एमपी में चल रहे अदाणी के प्रोजेक्ट की भी जांच होनी चाहिए: जीतू पटवारी

भोपाल

अदाणी पर अमरीका में केस दर्ज होने के बाद कांग्रेस हमलावर हुई है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, प्रदेश प्रभारी जितेन्द्र सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा सरकार को कठघरे में खड़ा किया।

 पटवारी ने कहा कि जब अदाणी पर अमरीका में एफआइआर हो सकती है तो हमारे देश में क्यों नहीं। शिवराज सरकार के दौरान अदाणी ने 80 हजार करोड़ रुपए निवेश के वादे किए थे। एमपी में चल रहे अदाणी के प्रोजेक्ट की भी जांच होनी चाहिए।

अदाणी-मोदी सरकार का चोली-दामन का रिश्ता
जितेंद्र भंवर सिंह ने कहा है कि बिजली कंपनियों में भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। अधिकारियों ने कब कितना पैसा लिया, इसका पूरा खुलासा एफबीआई ने किया है। जितेंद्र भंवर सिंह ने आगे कहा कि अदाणी और मोदी सरकार का चोली-दामन का रिश्ता है।

सारे फायदे अदाणी और उनके सहयोगियों को
सारे फायदे वाले काम अदाणी और उनके सहयोगियों को दिए जा रहे हैं। रक्षा संबंधी सौदे से जुड़े काम हों या फिर मुंबई के धारावी में एक लाख करोड़ की जमीन। देश के सारे बड़े काम अदाणी को दिए जा रहे हैं। इतने बड़े मामले सामने आने के बाद ही ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स को कुछ दिखाई नहीं दे रहा है।

बदल गया है मोदी सरकार का नारा- जीतू पटवारी
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि बीजेपी के नेता हमेशा अदाणी का बचाव करते रहे हैं। भाजपा सरकार हम दो हमारे दो वाली नीति पर चल रही है। इनके खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर केस दर्ज हुए हैं वह सब नरेंद्र मोदी के दोस्त हैं। पटवारी ने कहा कि 2234 करोड़ की रिश्वत ऊर्जा विभाग के अफसरों को दी गई है। बहुत हुआ भ्रष्टाचार अबकी बार मोदी सरकार का नारा अब खूब करो भ्रष्टाचार चल रही मोदी सरकार में बदल गया है।

देश नहीं बिकने दूंगा उनका नारा अब अदाणी के लिए होगा
जीतू पटवारी ने आगे कहा कि अदाणी ने मीडिया से लेकर सरकारी संस्थानों पर अलग-अलग तरीके से कब्जा जमाया है। न्यूयॉर्क टाइम्स के लेख में अदाणी पर लगे आरोपों का खुलासा किया गया है। जीतू पटवारी ने कहा कि अदाणी पर अमरीका में कार्रवाई हो सकती है तो, उनके खिलाफ भारत में कार्रवाई क्यों नहीं हो सकती? पटवारी बोले, मोदी जी नारा लगाते हैं, देश नहीं बिकने दूंगा उनका नारा अब अदाणी के लिए होगा कि देश नहीं छूटने दूंगा।

10 साल में 7 गुना तक बढ़े बिजली के दाम
जीतू ने भाजपा पर आरोप लगाया कि 10 साल में साढ़े 16 लाख करोड़ की कर्ज माफी और फायदा अदाणी को दिया गया है। देश में बिजली की कीमत 10 साल में 5 से 7 गुना बढ़ी है। उसके पीछे षड्यंत्र है।

admin

Related Posts

सरकार दबाव में? तेल खरीद पर पीएम ने किया समझौता: राहुल गांधी

नई दिल्ली लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सोमवार को तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी एक कंप्रोमाइज्ड प्रधानमंत्री हैं। केरल में…

बुलडोजर राजनीति पर Abhishek Banerjee का वार—पश्चिम बंगाल में नहीं मिलेगी एंट्री

कोलकाता तृणमूल कांग्रेस के अखिल भारतीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने शनिवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की बुलडोजर शैली की राजनीति के लिए कोई जगह नहीं है। अपने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन