बकाया बिजली बिल भुगतान नहीं करने पर गुना जिले के सुरेंद्र कपूर पर हुई शस्त्र लायसेंस निलंबन की कार्रवाई

भोपाल
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के अंतर्गत आने वाले 16 जिलों में बिजली बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ जिला मजिस्ट्रेट द्वारा शस्त्र लायसेंस निलंबन की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जिला मजिस्ट्रेट गुना श्री किशोर कुमार कन्याल द्वारा शस्त्र लाइसेंस निलंबन का नोटिस देने के बाद भी बिजली का बकाया बिल जमा नहीं करने वाले श्री सुरेंद्र कपूर निवासी कालापाठा कैंट जिला गुना का शस्त्र लायसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर शस्त्र संबंधित थाने में जमा करने के आदेश दिए गए हैं। श्री सुरेंद्र कपूर के ऊपर बिजली कंपनी की लगभग 8 लाख से अधिक बिल बकाया है जिसे नोटिस देने के बाद भी जमा नहीं कराया गया है।

उल्लेखनीय है कि मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र के जिलों में जिला मजिस्ट्रेट द्वारा आर्म्स डीलर लाईसेंस एवं शस्त्र लाईसेंस की स्वीकृति एवं नवीनीकरण के लिए बिजली कंपनी से नोड्यूज प्राप्त किया जाना अनिवार्य किया गया है। कंपनी द्वारा गृह विभाग, म.प्र.शासन के आदेश के अनुसार कंपनी कार्यक्षेत्र के ऐसे शस्त्रधारी बिजली उपभोक्ता जिनके द्वारा बकाया विद्युत बिलों का समय पर भुगतान नहीं किया जा रहा है, साथ ही ऐसे शस्त्रधारी बिजली उपभोक्ता जो अनधिकृत बिजली का उपयोग अथवा बिजली चोरी करते पाए जाएंगे उनके आर्म्स डीलर लाईसेंस और शस्त्र लाईसेंस को जिला मजिस्ट्रेट के माध्यम से निलंबित कराने की कार्यवाही की जा रही है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने कहा है कि जो भी शस्त्र लाईसेंसधारी उपभोक्ता अपनी बकाया बिल राशि जमा नहीं करते हैं तो उनके शस्त्र लाईसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित करवाने की कार्यवाही की जाएगी।

 

  • admin

    Related Posts

    होली स्पेशल ट्रेनों से यात्रा को बनाएं आसान, रेलवे ने बढ़ती भीड़ को देखते हुए शुरू की नई ट्रेनें

    रतलाम  होली के त्योहार पर अपने घर जाने का प्लान बना रहे लोगों को यदि ट्रेनों में जगह नहीं मिल रही है, तो चिंता की कोई बात नहीं है. रेलवे…

    10.2% बिजली दर वृद्धि का प्रस्ताव, 23 से 26 फरवरी तक होगी जनसुनवाई: जानें पूरा अपडेट

    भोपाल प्रदेश में 1 अप्रैल 2026 से बिजली की दरों में 10.2 प्रतिशत वृद्धि के प्रस्ताव पर विद्युत नियामक आयोग 23 फरवरी से 26 फरवरी तक जनसुनवाई आयोजित करेगा। यह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    अभिषेक को वर्ल्ड कप से बाहर कर सकते हैं, कप्तान सूर्या ने सुपर-8 से पहले बताया टीम का गेम प्लान

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 0 views
    अभिषेक को वर्ल्ड कप से बाहर कर सकते हैं, कप्तान सूर्या ने सुपर-8 से पहले बताया टीम का गेम प्लान

    रिटायरमेंट के बाद फिर वापसी की तैयारी में Floyd Mayweather, फैंस को बड़ा सरप्राइज

    • By admin
    • February 21, 2026
    • 3 views
    रिटायरमेंट के बाद फिर वापसी की तैयारी में Floyd Mayweather, फैंस को बड़ा सरप्राइज

    उम्र सिर्फ नंबर! 45 साल की वीनस विलियम्स को इंडियन वेल्स टूर्नामेंट में मिला मौका

    • By admin
    • February 21, 2026
    • 2 views
    उम्र सिर्फ नंबर! 45 साल की वीनस विलियम्स को इंडियन वेल्स टूर्नामेंट में मिला मौका

    मंधाना बनी जीत की नायिका, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पटखनी देकर रचा इतिहास

    • By admin
    • February 21, 2026
    • 2 views
    मंधाना बनी जीत की नायिका, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पटखनी देकर रचा इतिहास

    क्या खत्म होने वाला है नेमार का करियर? फीफा वर्ल्ड कप से पहले सामने आई सच्चाई

    • By admin
    • February 21, 2026
    • 3 views
    क्या खत्म होने वाला है नेमार का करियर? फीफा वर्ल्ड कप से पहले सामने आई सच्चाई

    जेमिमा रोड्रिग्स ने बनाया नया रिकॉर्ड, इतिहास में दर्ज हुआ नाम

    • By admin
    • February 21, 2026
    • 2 views
    जेमिमा रोड्रिग्स ने बनाया नया रिकॉर्ड, इतिहास में दर्ज हुआ नाम