उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में अपर मुख्य सचिव राजन ने दिए निर्देश

अपर मुख्य सचिव राजन ने उच्च शिक्षा विभाग की बैठक ली

अपर मुख्य सचिव राजन ने उच्च शिक्षा विभाग की बैठक कर लिए महत्वपूर्ण निर्णय

उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में अपर मुख्य सचिव राजन ने दिए निर्देश

 स्वयं, अपार एवं समर्थ कार्यक्रमों की समीक्षा की

भोपाल

अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा अनुपम राजन ने कहा कि विद्यार्थियों को ऑनलाईन परीक्षा की सुविधायें दी जायें। दो परीक्षाओं के बीच में पर्याप्त अंतर रखा जाये। स्वाध्यायी एवं नियमित विद्यार्थियों की संख्या में वृद्धि के प्रयास किये जायें। विद्यार्थियों को उपयोगी पाठ्यक्रमों की जानकारी दी जाए। जिन विद्यार्थियों की 'अपार' आई.डी. नहीं बनी है, बनवाने के प्रयास किये जाएं। सभी विश्वविद्यालय एक माह में उपाधि अपलोड कर दें। शासन स्तर पर जानकारी पूरे परीक्षण उपरांत भेजी जाएं। उच्च शिक्षा से संबंधित बैठक प्रत्येक माह संचालनालय स्तर पर आयोजित की जाये। उच्च शिक्षा के सही क्रियान्वयन के लिए विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रार उत्तरदायी होंगे। राजन ने सोमवार को मंत्रालय में उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा ली।

बैठक में स्वय (SWAYAM) पाठ्यक्रमों से मेपिंग के संबंध में केंद्रीय अध्ययन दल की बैठक, स्वयं पोर्टल पर उपलब्ध पाठ्यक्रमों में पंजीयन की स्थिति एवं विभागीय प्रयास, विश्वविद्यालयवार कुल पंजीयन के आधार पर स्थिति, अंकसूची एवं उपाधि अपलोड की स्थिति, क्रेडिट डाटा से मैपिंग एवं आधार अपडेशन एवं त्रुटि रहित अपार (APAAR- ID) आई.डी. प्राप्त करने संबंधी कार्यवाही की स्थिति,शैक्षणिक संस्थाओं की ऑनबोर्ड स्थिति, उच्च शिक्षण संस्थाओं में अपार एवं स्वयं के नोडल अधिकारियों की जानकारी एवं प्रशिक्षण तथा विश्वविद्यालयों में समर्थ की प्रगति की समीक्षा की गयी।

बैठक में आयुक्त उच्च शिक्षा प्रबल सिपाहा, उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारी, प्रदेश के सभी विश्व विद्यालयों के रजिस्ट्रार एवं स्वयं, अपार एवं समर्थ कार्यक्रमों के नोडल अधिकारी उपस्थित थे।

admin

Related Posts

कृषि रथ से किसानों को उर्वरक संतुलन और नवीन कृषि तकनीकों की जानकारी दी गई

“कृषक कल्याण वर्ष-2026” कृषि रथ से किसानों को फसलों में संतुलित उर्वरक एवं नवीन तकनीकों की दी गई जानकारी ई-टोकन के माध्यम से उर्वरक वितरण की नवीन प्रणाली से कराया…

चंबल नदी जलीय जीव एवं पक्षियों की वार्षिक गणना के लिए सर्वेक्षण दल हुआ रवाना

भोपाल. चंबल नदी के घाट दांतरदा क्षेत्र में जलीय जीवों तथा प्रवासी और अप्रवासी पक्षियों की वार्षिक गणना के लिये गठित सर्वेक्षण दल को मुख्य वन संरक्षक, ग्वालियर वृत्त और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 2 views
कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 2 views
वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 3 views
WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 2 views
क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें