संपन्न परिवार भी आते हैं डिलीवरी कराने, छत्तीसगढ़-गरियाबंद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में महीने भर में 102 प्रसव

गरियाबंद।

नवंबर माह में जिले में सबसे ज्यादा 249 संस्थागत प्रसव मैनपुर ब्लॉक में हुए, जिसमें अकेले उरमाल प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ने 102 के दिखाया. अस्पताल में काम करने वाले स्टॉफ और डॉक्टरों के व्यवहार से संपन्न परिवार के लोग डिलीवरी के लिए इस स्वास्थ्य केंद्र में आते हैं. नवम्बर माह में मैनपुर ब्लॉक के उरमाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ने 102 संस्थागत सामान्य प्रसव करने का रिकॉर्ड बनाया है.

पिछले तीन साल से यह संस्था सर्वाधिक प्रसव कराने वाली संस्था के नाम से चिन्हांकित है. पुराने भवन व सीमित संसाधन के बीच अनुभवी स्टाफ व प्रभारी इसकी प्रमुख वजह है. खास बात यह है कि उरमाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीन 20 गांव लगभग आते हैं, लेकिन यहां देवभोग ब्लॉक, पड़ोसी राज्य ओडिसा से भी हितग्राही प्रसव कराने पहुंचते हैं. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी चिकित्सक सनत कुंभकार ने बताया कि उरमाल के सरकारी अस्पताल के प्रति ऐसा विश्वास जमा है कि सुरक्षित प्रसव के आस में हितग्राही आते हैं और हम यह कर दिखाते हैं. इसका श्रेय पूरा स्टाफ को जाता है.
अनुभवी स्टाफ नर्स तेजस्विनी साहू, भानुमति ध्रुव, एएनएम प्रेम कुमारी दीवान, आया बसंती साहू समेत अन्य सभी स्टाफ का विशेष योगदान रहता है. संस्था प्रभारी ने कहा कि समय समय पर सीएमएचओ व बीएमओ के द्वारा दिए जाने वाले मार्गदर्शन व आवश्यकता की समय पर पूर्ति भी हमारी सफलता में सहायक है.

नवम्बर में 100 से ज्यादा कराया प्रसव
माह नवंबर की बात करें तो पूरे जिले में मैनपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा 249 प्रसव कराने वाली ब्लॉक है. लेकिन कुल 14 संस्थान वाली इस ब्लॉक में अकेले उरमाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 102 प्रसव हुआ है. ग्रामीण क्षेत्र में मौजूद स्वास्थ्य विभाग के किसी भी संस्थान में एक माह में प्रसव कराने का यह सर्वोच्च आंकड़ा है.

दूसरी बार भी पहुंचती हैं प्रसूता
उरमाल की प्रसूता ललिता देवी, जलेंद्री बाई, गोलमाल की ममता, धौराकोट की अनिता समेत 50 से ज्यादा ऐसी हितग्राही हैं, जो दूसरी बार भी प्रसव कराने पहुंचे. हितग्राहियों ने बताया कि इस संस्था में परम्परागत तरीके से प्रसव के लिए पर्याप्त समय का इंतजार किया जाता है. स्टाफ अनुभवी है, ऐसे में समय पर सटीक जानकारी मिलती है. हितग्राही व परिजन के प्रति अच्छा व्यवहार मिलता है. यही वजह है कि नगर व आसपास के संभ्रांत व सम्पन्न परिवार के लोग भी बड़े निजी अस्पताल की बजाए उरमाल में प्रसव कराना पसंद करते हैं.

admin

Related Posts

कर बकाया पर कड़ी कार्रवाई, नगर निगम ने दुकानों व परिसरों पर लगाए ताले

रायपुर राजधानी के जोन क्रमांक 10 में बकाया संपत्ति कर की वसूली को लेकर नगर निगम ने सख्त कदम उठाया है। कई वर्षों से संपत्ति कर जमा नहीं करने वाले…

राज्य में पंजीयन व्यवस्था होगी मजबूत, 4 नए उप पंजीयक कार्यालय खोलने को हरी झंडी

रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने आम नागरिकों को रजिस्ट्री और पंजीयन से जुड़ी सेवाएं अधिक सहज और सुलभ बनाने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 2 views
कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 2 views
वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 3 views
WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 2 views
क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें