ब्रह्मोस के बाद भारत को मिलेगा नया ताकतवर मिसाइल सिस्टम, जानिए क्या है LORA की खासियत

नई दिल्ली
वायु सेना इजरायल की एयर लॉन्च्ड लॉन्ग रेंज आर्टिलरी मिसाइल खरीदने की प्लानिंग कर रही है। एयर LORA इजरायल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज द्वारा डिजाइन क्वासी बैलिस्टिक मिसाइल है, जो 400 से 430 किलोमीटर के लक्ष्य को भेदने में कारगर है।

वैसे तो भारत के पास पहले से ही सुपरसोनिक ब्रह्मोस एयर-लॉन्च्ड मिसाइल है, लेकिन ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय वायुसेना द्वारा रैम्पेज मिसाइलों की सफल तैनाती के बाद दुश्मन के एयर डिफेंस सिस्टम को भेदने में सक्षम एडवांस स्टैंड ऑफ हथियारों की जरूरत महसूस हुई।

अति आधुनिक मिसाइल है एयर LORA
एयर LORA सिर्फ एक मिसाइल नहीं है, बल्कि ये तकनीक और हवा से लॉन्च कर सटीक निशाना लगाने का अनूठा संगम है। ये ट्रेडिशनल बैलिस्टिक मिसाइल की तुलना में डिप्रेस्ड प्रक्षेप पथ पर चलती है और इसी कारण इसे रोकना अत्यधिक कठिन हो जाता है।

इसकी सबसे खास विशेषता फायर एंड फॉरगेट तकनीक है, जो पायलट को लॉन्च के तुरंत बाद डिसइंगेज करने में मदद करता है। इस मिसाइल से बीच रास्ते में भी टारगेट बदला जा सकता है और डायनमिक कॉम्बैट स्थिति में इसका फायदा मिलता है।

मैक 5 की रफ्तार से चल सकती है मिसाइल
    LORA मैक 5 की रफ्तार से चल सकती है और इसका सर्कुलर एरर 10 मीटर से भी कम है। यह अपने साथ 570 किलोग्राम तक वारहेड ले जा सकती है। मिसाइल का वजन 1600 किलोग्राम और लंबाई 5.2 मीटर है। मिसाइल का नेविगेशन सिस्टम जीपीएस और आईएनएस के कॉम्बिनेशन पर आधारित है, जिससे प्रतिकूल परिस्थिति में भी टारगेट को सटीकता से भेदा जा सकता है।
    भारतीय वायुसेना के प्लेटफॉर्मों के साथ यह मिसाइल आसानी से इंटीग्रेट की जा सकती है। एक Su-30 MKI चार एयर LORA मिसाइलों को ले जाने में सक्षम है। भारत के पास पहले से लंबी दूरी की सटीक मारक क्षमता वाली मिसाइलें मौजूद हैं, जिसमें ब्रह्मोस, स्कैल्प ईजी, प्रलय, रैम्पेज शामिल हैं। अगर एयर LORA की डील आगे बढ़ती है, इसे भारत में निर्मित किया जा सकता है।

 

  • admin

    Related Posts

    हवा में हिंसा! 30 हजार फुट पर यात्रियों की खून-खराबे वाली लड़ाई, अचानक करानी पड़ी लैंडिंग

    तुर्की तुर्की से यूनाइटेड किंगडम (UK) जा रही Jet2 की एक फ्लाइट में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब यात्रियों के बीच हवा में ही हिंसक झड़प शुरू हो गई।…

    US में भारतीय छात्र लापता होने से हड़कंप, सैन फ्रांसिस्को में दूतावास ने संभाली कमान

    न्यू यार्क अमेरिका से भारतीय छात्रों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंताजनक खबर सामने आई है। कर्नाटक के रहने वाले और University of California, Berkeley में पोस्ट-ग्रेजुएट की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    रोमांचक मुकाबले में स्नेहित ने ओइकावा को चौंकाया, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर बढ़ाया भारत का मान

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 3 views
    रोमांचक मुकाबले में स्नेहित ने ओइकावा को चौंकाया, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर बढ़ाया भारत का मान

    कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाक मैच: टीम इंडिया के रिकॉर्ड और रोचक आंकड़े

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 3 views
    कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाक मैच: टीम इंडिया के रिकॉर्ड और रोचक आंकड़े

    IND vs PAK: 8 मैचों में किसका पलड़ा भारी? कल फिर पाकिस्तान की बढ़ेगी मुश्किलें

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 2 views
    IND vs PAK: 8 मैचों में किसका पलड़ा भारी? कल फिर पाकिस्तान की बढ़ेगी मुश्किलें

    IND vs PAK: अभिषेक शर्मा खेलेंगे बड़ा मैच, कप्तान सूर्यकुमार ने खुद दी जानकारी

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 2 views
    IND vs PAK: अभिषेक शर्मा खेलेंगे बड़ा मैच, कप्तान सूर्यकुमार ने खुद दी जानकारी

    बॉलिंग एक्शन पर उठे सवालों के बीच उस्मान तारिक के समर्थन में उतरे सलमान अली, बताया टीम का ट्रंप कार्ड

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 2 views
    बॉलिंग एक्शन पर उठे सवालों के बीच उस्मान तारिक के समर्थन में उतरे सलमान अली, बताया टीम का ट्रंप कार्ड

    अफगानी क्रिकेट टीम पर संकट: साउथ अफ्रीका से हार और एनालिस्ट के हार्ट अटैक की खबर

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 2 views
    अफगानी क्रिकेट टीम पर संकट: साउथ अफ्रीका से हार और एनालिस्ट के हार्ट अटैक की खबर