ेगी मुश्किलें

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 1 views
IND vs PAK: 8 मैचों में किसका पलड़ा भारी? कल फिर पाकिस्तान की बढ़ेगी मुश्किलें

IND vs PAK: अभिषेक शर्मा खेलेंगे बड़ा मैच, कप्तान सूर्यकुमार ने खुद दी जानकारी

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 1 views
IND vs PAK: अभिषेक शर्मा खेलेंगे बड़ा मैच, कप्तान सूर्यकुमार ने खुद दी जानकारी

बॉलिंग एक्शन पर उठे सवालों के बीच उस्मान तारिक के समर्थन में उतरे सलमान अली, बताया टीम का ट्रंप कार्ड

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 1 views
बॉलिंग एक्शन पर उठे सवालों के बीच उस्मान तारिक के समर्थन में उतरे सलमान अली, बताया टीम का ट्रंप कार्ड

अफगानी क्रिकेट टीम पर संकट: साउथ अफ्रीका से हार और एनालिस्ट के हार्ट अटैक की खबर

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 2 views
अफगानी क्रिकेट टीम पर संकट: साउथ अफ्रीका से हार और एनालिस्ट के हार्ट अटैक की खबर