Actressरिनी एन जॉर्ज मामले में BJP का हमला, कांग्रेस MLA पर लगाए गंभीर आरोप

तिरुवनंतपुरम

मलयालम अभिनेत्री रिनी एन जॉर्ज ने एक बड़ी पार्टी के राजनेता पर अश्लील मैसेज करने के आरोप लगाए हैं। साथ ही उन्होंने कहा है कि इस संबंध में पार्टी नेताओं से शिकायत की गई थी, लेकिन इसका कोई खास असर नहीं हुआ। जॉर्ज ने पार्टी या नेता का नाम सार्वजनिक रूप से नहीं बताया है। भारतीय जनता पार्टी के आरोप हैं कि अभिनेत्री जिस युवा नेता पर आरोप लगा रही हैं, वह कांग्रेस विधायक है।केरल में मलयालम अभिनेत्री रिनी एन. जॉर्ज के उत्पीड़न के आरोपों में पार्टी की आंतरिक जांच का सामना कर रहे कांग्रेस के विधायक राहुल ममकूटाथिल ने युवा कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष पद से गुरुवार (21 अगस्त) को इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अदूर में स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में यह घोषणा की। अभिनेत्री रिनी एन. जॉर्ज ने आरोप लगाया है कि एक प्रसिद्ध राजनीतिक दल के "युवा नेता" ने उनसे दुर्व्यवहार किया है। हालांकि, उन्होंने कांग्रेस नेता का नाम नहीं लिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जॉर्ज ने एक युवा नेता पर कई बार गंदे मैसेज भेजने के आरोप लगाए। उन्होंने आरोप लगाए हैं कि नेता की तरफ से उन्हें होटल में बुलाया गया था। जब उन्होंने इस संबंध में शिकायत करने की धमकी दी थी, तब भी नेता पर इसका कोई असर नहीं हुआ। उन्होंने दावा किया है कि युवा नेता के साथ कई नेताओं की पत्नियों और बेटियों का भी ऐसा ही अनुभव रहा है।

अभिनेत्री ने कहा, 'मैं पूछना चाहती हूं कि ये राजनेता किन महिलाओं की रक्षा करेंगे, जब ये अपने ही परिवार की सुरक्षा नहीं कर पा रहे हैं।' उन्होंने आरोप लगाए हैं कि शिकायत के बाद भी युवा नेता को पार्टी मौके देती रही। उन्होंने कहा, 'जब मैंने सोशल मीडिया पर देखा कि कई महिलाएं भी ऐसी ही हरकतों का सामना कर रही हैं, तो मैंने भी बोलने का फैसला किया। इनमें से एक भी महिला बोलने को तैयार नहीं है। तो मैंने सोचा कि सभी के लिए मैं बोलती हूं।'

केरल में मलयालम अभिनेत्री रिनी एन. जॉर्ज के उत्पीड़न के आरोपों में पार्टी की आंतरिक जांच का सामना कर रहे कांग्रेस के विधायक राहुल ममकूटाथिल ने युवा कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष पद से गुरुवार (21 अगस्त) को इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अदूर में स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में यह घोषणा की। अभिनेत्री रिनी एन. जॉर्ज ने आरोप लगाया है कि एक प्रसिद्ध राजनीतिक दल के "युवा नेता" ने उनसे दुर्व्यवहार किया है। हालांकि, उन्होंने कांग्रेस नेता का नाम नहीं लिया।

इसके बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) से संबद्ध युवा संगठन डीवाईएफआई ने ममकूटाथिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और विधायक पद से इस्तीफा देने की मांग की। ममकूटाथिल के इस्तीफा देने से कुछ ही देर पहले कांग्रेस नेता और राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष वी. डी. सतीशन ने कहा था कि दोषी पाए गए किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

विधायक ने प्रेस कॉफ्रेंस की शुरुआत यह कहते हुए की कि उन्होंने गुरुवार सुबह नेता प्रतिपक्ष के साथ-साथ केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) नेताओं से भी बात की थी। ममकूटाथिल ने कहा, "उन्होंने मुझसे इस्तीफा नहीं मांगा। अभिनेत्री मेरी दोस्त हैं और मुझे नहीं लगता कि जिस व्यक्ति का उन्होंने जिक्र किया, वह मैं था। वह मेरी अच्छी दोस्त हैं और रहेंगी। मेरा मानना ​​है कि मैंने अब तक कानून या देश के संविधान के खिलाफ कुछ भी नहीं किया है।"

भाजपा का विरोध

जॉर्ज की तरफ से लगाए गए आरोपों के बाद भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस विधायक राहुल ममकूताथिल के दफ्तर तक मार्च किया। प्रदर्शनकारी पलक्कड़ से कांग्रेस विधायक के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। खास बात है कि वह राहुल युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं।

राहुल पर लेखिका हनी भास्करन ने लगाए आरोप

एक फेसबुक पोस्ट में हनी ने आरोप लगाए हैं कि विधायक राहुल उन्हें बार-बार सोशल मीडिया पर मैसेज कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाए कि शुरुआती बातचीत ट्रैवलिंग को लेकर हुई थी, लेकिन बाद में जब उन्हें लगा कि वह नहीं रुकेंगे, तो उन्होंने बातचीत नहीं करने का फैसला किया। उन्होंने दावा किया कि बाद में उन्हें युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पता चला कि राहुल ने उनके बारे में गलत बातें कही हैं।

admin

Related Posts

नए ऐप में आधार अपडेट का ऑप्शन नहीं? इस तरीके से ऑनलाइन करें बच्चे का आधार अपडेट

नई दिल्ली बच्चों के आधार कार्ड नए UIDAI ऐप पर अपडेट हो सकते हैं लेकिन बायोमेट्रिक डिटेल्स अपडेट कराने के लिए आपको आधार सेंटर जाना होगा। क्या आपको अपने बच्चे…

जहाँ सफर में घुली मिठास और बजा संगीत: भारत के पहले ‘मेलोडी रोड’ की शुरुआत

मुंबई क्या आपने कभी सोचा है कि जिस सड़क पर आप गाड़ी चला रहे हैं, वही आपके लिए सुरीला संगीत बजाने लगे? भारत में यह कल्पना अब हकीकत बन चुकी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सांसें थाम देने वाला मुकाबला: डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया

  • By admin
  • February 11, 2026
  • 2 views
सांसें थाम देने वाला मुकाबला: डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया

सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

  • By admin
  • February 11, 2026
  • 0 views
सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 0 views
BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 3 views
पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!