आरोपी नसीम बानो की लगाई गई जमानत याचिका का अधिवक्ताओं ने भी लामबंद होकर विरोध किया

डिंडौरी
देश और हिंदू विरोधी पोस्ट करने वाली मध्य प्रदेश की अतिथि शिक्षक डॉ. नसीम बानो की जिला न्यायालय में लगाई गई जमानत याचिका खारिज हो गई। कोर्ट ने कहा कि देश को झकझोर देने वाली आतंकवादी वारदात के बाद क्रूर आतंकवादियों की तुलना जय श्रीराम के नारे के साथ करना गंभीर अपराध है। ऐसे समय में हिंदू देवी देवताओं का अपमान करने के साथ देश विरोधी पोस्ट करना जघन्य अपराध किया गया है। ऐसे में जमानत नहीं दी जा सकती है।

आरोपी नसीम बानो द्वारा लगाई गई जमानत याचिका का अधिवक्ताओं ने भी लामबंद होकर विरोध किया। तृतीय अपर सत्र न्यायालय से आरोपी की जमानत याचिका जहां खारिज हो गई, वहीं आदर्श कॉलेज से भी उन्हें पद से हटा दिया गया है।

वकील बोले- जमानत मिलती, तो गलत संदेश जाता

    कॉलेज प्राचार्य द्वारा आरोपी अतिथि विद्वान को मामला सामने आने के बाद ही नोटिस जारी किया गया था। आरोपी की सेवा अनुबंध निरस्त करने के साथ ब्लैक लिस्टेड करने के लिए भी पत्राचार किया जा रहा है।

    न्यायालय में वकीलों ने भी जमानत याचिका का विरोध करते हुए कहा कि एक शिक्षित महिला का ऐसा कृत्य धर्म और देश विरोधी है। उन्होने तर्क दिया कि जमानत मिलने से समाज में गलत संदेश जाएगा।

    जमानत का विरोध करने में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष यूके पटेरिया, वरिष्ठ अधिवक्ता प्रवेश कनौजे, राममिलन यादव सहित अन्य अधिवक्ता शामिल रहे। आरोपी जिला जेल में बंद है।

कॉलेज ने तत्काल की कड़ी कार्रवाई

    अतिथि विद्वान के विरुद्ध मामला दर्ज होने के साथ जेल जाने के बाद उनका अनुबंध निरस्त कर पद से हटा दिया गया है। अतिथि विद्वान को ब्लैक लिस्टेड करने की कार्रवाई एडी कार्यालय से होती है। इस पूरे मामले की जानकारी एडी कार्यालय के साथ कमिश्नर कार्यालय को भी भेज दी गई है। अतिथि विद्वान की यह गंभीर मनमानी थी। ऐसे में कॉलेज का भी माहौल खराब हो रहा था। डॉ. सुल्तान सिंह प्राचार्य शासकीय आदर्श कॉलेज डिंडौरी

 

  • admin

    Related Posts

    होलिका दहन और होली उत्सव पर निर्णय, ज्योतिष मठ संस्थान में संगोष्ठी का समापन

    होलिका दहन, धूडेली, होली उत्सव, चल समारोह हेतु हुआ निर्णय ज्योतिष मठ संस्थान में संगोष्ठी संपन्न  भोपाल  इस वर्ष तारीख दो की रात्रि को भद्रा के पुच्छकाल में होलिका दहन…

    धार मुस्लिम समाज ने भोजशाला के सर्वे को हाईकोर्ट में चुनौती देने की तैयारी, याचिका जल्द

    धार  भोजशाला को लेकर एएसआई की सर्वे रिपोर्ट पर धार के मुस्लिम समाज ने एतराज जताया है। उन्होंने इस रिपोर्ट को चुनौती देने के लिए अलग से एक याचिका दायर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    T20 WC: बाबर आजम को ही घेरा, शाहीन अफरीदी ने मजाक में कह दी बड़ी बात

    • By admin
    • February 25, 2026
    • 0 views
    T20 WC: बाबर आजम को ही घेरा, शाहीन अफरीदी ने मजाक में कह दी बड़ी बात

    टी20 वर्ल्ड कप में बड़ा धमाका, पथुम निसांका पहुंचे 200+ रन क्लब में, विराट कोहली के साथ नाम दर्ज

    • By admin
    • February 25, 2026
    • 1 views
    टी20 वर्ल्ड कप में बड़ा धमाका, पथुम निसांका पहुंचे 200+ रन क्लब में, विराट कोहली के साथ नाम दर्ज

    टाइगर श्रॉफ की बहन ने अफगानी MMA फाइटर के प्यार में धर्म की दीवार तोड़ी

    • By admin
    • February 25, 2026
    • 2 views
    टाइगर श्रॉफ की बहन ने अफगानी MMA फाइटर के प्यार में धर्म की दीवार तोड़ी

    हैरी ब्रूक का T20 वर्ल्ड कप में धमाकेदार प्रदर्शन, पाकिस्तान को हराकर बने नए कीर्तिमान के धारक

    • By admin
    • February 25, 2026
    • 2 views
    हैरी ब्रूक का T20 वर्ल्ड कप में धमाकेदार प्रदर्शन, पाकिस्तान को हराकर बने नए कीर्तिमान के धारक

    ‘गौतम गंभीर की राजनीति से टीम इंडिया को नुकसान’—पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी का विवादित बयान

    • By admin
    • February 24, 2026
    • 2 views
    ‘गौतम गंभीर की राजनीति से टीम इंडिया को नुकसान’—पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी का विवादित बयान

    पिता के लिए दौड़े रिंकू सिंह, आनन-फानन में छोड़ा भारतीय टीम का कैंप

    • By admin
    • February 24, 2026
    • 3 views
    पिता के लिए दौड़े रिंकू सिंह, आनन-फानन में छोड़ा भारतीय टीम का कैंप