15 दिनों से चल रही हिंसक झड़पों के बाद युद्धविराम और बंधक रिहाई समझौता लागू हुआ, इसमें भारत का अहम रोल, दिया धन्यबाद

गाजा
गाजा पट्टी में लंबे समय से जारी संघर्ष पर रविवार को युद्धविराम लागू हो गया, जिससे वहां के हालात में कुछ राहत आई। 15 दिनों से चल रही हिंसक झड़पों के बाद युद्धविराम और बंधक रिहाई समझौता लागू हुआ। इस दौरान इजरायल ने भारत की शानदार भूमिका की सराहना करते हुए समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।  इजरायली राजदूत रूवेन अजार ने नई दिल्ली से मिले समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। इजरायली दूतावास द्वारा जारी एक बयान में अजार ने कहा, "मैं आत्मरक्षा के हमारे अधिकार का समर्थन करने के लिए भारत सरकार और भारतीय जनता को धन्यवाद देना चाहता हूं। भारतीयों के समर्थन से हम बेहद प्रभावित हैं।" भारत ने इस संघर्ष के दौरान हमेशा संयम और युद्धविराम की अपील की थी। गाजा में संघर्ष को रोकने और शांति स्थापित करने में भारत के रुख की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना की जा रही है।  

तीन इजरायली महिलाओं की रिहाई
युद्धविराम के साथ ही हमास ने तीन इजरायली बंधक महिलाओं को रिहा कर दिया। इन महिलाओं में रोमी गोनेन (24), एमिली दमारी (28) और डोरोन स्टीनब्रेचर (31) शामिल हैं। रिहाई के बाद इन महिलाओं को रेड क्रॉस की मदद से इजरायल पहुंचाया गया, जहां भारी भीड़ ने उनका स्वागत किया। गोनेन को नोवा संगीत समारोह से अगवा किया गया था, जबकि अन्य दो महिलाओं का अपहरण किबुत्ज कफर अजा से हुआ था। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रिहाई का स्वागत करते हुए कहा, "पूरा देश आपको गले लगाता है।"  

गाजा में जश्न, कैदियों की रिहाई
युद्धविराम लागू होने के बाद गाजा में जश्न का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में फलस्तीनी अपने घरों की ओर लौटने लगे। रविवार को 90 फलस्तीनी कैदियों को भी रिहा किया गया। इजरायली सेना ने दावा किया है कि उन्होंने गाजा में विशेष अभियान के दौरान 2014 के इजरायल-हमास युद्ध में मारे गए सैनिक ओरोन शॉल का शव बरामद किया है।  

स्थिति अभी भी संवेदनशील
गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, हालांकि स्थिति अभी भी संवेदनशील है और इजरायली गोलीबारी में अब तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है। लोगों को चेतावनी दी गई है कि वे बफर जोन में लौटते समय सतर्क रहें और इजरायली सेना से दूर रहें।   

 

  • admin

    Related Posts

    ईरान का जवाब: डोनाल्ड ट्रंप का यूरेनियम देने का दावा फर्जी, ऐसी कोई बात नहीं हुई

    तेहरान  इजरायल और लेबनान के बीच घोषित 10 दिन का युद्धविराम शुरू होते ही लड़खड़ा गया है. जैसे ही सीजफायर लागू हुआ, बेरूत के दक्षिणी इलाकों से गोलियों और रॉकेट…

    BRICS शिखर सम्मेलन में पुतिन की उपस्थिति, भारत-रूस रिश्तों को और मजबूती मिलेगी

    नई दिल्ली रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए एक बार फिर से भारत का दौरा करेंगे। बता दें कि इससे पहले उन्होंने दिसंबर 2025…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    GT vs KKR Match Preview: पिच बैटिंग के लिए मुफीद, टॉस बनेगा गेम चेंजर

    • By admin
    • April 17, 2026
    • 1 views
    GT vs KKR Match Preview: पिच बैटिंग के लिए मुफीद, टॉस बनेगा गेम चेंजर

    मुंबई इंडियंस की चौथी हार, पंजाब किंग्स ने 7 विकेट से जीत दर्ज की

    • By admin
    • April 17, 2026
    • 1 views
    मुंबई इंडियंस की चौथी हार, पंजाब किंग्स ने 7 विकेट से जीत दर्ज की

    मैच में नहीं खेलने से विवाद बढ़ा, मेसी पर भारी आर्थिक नुकसान का दावा

    • By admin
    • April 16, 2026
    • 5 views
    मैच में नहीं खेलने से विवाद बढ़ा, मेसी पर भारी आर्थिक नुकसान का दावा

    चोटों से जूझने के बाद रुबेल हुसैन ने कहा अलविदा, घरेलू क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे

    • By admin
    • April 16, 2026
    • 4 views
    चोटों से जूझने के बाद रुबेल हुसैन ने कहा अलविदा, घरेलू क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे

    रणनीति और फॉर्म पर सवालों के बीच KKR का गुजरात टाइटन्स से अहम मुकाबला

    • By admin
    • April 16, 2026
    • 4 views
    रणनीति और फॉर्म पर सवालों के बीच KKR का गुजरात टाइटन्स से अहम मुकाबला

    जू वेनजुन से भिड़ेंगी वैशाली, भारतीय शतरंज में नया ऐतिहासिक पल

    • By admin
    • April 16, 2026
    • 5 views
    जू वेनजुन से भिड़ेंगी वैशाली, भारतीय शतरंज में नया ऐतिहासिक पल