भीषण प्लेन क्रैश हादसे के बाद हुई कार्रवाई, इन 3 अधिकारियों को तुरंत करो बाहर, प्लेन क्रैश के बाद DGCA का Air India को आदेश

अहमदाबाद
अहमदाबाद में 12 जून को हुए भीषण प्लेन क्रैश हादसे के बाद कार्रवाई हुई है। भारत की नागरिक उड्डयन नियामक संस्था डीजीसीए ने एअर इंडिया से कहा है कि वह हाल ही के अहमदाबाद विमान हादसे में पाए गए गंभीर सुरक्षा उल्लंघनों के चलते तीन अधिकारियों को तुरंत हटा दे। यह आदेश 12 जून को सादर वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से उड़ान भरते ही बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर क्रैश होने के कुछ ही दिन बाद आया है, जिसमें 270 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।

फ्लाइट क्रू शेड्यूलिंग से संबंधित गंभीर और बार-बार उल्लंघन के बाद एयर इंडिया के तीन वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई का आदेश दिया है। एयरलाइन द्वारा बताई गई इन खामियों से पता चला कि अनिवार्य लाइसेंसिंग, आराम और रीसेंसी मानदंडों को पूरा न करने के बावजूद फ्लाइट क्रू को शेड्यूल किया गया और संचालित किया गया।

इस क्रैश के बाद हुए सघन जांच के दौरान DGCA ने एयर इंडिया के तीन अधिकारियों को तुरंत निलंबित करने के लिए कहा है। DGCA ने सुरक्षा उल्लंघनों की गंभीरता को देखते हुए एयर इंडिया को निर्देश दिया कि दोषी कर्मचारियों को तुरंत बर्खास्त किया जाए।

अहमदाबाद से लंदन की ओर जा रहा एयर इंडिया का ड्रीमलाइनर टेकऑफ के कुछ ही समय बाद बीजे मेडिकल कॉलेज की हॉस्टल की इमारत से टकरा गया। इस हादसे में प्लेन में सवार 242 व्यक्तियों में से 241 की मौत हो गई। केवल एक व्यक्ति ही बच पाया। इसके अलावा जमीन पर कम से कम 29 लोग मारे गए। शवों की पहचान के लिए DNA मैचिंग जारी है। अब तक 220 नमूनों में से 202 शवों की पहचान हो चुकी है। उनमें 160 भारतीय, 7 पुर्तगाली, 34 ब्रिटिश और 1 कनाडाई शामिल हैं।

आपको बता दें कि ड्रीमलाइनर और एयरबस एयरक्राफ्टों का विशेष निरीक्षण तेजी से हो रहा है। जांच जारी है। साथ ही ब्लैक बॉक्स की शुरुआती जानकारी जुटाई जा रही है । हादसे की शुरुआत इंजन, स्लाइड, फ्लैप संबंधित या टेकऑफ से जुड़ी किसी तकनीकी विफलता हो सकती है ।

 

admin

Related Posts

बलूचिस्तान में विस्फोट के बाद ट्रेन हादसा, सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटीं

 बलोचिस्तान पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में रविवार को बड़ा विस्फोट हुआ, जिसके बाद एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई. पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस घटना में कम से कम…

ईरान वार्ता पर वैश्विक हलचल तेज, ट्रंप ने कहा- बड़ा फैसला रविवार तक संभव

नई दिल्ली अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने शनिवार को संकेत दिया कि ईरान के साथ जारी तनाव पर वे किसी बड़े फैसले के करीब हैं। अमेरिकी मीडिया आउटलेट एक्सिओस के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 1 views
वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 1 views
ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 3 views
CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी