कोरिया जिले में अवैध रेत परिवहन पर प्रशासन की सख्ती

खनिज विभाग ने तीन मिनी ट्रक जब्त किए, शासन के निर्देश पर लगातार चल रहा अभियान

कोरिया

शासन के निर्देश पर जिले में अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन मिनी ट्रक वाहनों को जप्त किया है। यह कार्रवाई तहसील सोनहत और बैकुंठपुर क्षेत्र में की गई, जहां गश्त के दौरान ये वाहन अवैध रूप से गौण खनिज रेत का परिवहन करते पाए गए।

जब्ती के बाद इन वाहनों को चरचा थाना में अभिरक्षा में रखा गया है और संबंधित वाहन मालिकों के विरुद्ध नियमानुसार प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

जप्त किए गए वाहन सीजी 16 सीएल 7672    मिनी ट्रक     वाहन मालिक संत कुमार साहू,
सीजी 16 सीजे 1135    मिनी ट्रक    वाहन मालिक राजकुमार साहू और सीजी 16 सी क्यू 5979    मिनी ट्रक     कमलेश यादव है।

इन वाहन स्वामियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 की धारा 71 तथा खान एवं खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 से 23 (ख) के तहत प्रकरण दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

जिला खनिज अधिकारी ने कहा कि शासन के निर्देश और कलेक्टर के मार्गदर्शन में जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी इस प्रकार की गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखी जाएगी और संबंधित दोषियों पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

admin

Related Posts

ब्लू लाइन मेट्रो का बड़ा कदम, सैकड़ों मकान-दुकान हटाकर ली जाएगी जमीन

भोपाल  मेट्रो ट्रेन की ब्लू लाइन के लिए जिला प्रशासन ने  भदभदा डिपो चौराहा से रत्नागिरी करोंद तक 9 हेक्टेयर जमीन को अधिसूचित कर दिया है। इसमें बाधक निर्माण पहले…

कूनो ने स्वागत किया नए मेहमानों का, गामिनी ने जन्म दिए 3 शावक, कुल चीतों की संख्या हुई 38

श्योपुर मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से वन्यजीव प्रेमियों के लिए एक बार फिर सुखद खबर सामने आई है। दक्षिण अफ्रीका से लाई गई मादा चीता गामिनी ने तीन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी भारत में? पाकिस्तान विवाद ने बढ़ाई अनिश्चितता

  • By admin
  • February 18, 2026
  • 0 views
वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी भारत में? पाकिस्तान विवाद ने बढ़ाई अनिश्चितता

जम्मू-कश्मीर ने 67 साल बाद फाइनल में बनाई जगह, बंगाल को 6 विकेट से हराकर किया धमाका

  • By admin
  • February 18, 2026
  • 0 views
जम्मू-कश्मीर ने 67 साल बाद फाइनल में बनाई जगह, बंगाल को 6 विकेट से हराकर किया धमाका

टीम इंडिया में फेरबदल के संकेत! अर्शदीप को मौका, कुलदीप बाहर — प्लेइंग XI पर सस्पेंस खत्म?

  • By admin
  • February 18, 2026
  • 1 views
टीम इंडिया में फेरबदल के संकेत! अर्शदीप को मौका, कुलदीप बाहर — प्लेइंग XI पर सस्पेंस खत्म?

FIH प्रो लीग होबार्ट लेग: हार्दिक के नेतृत्व में भारत उतरेगा, टीम की घोषणा हुई

  • By admin
  • February 18, 2026
  • 2 views
FIH प्रो लीग होबार्ट लेग: हार्दिक के नेतृत्व में भारत उतरेगा, टीम की घोषणा हुई

नेपाल A को हराकर भारत का विजयी अभियान जारी, सेमीफाइनल में पाकिस्तान से भिड़ंत के आसार

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 3 views
नेपाल A को हराकर भारत का विजयी अभियान जारी, सेमीफाइनल में पाकिस्तान से भिड़ंत के आसार

इमरान खान को तुरंत मेडिकल सुविधा देने की अपील, कपिल देव और सुनील गावस्कर समेत 14 हस्तियों का खत

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 3 views
इमरान खान को तुरंत मेडिकल सुविधा देने की अपील, कपिल देव और सुनील गावस्कर समेत 14 हस्तियों का खत