थाईलैंड टूरिज्म के ब्रांड एंबेसडर बने अभिनेता सोनू सूद, बोले- उत्साहित हूं

मुंबई,

इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने कलाकार और आम लोगों के बीच ‘मसीहा’ नाम से प्रसिद्ध सोनू सूद के खाते में एक और उपलब्धि आई है। उन्हें थाइलैंड सरकार ने ये सम्मान दिया है। उन्हें थाइलैंड टूरिज्म का ब्रांड एंबेसडर चुना गया है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो वाली न्यूज पेपर की एक कटिंग शेयर कर सोनू सूद ने कैप्शन में दिल की बात लिखी। अभिनेता ने लिखा “थाईलैंड में पर्यटन के लिए ब्रांड एंबेसडर और सलाहकार के रूप में नियुक्त होने पर सम्मानित महसूस कर रहा हूं और इसे विनम्रता से स्वीकार करता हूं।“ यही नहीं अभिनेता ने बताया कि फैमिली के साथ पहली विदेश यात्रा थाइलैंड की ही थी।

सूद ने लिखा “मेरी पहली अंतरराष्ट्रीय यात्रा मेरे परिवार के साथ इस खूबसूरत देश में थी और अपनी नई भूमिका को लेकर खासा उत्साहित हूं। खुश हूं कि इस देश के रोमांचकरी लोकेशन्स और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के बारे में सलाह देने का मौका मिला है।” अभिनेता ने पोस्ट के अंत में सभी को धन्यवाद देते हुए लिखा “आप सभी के प्यार और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।“

इस बीच सोनू सूद के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता एक्शन एंटरटेनर “फतेह” में दिखेंगे। इस फिल्म में उनके साथ “किक” अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज नजर आएंगी। शक्ति सागर प्रोडक्शंस और जी स्टूडियो द्वारा निर्मित फिल्म साइबर अपराध की जटिलताओं और चुनौतियों के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में कुछ एक्शन सीक्वेंस भी दिखाए जाएंगे, जिन्हें हॉलीवुड स्टंट विशेषज्ञ ली व्हिटेकर की देखरेख में किया गया है।

सोनू सूद हिंदी के साथ ही तेलुगू और तमिल फिल्मों में भी शानदार काम कर चुके हैं। सोनू को दर्शक उनकी कई फिल्मों में निभाए गए नकारात्मक भूमिका को भी काफी पसंद किए। साल 2009 में रिलीज हुई ‘अरुंधति’ में सूद को सर्वश्रेष्ठ खलनायक के लिए आंध्र प्रदेश राज्य नंदी पुरस्कार दिया गया।

यही नहीं सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा स्टारर फिल्म दबंग में भी सूद खलनायक की धांसू भूमिका निभा चुके हैं। दबंग 2010 में आई थी, जिसके लिए उन्हें आईफा पुरस्कार से नवाजा गया।

सोनू सूद सोशल वर्कर भी हैं, उन्होंने कोविड-19 के दौरान लोगों की काफी मदद की और उन्हें कई तरह से लाभ पहुंचाया।

सोनू सूद फिल्म इंडस्ट्री को युवा, अथाडु, आशिक बनाया आपने, जोधा अकबर, शूटआउट एट वडाला जैसी बॉक्स ऑफिस पर सफल फिल्में दे चुके हैं। आर राजकुमार, हैप्पी न्यू ईयर में भी काम किया है। अभिनेता और सोशल वर्कर सोनू सूद ने जुलाई 2016 में प्रोडक्शन हाउस शक्ति सागर प्रोडक्शंस की स्थापना की।

  • admin

    Related Posts

    BAFTA Awards 2026: मणिपुरी फिल्म ‘बूंग’ ने हॉलीवुड को दी मात, रचा अवॉर्ड जीतकर इतिहास

    लंदन  BAFTA (ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स) अवॉर्ड्स 2026 में मणिपुरी फिल्म बूंग ने इतिहास रचा है. बेस्ट चिल्ड्रन एंड फैमिली फिल्म कैटेगरी में अवॉर्ड जीतने वाली ये…

    आलिया भट्ट का BAFTA अवॉर्ड्स में दमदार प्रदर्शन, हिंदी में दी स्पीच, वीडियो इंटरनेट पर वायरल

    लंदन लंदन में कुछ घंटों पहले ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स (BAFTA) का आयोजन हुआ, जहां फिल्मी जगत के कई कलाकार शामिल हुए. इंडिया की तरफ से भी फरहान अख्तर और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    T20 World Cup: भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बाकी दो मैच जीतने होंगे, एक हार से बदल गए सुपर-8 के सारे हिसाब

    • By admin
    • February 23, 2026
    • 3 views
    T20 World Cup: भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बाकी दो मैच जीतने होंगे, एक हार से बदल गए सुपर-8 के सारे हिसाब

    हार के बाद तमतमाए कप्तान सूर्या, डगआउट में सपोर्ट स्टाफ से गरमागरम बहस

    • By admin
    • February 23, 2026
    • 2 views
    हार के बाद तमतमाए कप्तान सूर्या, डगआउट में सपोर्ट स्टाफ से गरमागरम बहस

    साउथ अफ्रीका का कहर, 51 रन पर टीम इंडिया बैकफुट पर

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 2 views
    साउथ अफ्रीका का कहर, 51 रन पर टीम इंडिया बैकफुट पर

    सोमवार से गुलमर्ग बनेगा स्पोर्ट्स हब, छठे खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों का शुभारंभ

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 2 views
    सोमवार से गुलमर्ग बनेगा स्पोर्ट्स हब, छठे खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों का शुभारंभ

    ICC Player of the Month: किसके सिर सजेगा ताज? भारत के स्टार सहित तीन दिग्गजों में कड़ी टक्कर

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 2 views
    ICC Player of the Month: किसके सिर सजेगा ताज? भारत के स्टार सहित तीन दिग्गजों में कड़ी टक्कर

    ट्रेड डील पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, बैठक की तारीख पर अटकी निगाहें

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 2 views
    ट्रेड डील पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, बैठक की तारीख पर अटकी निगाहें