Actress विंसी ने शाइन चाको पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया, फिल्म एसोसिएशन को की शिकायत

तिरुवनन्तपुरम

मलयालम इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री विंसी एलोशियस ने बीते दिनों फिल्म के सेट पर एक सह-अभिनेता के दुर्व्यवहार का खुलासा किया था। अभिनेत्री ने बताया कि अभिनेता ड्रग्स का सेवन करता था, जिसके चलते उन्हें परेशानियां झेलनी पड़ीं। अभिनेत्री ने तब कलाकार के नाम का खुलासा नहीं किया था। हालांकि, यह एलान जरूर किया कि वे अब ऐसे किसी कलाकार के साथ काम नहीं करेंगी जो ड्रग लेता हो। अब हाल ही में विंसी ने उस सह-अभिनेता के नाम का भी खुलासा कर दिया है।

बीते दिनों सोशल मीडिया पर लिखा था पोस्ट
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, विंसी ने अब फिल्म चैंबर में एक औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। इसमें उन्होंने अभिनेता का नाम शाइन टॉम चाको बताया गया है। बीते दिनों विंसी ने एक फिल्म के सेट पर ड्रग्स के प्रभाव में एक सह-अभिनेता द्वारा अनुचित व्यवहार करने का आरोप लगाया था। उन्होंने इस बारे में इंस्टाग्राम पर बाकायदा एक पोस्ट शेयर किया था।

फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई असहज घटना विंसी ने बताया कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान उनके सह-अभिनेता ने नशे की हालत में न केवल उनके साथ अनुचित व्यवहार किया, बल्कि एक बेहद असहज स्थिति भी उत्पन्न की। उन्होंने कहा कि “मेरी ड्रेस में समस्या थी और मैं उसे ठीक करवाने गई थी। तभी उस अभिनेता ने सबके सामने कहा कि वह आकर मेरी ड्रेस ठीक कर देगा। यह टिप्पणी सभी के सामने की गई, जिससे माहौल बेहद असुविधाजनक हो गया।”

सेट पर ड्रग्स का खुलेआम सेवन इस घटना के अलावा विंसी ने एक और चौंकाने वाला विवरण साझा किया। उन्होंने बताया कि एक दृश्य की रिहर्सल के दौरान उन्होंने अभिनेता को टेबल पर किसी तरह का सफेद पाउडर थूकते हुए देखा। "यह स्पष्ट था कि वह फिल्म के सेट पर ड्रग्स का सेवन कर रहा था। इस तरह के व्यवहार से काम का माहौल बिगड़ जाता है," उन्होंने कहा।

निर्माता और निर्देशक भी थे घटना से अवगत विंसी ने बताया कि फिल्म के निर्देशक और अन्य टीम के सदस्य भी इस घटना से अवगत थे, लेकिन चूंकि वह अभिनेता मुख्य भूमिका निभा रहा था, इसलिए फिल्म को किसी तरह पूरा करना पड़ा। उन्होंने कहा, "निर्देशक ने जाकर उससे बात की, लेकिन टीम के पास सीमित विकल्प थे क्योंकि वो लीड एक्टर था।" विंसी ने कहा कि "यह व्यक्तिगत निर्णय नहीं, बल्कि सेट की शुद्धता का सवाल है" उन्होने यह स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी की निजी ज़िंदगी पर टिप्पणी करना नहीं है, बल्कि इस बात पर ध्यान दिलाना है कि ऐसे व्यवहार का असर पूरे सेट पर पड़ता है। "जब कोई अपने निजी फैसले से दूसरों के काम में बाधा उत्पन्न करता है, तो चुप रहना सही नहीं है।"

 

admin

Related Posts

ग्लैमर, ग्रेस और ग्रूव: 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ में सान्या का धमाकेदार डांस, अल्लू और तेजा सज्जा रहे आकर्षण का केंद्र

कोच्चि केरल के कोच्चि में कल शनिवार रात 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ का आयोजन हुआ। 21 फरवरी को एडलक्स इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इस अवॉर्ड सेरेमनी में कई सेलेब्स…

पानी की समस्या बताने पर विवाद: अमिताभ बच्चन और सोनी टीवी के CEO पर कानूनी कार्रवाई

उज्जैन कौन बनेगा करोड़पति में 23 दिसंबर 2025 को प्रसारित एपिसोड में उज्जैन जिले की नागदा तहसील को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। अभिनेता अमिताभ बच्चन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

साउथ अफ्रीका का कहर, 51 रन पर टीम इंडिया बैकफुट पर

  • By admin
  • February 22, 2026
  • 2 views
साउथ अफ्रीका का कहर, 51 रन पर टीम इंडिया बैकफुट पर

सोमवार से गुलमर्ग बनेगा स्पोर्ट्स हब, छठे खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों का शुभारंभ

  • By admin
  • February 22, 2026
  • 2 views
सोमवार से गुलमर्ग बनेगा स्पोर्ट्स हब, छठे खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों का शुभारंभ

ICC Player of the Month: किसके सिर सजेगा ताज? भारत के स्टार सहित तीन दिग्गजों में कड़ी टक्कर

  • By admin
  • February 22, 2026
  • 2 views
ICC Player of the Month: किसके सिर सजेगा ताज? भारत के स्टार सहित तीन दिग्गजों में कड़ी टक्कर

ट्रेड डील पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, बैठक की तारीख पर अटकी निगाहें

  • By admin
  • February 22, 2026
  • 2 views
ट्रेड डील पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, बैठक की तारीख पर अटकी निगाहें

शोएब अख्तर ने कहा सब कुछ, जानिए क्यों भारत ने पाकिस्तान को हराया

  • By admin
  • February 22, 2026
  • 2 views
शोएब अख्तर ने कहा सब कुछ, जानिए क्यों भारत ने पाकिस्तान को हराया

सुपर 8 मुकाबले में इंग्लैंड का दबदबा, 51 रन से जीता मैच

  • By admin
  • February 22, 2026
  • 2 views
सुपर 8 मुकाबले में इंग्लैंड का दबदबा, 51 रन से जीता मैच