अभिनेत्री संध्या शांताराम का निधन, 94 वर्षों के जीवन में अमिट छाप छोड़ी

मुंबई 

बॉलीवुड के गलियारे से एक बुरी खबर सामने आ रही है. एक्ट्रेस संध्या शांताराम, जिन्होंने हिंदी सिनेमा का सबसे हिट गाना 'अरे जा रे हट नटखट' दिया, उन्होंने उन्होंने 94 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. उनका आज अंतिम संस्कार मुंबई के शिवाजी पार्क स्थित वैकुंट धाम में हुआ. उनकी मौत का असली कारण अभी सामने नहीं आया है. हालांकि सूत्रों का कहना है कि वो काफी समय से बढ़ती उम्र में आने वाली परेशानियों से जूझ रही थीं.

कौन थीं संध्या शांताराम?

संध्या शांताराम, दरअसल वो एक्ट्रेस हैं जिन्होंने 1950s में बॉलीवुड की कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है. उन्हें उनकी अदाकारी के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है. संध्या शांताराम ने यूं तो बॉलीवुड में काफी समय बिताया है, लेकिन जनता उन्हें उनके फेमस गाने 'अरे जा रे हट नटखट' के लिए ज्यादा जानती है. 

ये गाना 1959 में फिल्म 'नवरंग' में उनपर फिल्माया गया था, जिसे आशा भोंसले ने गाया था. लेकिन इसमें संध्या शांताराम के एक्सप्रेशन्स की काफी तारीफ हुई थी. इस गाने की खासियत इसके चुलबुले बोल हैं, जिसके दम पर ये आज भी हिट है. ये गाना आज भी होली के त्योहार पर जोर-शोर से बजाया जाता है. लोग इस गाने पर दिल खोलकर झूमते भी हैं. 

क्यों खास है संध्या शांताराम का 'अरे जा रे हट नटखट' गाना?

संध्या शांताराम का गाना 'अरे जा रे हट नटखट' कई कारणों से खास माना जाता है. इस गाने में जिस तरह से संध्या शांताराम ने काम किया था, उसे देखकर फिल्म के डायरेक्टर और उनके पति वी.शांताराम एक्ट्रेस से इंप्रेस हुए थे. इसमें वो असली हाथी और घोड़े के साथ नाची थीं जिसे देखकर डायरेक्टर काफी खुश हुए थे. 

संध्या ने इस गाने की कोरियोग्राफी भी खुद की थी. उन्होंने असली जानवरों के बीच इस गाने को परफॉर्म किया था, जिसमें काफी जोखिम भी शामिल था. लेकिन एक्ट्रेस ने निडर होकर सभी के सामने अच्छे एक्सप्रेशन के साथ इसमें काम किया. संध्या शांताराम का योगदान भले ही आज की पीढ़ी नहीं जानती, मगर उनका काम हर वक्त हमारे बीच मौजूद रहेगा. उनपर फिल्मी लवर्स अपना प्यार बरसाते रहेंगे.

admin

Related Posts

टॉक्सिक में यश के साथ कियारा को क्यों चुना गया? डायरेक्टर ने खोला राज

मुंबई  बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इन दिनों टॉक ऑफ द टाउन बन चुकी हैं. हाल ही में एक इवेंट के दौरान उनका नया लुक वायरल हुआ है. कियारा अपनी बेटी…

फाइनल की घड़ी करीब: डिजिटल म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर 31 मार्च को गूंजेगी ‘वॉइस ऑफ द नेशन’ की घोषणा

नई दिल्ली डिजिटल-फर्स्ट म्यूजिक टैलेंट प्लेटफॉर्म बजाज धुनिवर्स का ग्रैंड फिनाले 31 मार्च को मुंबई में आयोजित किया जाएगा। इस खास मौके पर मशहूर संगीतकार तिकड़ी शंकर-एहसान-लॉय की मौजूदगी में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया, कोहली की बेहतरीन पारी और देवदत्त का जोरदार प्रदर्शन

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 1 views
आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया, कोहली की बेहतरीन पारी और देवदत्त का जोरदार प्रदर्शन

ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 1 views
ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती

IPL 2026: 200 विकेट क्लब में एंट्री के करीब भुवनेश्वर कुमार, क्या आज बनेगा इतिहास?

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 3 views
IPL 2026: 200 विकेट क्लब में एंट्री के करीब भुवनेश्वर कुमार, क्या आज बनेगा इतिहास?

आईपीएल 2026 बना बड़ा मौका, टीम इंडिया सिलेक्शन पर खुलकर बोले अंगकृष रघुवंशी

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 2 views
आईपीएल 2026 बना बड़ा मौका, टीम इंडिया सिलेक्शन पर खुलकर बोले अंगकृष रघुवंशी

सीजन शुरू होने से पहले बड़ा अपडेट: MS Dhoni और Pat Cummins समेत ये खिलाड़ी नहीं खेलेंगे शुरुआती मैच

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 2 views
सीजन शुरू होने से पहले बड़ा अपडेट: MS Dhoni और Pat Cummins समेत ये खिलाड़ी नहीं खेलेंगे शुरुआती मैच

बांगलादेश का फैसला, IPL टेलीकास्ट पर लगा बैन हटा, IND के साथ सीरीज को देखते हुए

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 3 views
बांगलादेश का फैसला, IPL टेलीकास्ट पर लगा बैन हटा, IND के साथ सीरीज को देखते हुए