एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय का बड़ा कदम, AI से बनाई गई आपत्तिजनक तस्वीरों को रोकने के लिए कोर्ट पहुंचीं

मुंबई 

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन सुर्खियों में हैं. ऐश्वर्या अपने पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा की मांग को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट पहुंच गई हैं. उन्होंने मामले को लेकर एक याचिका दाखिल की. एक्ट्रेस की ओर से सीनियर वकील संदीप सेठी कोर्ट के पेश हुए. उन्होंने कोर्ट में दाखिल याचिका में ऐश्वर्या की ओर से उनके पब्लिसिटी और पर्सनैलिटी अधिकारों की रक्षा को लेकर बात की. साथ ही एक्ट्रेस की तस्वीरें और वीडियो अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करने वालों पर रोक लगाने की मांग की है.

अवैध रूप से हो रहा ऐश्वर्या की फोटो का इस्तेमाल

असल में ऐश्वर्या राय बच्चन की तस्वीरें अलग-अलग वेबसाइट पर इस्तेमाल की जा रही हैं. इसपर रोक लगाने के लिए ऐश्वर्या ने कानूनी रास्ता अपनाया है. एक्ट्रेस के वकील ने कोर्ट को उन वेबसाइट्स और कंटेंट के बारे में जानकारी दी, जिन पर बिना इजाजत ऐश्वर्या राय बच्चन की तस्वीरों और नाम का व्यावसायिक इस्तेमाल किया जा रहा है. कोर्ट में वकील ने एक वेबसाइट का हवाला देते हुए कहा कि एक्ट्रेस ने इसे अधिकृत नहीं किया है. दूसरी वेबसाइट पर ऐश्वर्या राय के वॉलपेपर और फोटो जैसे कंटेंट डाले गए हैं. वहीं तीसरी कंपनी की ओर से उनकी तस्वीरों वाले टी-शर्ट्स बेची जा रही हैं.

इसके अलावा संदीप सेठी ने अन्य वेबसाइट के बारे में भी बताया, जो ऐश्वर्या की इजाजत के बिना उनकी तस्वीरों का इस्तेमाल अपने फायदा के लिए कर रही हैं. वकील का कहना था कि ये सभी मिलकर ऐश्वर्या के नाम पर पैसे कमा रहे हैं. साथ ही कोर्ट में यूट्यूब से लिए कुछ स्क्रीनशॉट भी पेश किए गए, जिनमें ऐश्वर्या का चेहरा एआई की मदद से चिपकाया गया है. कोर्ट को बताया गया कि ये तस्वीरें ऐश्वर्या की नहीं हैं और न ही इन्हें लगाने के लिए किसी से इजाजत ली गई है. ये सभी एआई से बनी हैं.

ऐश्वर्या के वकील का आरोप है कि कुछ लोग उनका चेहरा सिर्फ नाम और पैसा कमाने के लिए कर रहे हैं. तो वहीं कुछ सेक्शुअल इच्छाओं को उनके नाम से पूरा कर रहे हैं, जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है. ऐश्वर्या राय के वकील ने दलील देते हुए कहा कि बिना अनुमति इस तरह की गतिविधियां उनके पर्सनल अधिकारों का उल्लंघन करती हैं और इन्हें रोका जाना जरूरी है.

कोर्ट ने दिया बड़ा आदेश

ऐसे में कोर्ट ने फिल्म 'अंदाज अपना अपना' के मामले में दिए एक आदेश का उल्लेख किया. उस मामले में आपत्तिजनक लिंक कोर्ट को दिए किए गए थे और फिर गूगल से उन्हें हटा दिया गया था. दिल्ली हाई कोर्ट ने इस बारे में कहा कि आपके संबंध में सिर्फ 151 यूआरएल आदेश का हिस्सा होंगे. आप इन्हें हटाएं. हम हर एक आरोपी के खिलाफ अलग-अलग आदेश पारित करेंगे, क्योंकि प्रार्थनाएं व्यापक हैं. लेकिन हम आदेश अलग से देंगे. ऐश्वर्या राय की फोटो का अवैध रूप से इस्तेमाल करने वाले यूआरएल को हटाने का आदेश आज शाम तक अपलोड किया जाएगा. इस मामले की अगली सुनवाई 15 जनवरी 2026 को होगी.

करियर की बात करें तो ऐश्वर्या राय को पिछली बार फिल्म 'पोन्नियन सेल्वन' पार्ट 1 और 2 में देखा गया था. पहला पार्ट 2022 में और दूसरा 2023 में आया था. इस फिल्म में वो नंदिनी के रोल में थी. एक्ट्रेस की परफॉरमेंस को काफी पसंद किया गया था. उन्हें इसके लिए अवॉर्ड भी मिला था.

admin

Related Posts

2 साल बाद रिश्ते में उतार-चढ़ाव: दिव्या अग्रवाल और उनके पति के बीच बढ़ी दूरी?

मुंबई  शो 'द 50' में जमकर बवाल हो रहा है. शो के बीते एपिसोड में दिव्या अग्रवाल और इंफ्लुएंसर भव्या सिंह के बीच तगड़ी लड़ाई देखने को मिली. झगड़े के…

प्यार के लिए दादी का रूप और अलमारी का रहस्य! BLACKPINK की Rosé की अनसुनी कहानी

लॉस एंजिल्स के-पॉप स्टार ब्लैकपिंक की Rosé ने खुलासा किया है कि उन्होंने अपने एक्स लवर से छिपकर मिलने के लिए एक मजेदार तरीका निकाला था। लोगों को उनके बारे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

टीम इंडिया का दिल छू लेने वाला पल: गंभीर के घर खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ का मिलन

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 0 views
टीम इंडिया का दिल छू लेने वाला पल: गंभीर के घर खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ का मिलन

T20 World Cup: हसारंगा और तीक्ष्णा की जादुई गेंदबाजी, श्रीलंका ने आयरलैंड को दी करारी हार

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 0 views
T20 World Cup: हसारंगा और तीक्ष्णा की जादुई गेंदबाजी, श्रीलंका ने आयरलैंड को दी करारी हार

टी20 वर्ल्ड कप विवाद: पाकिस्तान भारत के खिलाफ मैच बहिष्कार पर कर सकता है पुनर्विचार

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
टी20 वर्ल्ड कप विवाद: पाकिस्तान भारत के खिलाफ मैच बहिष्कार पर कर सकता है पुनर्विचार

चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 2 views
चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 3 views
टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 2 views
भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक