चिनाब ब्रिज के बाद इस इलाके में बनने जा रहा सबसे लंबा पुल, 40 से ज्यादा गांवों को होगा फायदा

जम्मू 
चिनाब ब्रिज के बाद अब एक और सबसे लंबा पुल बनने जा रहा है, जिससे लोगों को काफी फायदा होगा। जानकारी के मुताबिक इस पुल के बनने से 40 से ज्यादा गांवों को बहुत फायदा होगा। गौरतलब है कि, जम्मू के अखनूर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास चिनाब नदी पर बनाया जा रहा इंदरी-पत्तन पुल इस साल के अंत तक बनकर तैयार हो जाएगा। 

इस पुल से 40 से अधिक सीमावर्ती गांवों में विकास और खुशहाली आएगी और अखनूर और प्लांवाला सेक्टर में भारतीय सेना की स्थिति और पहुंच को भी और मजबूती मिलेगी। उत्तर भारत में किसी नदी पर बनने वाला यह सबसे लंबा पुल होगा, जिसकी लंबाई करीब पौने 2 किलोमीटर है। सीमावर्ती परगवाल क्षेत्र को जम्मू-अखनूर हाईवे से जोड़ने वाली एकमात्र सड़क सुआ नंबर-एक लोगों के लिए जीवन रेखा का काम करती है। हालांकि, पाकिस्तान की भारी गोलाबारी की स्थिति में यह मार्ग बंद हो जाता है, जिससे 25-30 हजार की आबादी का संपर्क प्रदेश के अन्य हिस्सों से कट जाता है।

चिनाब नदी पर सजवाल के निकट बने इस डबल लेन पुल का स्पैन 1640 मीटर है। पुल के निर्माण से सजवाल और इंदरी-पत्तन के बीच की दूरी 47 किलोमीटर से घटकर मात्र 5 किलोमीटर रह जाएगी। इसके अलावा, यह पुल परगवाल को ज्यौड़ियां क्षेत्र से भी जोड़ेगा, जिससे स्थानीय लोगों के लिए आवागमन और सुरक्षा दोनों बेहतर होंगे। पुल के बन जाने से न केवल क्षेत्र के विकास में तेजी आएगी, बल्कि भारतीय सेना की सीमा सुरक्षा भी और मजबूत होगी। बता दें कि, केंद्र सरकार ने वर्ष 2016 में 206 करोड़ रुपये की लागत से इस पुल को मंजूरी दे दी। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2019 में जम्मू में इसका वर्चुअल शिलान्यास किया था। 

  • admin

    Related Posts

    यूक्रेन युद्धविराम विवाद के बीच रूस-ईरान वार्ता और क्षेत्रीय तनाव पर चर्चा

     नई दिल्ली पाकिस्तान के इस्लामाबाद में मिडिल ईस्ट में शांति प्रयासों के विफल होने के बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन से टेलीफोन पर बातचीत…

    धर्म, समानता और अधिकारों की टकराहट: सुप्रीम कोर्ट में ऐतिहासिक सुनवाई

    नई दिल्ली  सुप्रीम कोर्ट की 9 जजों वाली संविधान पीठ ने ऐसी सुनवाई शुरू की है, जिसका असर सिर्फ केरल के सबरीमाला मंदिर तक सीमित नहीं रहेगा। यह मामला अब…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    RCB का तूफान! MI के सामने 241 रन का टारगेट, क्या रोहित-हार्दिक दिखाएंगे दम?

    • By admin
    • April 12, 2026
    • 3 views
    RCB का तूफान! MI के सामने 241 रन का टारगेट, क्या रोहित-हार्दिक दिखाएंगे दम?

    घर में घुसकर लखनऊ पर भारी पड़ा गुजरात टाइटन्स, 7 विकेट से दर्ज की दमदार जीत

    • By admin
    • April 12, 2026
    • 3 views
    घर में घुसकर लखनऊ पर भारी पड़ा गुजरात टाइटन्स, 7 विकेट से दर्ज की दमदार जीत

    लखनऊ का 165 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर, प्रसिद्ध कृष्णा की घातक गेंदबाज़ी से गुजरात पर दबाव

    • By admin
    • April 12, 2026
    • 3 views
    लखनऊ का 165 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर, प्रसिद्ध कृष्णा की घातक गेंदबाज़ी से गुजरात पर दबाव

    मुल्लांपुर में रन बरसे: पंजाब किंग्स ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, 220 रन का सफल पीछा

    • By admin
    • April 12, 2026
    • 3 views
    मुल्लांपुर में रन बरसे: पंजाब किंग्स ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, 220 रन का सफल पीछा

    लगातार जीत की तलाश में LSG, वापसी की राह पर GTआज होगा रोमांचक मुकाबला

    • By admin
    • April 12, 2026
    • 3 views
    लगातार जीत की तलाश में LSG, वापसी की राह पर GTआज होगा रोमांचक मुकाबला

    मुंबई की लड़खड़ाती शुरुआत, RCB के खिलाफ जीत से पटरी पर लौटने का मौका

    • By admin
    • April 12, 2026
    • 1 views
    मुंबई की लड़खड़ाती शुरुआत, RCB के खिलाफ जीत से पटरी पर लौटने का मौका