15 साल बाद संकट में रिश्ता, सेलिना जेटली ने पति पर लगाए मारपीट के गंभीर आरोप

मुंबई 
एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने शादीशुदा जिंदगी को लेकर शॉकिंग खुलासा किया है. उन्होंने अपने पति पीटर हाग के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया है. मदद के लिए उन्होंने अदालत का दरवाजा खटखटाया है. सेलिन ने पीटर पर घरेलू हिंसा, क्रूरता और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है. 

कोर्ट पहुंचीं सेलिना 
सेलिना जेटली ने मुंबई की एक स्थानीय अदालत में अपने पति ऑस्ट्रियाई होटलायर और एंटरप्रेन्योर पति पीटर हाग के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने आरोप लगाया है कि उन्हें अपने पति की वजह से गंभीर मानसिक, शारीरिक और यौन उत्पीड़न का सामना करना पड़ा है.

मामला मंगलवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट एस. सी. ताडे के समक्ष सुनवाई के लिए आया, जहां अदालत ने पीटर हाग को नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख 12 दिसंबर तय की है. सेलिना ने करंजवाला एंड कंपनी लॉ फर्म के जरिए अपनी याचिका में पति पर घरेलू हिंसा, क्रूरता और मानसिक शोषण की बात कही है. 
   
अत्याचार की वजह से लौटीं भारत
सेलिना ने कहा कि पति के अत्याचारों के कारण उन्हें ऑस्ट्रिया छोड़कर भारत लौटना पड़ा. उन्होंने ये भी कहा कि शादी के बाद उनके पति ने उन्हें काम करने से रोक दिया था. 

रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया कि सेलिना ने मानसिक और शारीरिक उत्पीड़ने के लिए पति से 50 करोड़ की मांग की है. सेलिना जेटली और पीटर हाग ने 2011 में ऑस्ट्रिया में शादी की थी. मार्च 2012 में एक्ट्रेस ने जुड़वां बेटों का वेलकम किया. 2017 में वो फिर ट्विंस बेटों की मां बनीं, लेकिन हाइपोप्लास्टिक हार्ट कंडीशन की वजह से उनका एक बेटा नहीं रहा. 

एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वो अपने पति और बच्चों के साथ तस्वीरें-वीडियोज भी शेयर करती रहती हैं. अब अचानक उन्होंने पति पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाकर सबको शॉक्ड कर दिया है. अब तक पीटर की तरफ से इस पर कोई स्टेटमेंट नहीं आया है. 

पूर्व मिस इंडिया और एक्ट्रेस सेलिना जेटली को 'नो एंट्री', 'गोलमाल रिटर्न्स', 'थैंक यू', 'अपना सपना मनी मनी' और 'मनी है तो हनी है' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है. 

admin

Related Posts

भूमि सतीश पेडनेकर की ‘दलदल’ ने ओटीटी पर मचाई धूम, बनी ग्लोबल हिट

मुंबई  भूमि सतीश पेडनेकर कभी भी तयशुदा फॉर्मूले पर चलने वाली कलाकार नहीं रही हैं। उनकी फिल्मोग्राफी साफ दिखाती है कि वह ग्लैमर और ज़रूरत से ज़्यादा ड्रामा से दूर,…

ब्रेकअप के बाद तारा सुतारिया का भावुक पल, वीर पहाड़िया से रिश्ता खत्म

मुंबई  एक्ट्रेस तारा सुतारिया अपने कथित ब्रेकअप की वजह से सुर्खियों में हैं. कुछ वक्त पहले ही तारा ने एक्टर वीर पहाड़िया संग अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था. हालांकि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 1 views
अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी