आप पार्टी के विधानसभा स्पीकर गोयल के बाद अब दिलीप पांडेय ने दिल्ली चुनावी मैदान से हटने की घोषणा कर दी

नई दिल्ली
दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) इस बार कई मौजूदा विधायकों के टिकट काटने जा रही है। अब इस लिस्ट में कुछ बड़े चेहरे भी शामिल हो गए हैं। विधानसभा स्पीकर राम निवास गोयल के बाद अब दिलीप पांडेय ने चुनावी मैदान से हटने की घोषणा कर दी है। तिमारपुर से विधायक दिलीप पांडेय दिल्ली डायलॉग कमीशन के अध्यक्ष रहे हैं और अभी विधानसभा में पार्टी के चीफ व्हिप हैं।

'आप' के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल के संग अपनी एक तस्वीर के साथ पांडेय ने इस बार चुनाव नहीं लड़ने की सूचना दी और पार्टी में रहकर कुछ और करने की बात कही। उन्होंने लिखा, ‘राजनीति में पहले संगठन निर्माण और फिर चुनाव लड़ने के दायित्व का निर्वहन करने बाद, अब समय है आम आदमी पार्टी में ही रह कर कुछ और करने का। तिमारपुर विधानसभा में चुनाव जो भी लड़े, दिल्ली के मुख्यमंत्री तो अरविंद केजरीवाल जी ही बनेंगे, और हम सभी दिल्लीवाले मिल कर यह सुनिश्चित भी करेंगे। मेरे संबंधों की पूंजी मेरे साथ रहेगी, ऐसा विश्वास है मुझे, आप में से कोई मुझे संपर्क करे, तो इसी विश्वास को और मजबूत करे, ऐसी कामना है।’

पांडेय ने इससे पहले कहा, ‘मेरे लिए राजनीति में बने रहने का कुल संतोष यही रहा है कि हमारी सरकार की वजह से बहुत सारे आम लोगों का, गरीब लोगों का जीवन आसान हुआ, बहुत सारे बच्चों की जिंदगी के बेहतर होने की संभावनाएं प्रबल हुई।’ 2020 विधानसभा चुनाव में दिलीप पांडेय ने तिमारपुर सीट से 24151 वोटों से जीत हासिल की थी। उन्होंने भाजपा के सुरिंदर पाल सिंह को हराया था।

दिलीप पांडेय जैसे बडे़ नेताओं का भी टिकट कटते देख पार्टी के विधायकों में बेचैनी है। पार्टी 11 उम्मीदवारों की पहली ही लिस्ट तीन मौजूदा विधायकों के टिकट काट चुकी है। 10 साल की एंटी इंकंबेंसी से निपटने के लिए 'आप' कई सीटों पर नए चेहरों को मौका दे रही है। भाजपा और कांग्रेस से लाकर कई नेताओं को टिकट दिया गया है। खुद अरविंद केजरीवाल कह चुके हैं कि वह जनता से मिले फीडबैक के आधार पर टिकट देने जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, आने वाले दिनों में और भी कई चौंकाने वाले नाम सामने आ सकते हैं। कुछ बड़े नेताओं की सीट भी बदल सकती है।चर्चा यह भी है कि पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को भी इस बार पटपड़गंज की बजाय किसी अन्य सीट से उम्मीदवार बनाया जा सकता है।

admin

Related Posts

दो मेट्रो स्टेशनों को मिला नया नाम, राज्य नामकरण प्राधिकरण की सिफारिश पर सरकार की मुहर

नई दिल्ली राजधानी दिल्ली में दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने दो मेट्रो स्टेशनों के नाम बदल दिए हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता वाली राज्य नामकरण प्राधिकरण (SNA) की…

यात्रियों को राहत: राजधानी की सड़कों पर उतरीं 500 ई-बसें, दिल्ली–पानीपत बस सेवा शुरू

नई दिल्ली दिल्ली में भाजपा सरकार के एक साल पूरा होने पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता और परिवहन मंत्री पंकज कुमार सिंह ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

टी20 वर्ल्ड कप विवाद: पाकिस्तान भारत के खिलाफ मैच बहिष्कार पर कर सकता है पुनर्विचार

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 0 views
टी20 वर्ल्ड कप विवाद: पाकिस्तान भारत के खिलाफ मैच बहिष्कार पर कर सकता है पुनर्विचार

चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 2 views
चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 3 views
टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 2 views
भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक

टूर्नामेंट के एंबेसडर और स्थानीय हीरो रोहित शर्मा का वानखेड़े में होना अच्छा था: जय शाह

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 3 views
टूर्नामेंट के एंबेसडर और स्थानीय हीरो रोहित शर्मा का वानखेड़े में होना अच्छा था: जय शाह

गोल्डन गर्ल लवलीना बरगोहाईं: स्पेन की अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 2 views
गोल्डन गर्ल लवलीना बरगोहाईं: स्पेन की अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक